अजब MP में गजब कारनामा! ढोल-नगाड़ों के साथ मर चुके शख्स की आत्मा लेने अस्पताल पहुंचे परिजन

Amresh Kushwaha | Published:
Share
ratlam-medical-college-people-reached-dead-person-soul-statue-installation-tradition-mp
ratlam-medical-college-people-reached-dead-person-soul-statue-installation-tradition-mp

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां मृतक की आत्मा को लाने के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ परिजन अस्पताल पहुंच गए। फिर क्या हुआ... चलिए जानते हैं

आमीन हुसैन @ रतलाम

चांद तक इंसान पहुंच चुका है, लेकिन आस्था और अंधविश्वास के सामने ये सब कुछ भी नहीं लगता। इसका एक ताजगी से भरा उदाहरण मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से सामने आया है।

यहां के मेडिकल कॉलेज में एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद उसके परिवारवालों ने उसकी आत्मा को अस्पताल से वापस घर लाने का फैसला किया। तो फिर क्या था! अस्पताल से मृत युवक की आत्मा लेने के लिए बड़ी संख्या में गांववाले ढोल बजाते हुए पहुंचे। क्या है पूरा मामला चलिए बताते हैं।

मौत के बाद आत्मा के लौटने का दावा

यह मामला उस समय का है, जब छावनी झोड़ियां गांव के शांतिलाल नाम के युवक की मौत हुई थी। शांतिलाल ने दो महीने पहले कीटनाशक पी लिया था।

इसके बाद उसे इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी मौत हो गई।

परिजनों का दावा है कि इसके बाद परिवार की एक लड़की को अजीब सपने आने लगे। सपनों में शांतिलाल की आत्मा उसे दिखाई देने लगी। दावा है कि आत्मा लड़की से कहती थी कि मुझे मेडिकल कॉलेज से घर ले जाओ। परिवार ने इसे दिव्य संकेत मान लिया। फिर क्या था 20 नवंबर, बुधवार को पूरा परिवार तंत्र-मंत्र, पूजा-पाठ और ढोल-नगाड़ों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंच गया।


17367d8a-9ad
17367d8a-9ad




ये खबर भी पढ़िए...रतलाम में SIR सर्वे के दौरान नायब तहसीलदार और BLO पर हमला, जान बचाकर भागी टीम

मेडिकल कॉलेज के बाहर दिया अनोखा नजार

रतलाम मेडिकल कॉलेज के परिसर में ढोल और मंत्रों की आवाजें गूंजने लगीं। परिजनों ने अपनी परंपरा के हिसाब से मृतक की आत्मा को घर ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।



यह दृश्य कुछ लोगों के लिए अंधविश्वास था, तो कुछ के लिए बस एक पारंपरिक रस्म। अस्पताल के बाहर लोग इलाज के लिए आए थे, जबकि दूसरी ओर तंत्र-मंत्र और ढोल के साथ ये अजीब नजारा देखने को मिल रहा था।

पूरी प्रक्रिया के बाद, परिजन ढोल बजाते हुए अपने गांव लौट गए। उनका मानना था कि अब शांतिलाल की आत्मा उनके साथ है, और रास्ते में यह आत्मा उनके साथ चल रही थी।

4c2f3dfa-fe5
4c2f3dfa-fe5


184e4e63-bfe
184e4e63-bfe


ये खबर भी पढ़िए...MP News: मध्यप्रदेश तस्करों का पीछा कर रही केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर रतलाम में हमला, मचा हड़कंप

रतलाम में अंधविश्वास की खबर पर एक नजर...



  • मृत्यु के बाद आत्मा को घर लाने का दावा: रतलाम जिले के छावनी झोड़ियां गांव में शांतिलाल नामक युवक की मृत्यु के बाद उसके परिजनों ने उसकी आत्मा को घर वापस लाने का दावा किया।
  • सपने में आया दिव्य संकेत: मृतक की बहन को अजीब सपने आने लगे थे, जिसमें शांतिलाल की आत्मा ने उसे घर लाने का अनुरोध किया था, जिसे परिवार ने दिव्य संकेत मान लिया।
  • मेडिकल कॉलेज में तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ: 20 नवंबर को परिवार तंत्र-मंत्र, पूजा-पाठ और ढोल-नगाड़ों के साथ रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां मृतक की आत्मा को ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
  • आदिवासी समाज की परंपरा: मृतक के परिवार ने बताया कि यह उनके समाज की परंपरा है, जिसके अनुसार आत्मा को उसी स्थान से ले जाना चाहिए जहां मृत्यु हुई हो।
  • अंधविश्वास पर विरोध: आदिवासी समाज में शिक्षा और जागरूकता के कार्यकर्ता इस परंपरा का विरोध कर रहे हैं, और अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...रतलाम न्यूज: नशेड़ी ने अस्पताल में मचाया धमाल, समझाइश देने पहुंचे पुलिस कर्मियों को भी दबोचा

आदिवासी अंचल में क्यों होती है यह परंपरा

परिवार के सदस्य भूरालाल ने बताया कि यह उनकी समाज की परंपरा है। उनका मानना था कि जहां किसी की मौत होती है, वहीं से आत्मा को घर ले जाना चाहिए। भूरालाल के मुताबिक, उनके समाज में मृतक के परिवार वाले अपनी रीति-रिवाजों के हिसाब से आत्मा को उसी जगह से लेकर जाते हैं, जहां मौत हुई हो।

9268a530-52b
9268a530-52b


ये खबर भी पढ़िए...केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग : इटारसी-भोपाल-बीना रूट पर चौथी लाइन, वडोदरा-रतलाम पर तीसरी-चौथी लाइन मंजूर

परंपरा से सहमत नहीं कार्यकर्ता

वहीं, आदिवासी समाज में शिक्षा और जागरूकता के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता इस परंपरा से सहमत नहीं हैं। डॉ. अभय ओहरी ने कहा, जैसे-जैसे आदिवासी समाज में शिक्षा का स्तर बढ़ रहा है, अंधविश्वास कम हो रहा है। हम इस तरह की कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता लाने की कोशिश कर रहे हैं।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम न्यूज
  • अंधविश्वास
  • मेडिकल कॉलेज
  • रतलाम मेडिकल कॉलेज
  • रतलाम में अंधविश्वास
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?