महिला तहसीलदार पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर पटवारी ने किया सुसाइड, एक दिन पहले थी छोटे भाई की शादी

Aman Vaishnav | Apr 22, 2026, 14:08 IST
Share
ratlam patwari suicide alot naib tehsildar allegations
ratlam patwari suicide alot naib tehsildar allegations

रतलाम के आलोट में एक पटवारी ने मंगलवार 21 अप्रैल को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक ने महिला नायब तहसीलदार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं नायब तहसीलदार सविता राठौर को निलंबित कर दिया है।

अमीन हुसैन @ रतलाम

रतलाम के आलोट से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां मंगलवार 21 अप्रैल को एक पटवारी ने अपने घर में साफे से फांसी लगाकर जान दे दी है। 15 दिन पहले ही उसने सोशल मीडिया पर एक पत्र डाला था। इसमें उसने महिला नायब तहसीलदार पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।

बताया जा रहा है कि रविशंकर खराड़ी खजूरी को दिसंबर 2023 में उसके पिता की हार्ट अटैक से मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। रविवार को ही रविशंकर के छोटे भाई सिद्धार्थ की शादी हुई थी। यह हादसा उसके बाद हुआ है।

फिलहाल नायब तहसीलदार सविता राठौर को कलेक्टर (आईएएस मिशा सिंह) ने निलंबित कर दिया है।

ratlam patwari suicide alot naib tehsildar allegations
ratlam patwari suicide alot naib tehsildar allegations

महिला तहसीलदार पर लगाए ये आरोप

रविशंकर द्वारा लिखा गया एक और लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो घटना से15 दिन पुराना बताया जा रहा है।

इसमें रविशंकर ने लिखा है कि मेरा नाम रविशंकर खराड़ी है। मैं हल्का नंबर 34 में पटवारी हूं। रविशंकर ने आरोप लगाया कि मुझ पर नायब तहसीलदार सविता राठौड़ लगातार काम का दबाव बना रही हैं।

नायब तहसीलदार के दबाव के कारण मैं अपने छोटे भाई की शादी पर भी ध्यान नहीं दे पाया। मुझे कई बार उनके क्वार्टर पर बुलाया गया और यह तक कहा गया कि मेरे भाई की शादी अच्छे से नहीं होने देंगे। इस बात की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।

मुझे क्वार्टर पर बुलाकर गलत काम कराने की बात भी रिकॉर्डिंग में है। इन सब बातों के सामने आने के बाद मुझसे कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जा रहा है। मैं इस तरह के दबाव में नौकरी नहीं कर सकता।

रविशंकर की मां केसर खराड़ी ने बताया कि उनका बेटा हमेशा कहता था कि मैडम परेशान करती है। साथ ही किसी काम के बदले किसान से रुपए लेने के लिए बेटे पर दबाव बनाया गया था।

b70127f7-e71
b70127f7-e71

पैतृक गांव में चल रहा था कार्यक्रम

रविशंकर के भाई सिद्धार्थ की शादी का कार्यक्रम पिछले तीन दिनों से उनके पैतृक गांव बड़ी सरवन में चल रहा था। 19 अप्रैल को बारात राजस्थान के बांसवाड़ा के पास तारवाखाटी गई थी।

शादी के बाद 20 अप्रैल को बारात गांव लौटने के बजाय रतलाम स्थित उनके घर पहुंची। उसी शाम बरबड़ हनुमान मंदिर के जानकी मंडप में रिसेप्शन रखा गया था।

रिसेप्शन में भी नहीं पहुंचा रविशंकर

मृतक के भाई सिद्धार्थ खराड़ी ने बताया कि रविशंकर बांसवाड़ा से बारात रवाना होने से पहले ही रतलाम के लिए निकल गया था। जब हम लोग घर पहुंचे तो उसका मोबाइल बंद मिला।

हमें लगा कि वह कहीं बाहर गया होगा और जल्द ही वापस आ जाएगा। इसके बाद सभी लोग रिसेप्शन की तैयारियों में लग गए थे।

कई बार कॉल करने पर रविशंकर का मोबाइल बंद आ रहा था। वह रिसेप्शन में भी नहीं पहुंचा था। फिर देर रात लगभग 2 बजे वह घर लौटा और तीसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में जाकर सो गया था।

दरवाजा खटखटाया लेकिन जवाब नहीं मिला

सिद्धार्थ ने बताया कि मंगलवार 21 अप्रैल की सुबह लगभग 10 बजे वह रविशंकर के कमरे में गए थे। वह बिस्तर पर लेटा हुआ था। चाय-नाश्ते के बारे में पूछने पर उसने कहा कि थोड़ी देर में नीचे आ जाएगा। इसके बाद लगभग 3 बजे दोबारा कमरे पर जाकर दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद भाभी उसे उठाने के लिए कमरे में गईं। दरवाजा धक्का देकर खोला तो उन्होंने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उनकी चीख सुनकर बाकी परिवार के लोग पहुंचे और देखा कि रविशंकर पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ था।

रविशंकर के कमरे से मिला लेटर

सूचना मिलने पर पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। रविशंकर के कमरे की तलाशी लेने पर एक लेटर मिला, लेकिन इस लेटर में क्या लिखा था इसका खुलासा नहीं किया गया है।

छोटे भाई सिद्धार्थ खराड़ी ने जांच कर रहे एसआई से लेटर मांगा ताकि परिवार के पास कोई सबूत रहे। लेकिन एसआई कुछ बताने को तैयार नहीं हुए।

जब वह बाइक लेकर जाने लगे तो सिद्धार्थ दौड़ते हुए उन्हें रोक लिया। इसके बाद हंगामा बढ़ गया तो थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी मौके पर पहुंचे और सिद्धार्थ को समझाया। उन्होंने कहा कि जांच जारी रहेगी।

3b520863-953
3b520863-953

तहसीलदार को मुख्यालय पर अटैच किया

वहीं देर रात पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष सहित कई पटवारी रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाने पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने घंटों धरना प्रदर्शन किया था। पटवारी संघ की मांग थी कि हमारे सहित रवि शंकर खराड़ी को प्रताड़ित करने वाली नायब तहसीलदार सविता राठौर पर पुलिस एफआईआर की जाए।

साथ ही नायब तहसीलदार को उनके पद से हटाया जाए। तभी मौके पर मौजूद रतलाम SDM ने बताया कि पटवारी संघ की जो मांग है, उसको देखते हुए नायब तहसीलदार सविता राठौर को फिलहाल अपने पद से हटकर रतलाम मुख्यालय पर अटैच किया था।

आदिवासी के साथ ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं करेंगे

साथ ही सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार भी देर रात रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाने पर पहुंचे थे। उन्होंने नायब तहसीलदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

कमलेश्वर डोडियार का कहना था है कि रवि शंकर खराड़ी आदिवासी पटवारी थे। आदिवासी के साथ इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसलिए पुलिस कार्रवाई करें और जिला प्रशासन भी नायब तहसीलदार पर कार्रवाई करें ।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: एससी-एसटी एक्ट में 80% आरोपी बरी, मुआवजा राशि मिलते ही फिसल जाती है जुबान

मध्यप्रदेश न्यूज: रेप केस में लापरवाही पर DSP के खिलाफ होगा एक्शन, नाबालिग को धमकाने का आरोप

इंदौर में टैक्सी ड्राइवर के सुसाइड वीडियो मामले में SI के बाद राजेंद्र नगर TI बिरथरे लाइन अटैच

महिला आरक्षण पर सियासी जंग तेज: जीतू पटवारी का पलटवार, खंडेलवाल का आक्रोश अभियान

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • पटवारी
  • सोशल मीडिया
  • पटवारी संघ
  • सुसाइड
  • तहसीलदार
  • नायब तहसीलदार
  • आईएएस मिशा सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती