कैंसर से जंग लड़ रहे पति को छोड़ पत्नी ने की दूसरी शादी, कहा तुम तो कल मर जाओगे
Aman Vaishnav | Jul 19, 2026, 09:45 IST
रतलाम में पति को छोड़ पत्नी ने की दूसरी शादी
रतलाम में एक पत्नी ने पति से बिना तलाक लिए ही दूसरी शादी कर ली। पत्नी को जब पता चला कि पति को कैंसर है, तब पत्नी ने कहा कि तुम को कल मर जाओगे मेरा क्या होगा।
समझें क्या है पूरा मामला...
- रतलाम में इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी अब कोर्ट केस बन गई है।
- पति आकाश जाट गले के कैंसर से जूझ रहे हैं।
- पत्नी साक्षी पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने का आरोप है।
- फैमिली कोर्ट ने साक्षी की तलाक याचिका खारिज कर दी।
- लगातार गैरहाजिरी पर कोर्ट ने अब गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
इंस्टाग्राम से शुरू हुई कहानी
शुरुआत में दोनों के परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। बाद में परिवार मान गए। 13 दिसंबर 2022 को रतलाम में पूरे रीति-रिवाज से दोबारा शादी हुई। कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा।
25a78522-9ef
शादी के बाद कैंसर का खुलासा
आकाश का आरोप है कि बीमारी का पता चलते ही साक्षी का रवैया बदल गया। साथ निभाने की जगह उसने दूरी बनानी शुरू कर दी। आकाश के मुताबिक पत्नी ने कहा कि तुम को कल मर जाओगे मेरा क्या होगा?
जब आकाश अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे थे, साक्षी ने महिला थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। आकाश ने मेडिकल रिकॉर्ड दिखाए। पुलिस ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद साक्षी ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी।
पत्नी की दूसरी शादी
जब आकाश को यह जानकारी मिली तो उन्होंने सबूत इकट्ठा किए। इसके बाद वे कोर्ट पहुंचे और कानूनी लड़ाई शुरू की।
कोर्ट का सख्त फैसला
कोर्ट रिकॉर्ड में कुछ और ही सामने आया। नवंबर 2023 में साक्षी अपने पिता के साथ मैरिज रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के सामने शादी का सर्टिफिकेट साइन करने गई थीं। कोर्ट ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में पति को प्रताड़ित करने का आरोप हालात से मेल नहीं खाता है।
पेशी पर नहीं आईं, अब वारंट
कोर्ट ने साक्षी को कई बार समन भेजा। वे पेशी पर नहीं आईं। लगातार गैरहाजिरी के बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। 25 जुलाई 2026 को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है।
अकेला संघर्ष, वकील बिना फीस
आज आकाश अकेले रहते हैं। इलाज और रोजमर्रा के खर्च के लिए दोस्तों पर निर्भर हैं। उनके वकील रजनीश शर्मा बिना फीस लिए यह केस लड़ रहे हैं। आकाश का कहना है कि उन्हें अब सिर्फ अदालत से इंसाफ की उम्मीद है।
एमपी में पतियों के लिए काल बनी पत्नियां, 7 महीनों में 15 को उतारा मौत के घाट
7 बच्चों को छोड़ समधी संग फरार हुई महिला, आरोपी बोला-मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा
क्राइम न्यूज: सुहागरात की रात स्पाइडर-वुमन बनी दुल्हन, छत से लगाई छलांग, गहने लेकर फरार
मध्यप्रदेश न्यूज: शादी के एक दिन पहले मुस्लिम युवक के साथ दुल्हन के गहने लेकर फुर हुई बहन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari