17 साल के नाबालिग से निकाह करने की जिद पर अड़ी 35 साल की महिला, करने वाली थी तीसरी शादी

Amresh Kushwaha | Jun 12, 2025, 13:22 IST
Share
नाबालिग से निकाह
नाबालिग से निकाह

रतलाम में 35 साल की महिला ने 17 साल के नाबालिग से तीसरी शादी करने की जिद की। महिला पहले दो शादियां कर चुकी थी और अब वह नाबालिग को बहला-फुसला रही थी।

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 35 साल की महिला 17 साल के नाबालिग लड़के से तीसरी शादी करने पर अड़ गई। महिला ने नाबालिग के घर जाकर खूब हंगामा किया और उसे शादी के लिए दबाव बनाने की कोशिश की। महिला ने पहले दो शादियां की थीं और अब वह तीसरी शादी के लिए नाबालिग लड़के को उकसा रही थी।

ये खबर भी पढ़िए...सिवनी में अवैध वसूली करते फर्जी वर्दीधारी की पिटाई, परिवहन निरीक्षक जेपी उइके हुए अटैच

जानें क्या है पूरा मामला...

महिला पहले दो शादियां कर चुकी है। पहले पति की मौत हो चुकी थी और दूसरे पति से तलाक लिया था। अब वह तीसरे निकाह के लिए एक 17 साल के लड़के को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रही थी। नाबालिग के परिजनों को जब यह जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

नाबालिग को उकसा रही थी महिला

रतलाम डीडी नगर थाना प्रभारी मनीष डावर ने बताया कि महिला नाबालिग लड़के को बहलाने-फुसलाने की कोशिश कर रही थी और उसे गलत काम के लिए उकसा रही थी। महिला नाबालिग के साथ इस तरह का संबंध बनाने के लिए उसे लगातार फोन करती रही। इसके बाद लड़के के परिजनों को इस पर शक हुआ, तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी और महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल के 90 डिग्री टर्न वाले ब्रिज का उड़ा मजाक, PWD मंत्री राकेश सिंह को आना पड़ा बीच में

शादी समारोह में हुई थी मुलाकात

नाबालिग के पिता ने बताया कि करीब एक साल पहले एक शादी समारोह में उनकी मुलाकात महिला से हुई थी। इसके बाद महिला बार-बार नाबालिग लड़के को फोन कर उसे अपने घर बुलाने की कोशिश करती रही। जब पिता को शक हुआ, तो उन्होंने महिला से इस बारे में बात की, लेकिन महिला ने पहले रिश्ते से इनकार किया। अब उसने खुलेआम घर पहुंचकर नाबालिग से निकाह करने की जिद पकड़ ली।

पुलिस की कार्रवाई

नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और बाद में उसे जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Ratlam | Marriage with Minor | अवैध संबंध | illegal relationship | Madhya Pradesh | MP News | mp news hindi

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • Ratlam
  • रतलाम
  • पॉक्सो एक्ट
  • मध्य प्रदेश
  • POCSO Act
  • illegal relationship
  • अवैध संबंध
  • mp news hindi
  • नाबालिग से निकाह
  • Marriage with Minor
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा