भोपाल के 90 डिग्री टर्न वाले ब्रिज का उड़ा मजाक, PWD मंत्री राकेश सिंह को आना पड़ा बीच में
Rohit Sahu | Jun 12, 2025, 11:24 IST
90 degree angle bridge
भोपाल के ऐशबाग ओवरब्रिज का 90 डिग्री मोड़ उद्घाटन से पहले ही विवाद का कारण बन गया है। लोग इसे हादसों का केंद्र बता रहे हैं और सोशल मीडिया पर 'टेकनोलॉजिया' कहकर इसका मजाक बना रहे हैं।
भोपाल के ऐशबाग स्टेडियम के पास बना नया रेलवे ओवरब्रिज उद्घाटन से पहले ही चर्चा में है। लोगों ने पुल की बनावट को लेकर चिंता जताई है। सोशल मीडिया पर भी जैसे ही ब्रिज की फोटो सामने आई मीम की बाढ़ आ गई। दरअसल ब्रिज के बीच में 90 डिग्री का मोड़ है। सोशल मीडिया पर पुल की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं और इसके डिजाइन पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने ब्रिज की डिजाइन पर उठते सवालों को लेकर जवाब दिया। डिजाइन को लेकर किए सवाल पर मंत्रीजी ने सफाई देते हुए कहा कि NHAI की टीम से जगह का निरीक्षण करवाया गया है। टीम गुरुवार को अपनी तकनीकी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस तरह के ब्रिज बनाने से पहले इंजीनियर डिजाइन को जांचते हैं और बहुत सारे तकनीकी पहलुओं से गुजरने के बाद ही निर्माण होता है।
ब्रिज बनाने वाले इंजीनियरों और विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि पास में मेट्रो स्टेशन होने और जमीन की कमी के कारण ऐसा डिजाइन देना पड़ा। ऐसी इंजीनियरिंग मजबूरी की वजह से की जा रही है।
यह भी पढ़ें...अंजी केबल स्टे और चिनाब ब्रिज से गुजरी वंदे भारत, जानें क्या है दोनों ब्रिज की खासियत
फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर ऐशबाग ब्रिज को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है। कई यूज़र्स ने ब्रिज के 90 डिग्री एंगल वाले टर्न को लेकर तंज कसते हुए मीम शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'पीडब्ल्यूडी टेकनोलॉजिया' का कमाल। एक यूजर ने लिखा-किसने बनाया ये मुजस्समा।
यह भी पढ़ें....खंडवा में चला मोहन सरकार का बुलडोजर, 98 मकान जमींदोज, अभी इतने और मकानों पर होगी कार्रवाई
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
8 साल बाद बना ब्रिज, डिजाइन पर विवाद
ब्रिज की मंजूरी के करीब 8 साल बाद और 2 साल चले निर्माणकाम के बाद अब जब ब्रिज तैयार हुआ, तो राहत की जगह चिंता बढ़ गई। ब्रिज के बीच में पहुंचने के बाद लगभग 90 डिग्री को मोड़ है। ये मोड़ भारी वाहनों और टू व्हीलर के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।
मंत्री ने दी सफाई
राजधानी भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में बने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम द्वारा स्थल निरीक्षण कर लिया गया है।
टीम द्वारा कल तकनीकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, जिसके आधार पर आगामी निर्णय एवं आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
— Rakesh Singh (@MPRakeshSingh) June 11, 2025
अधिकारियों ने बताई ये मजबूरी
यह भी पढ़ें...अंजी केबल स्टे और चिनाब ब्रिज से गुजरी वंदे भारत, जानें क्या है दोनों ब्रिज की खासियत
सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, 'टेकनोलॉजिया'
यह भी पढ़ें....खंडवा में चला मोहन सरकार का बुलडोजर, 98 मकान जमींदोज, अभी इतने और मकानों पर होगी कार्रवाई
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari