RCB को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाकर एमपी के रजत पाटीदार ने बर्थडे पर फैंस को दिया रिटर्न गिफ्ट

Aman Vaishnav | Jun 01, 2026, 08:28 IST
Share
rcb-wins-ipl-trophy-rajat-patidar-birthday-gift
rcb-wins-ipl-trophy-rajat-patidar-birthday-gift

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल में लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है। मध्यप्रदेश के रजत पाटीदार की कप्तानी में गुजरात को हराकर दूसरी बार IPL ट्रॉफी जीती है। रजत के लिए यह ट्रॉफी सबसे बड़ा गोल्डन बर्थडे गिफ्ट बन गया है।

कहते हैं कि किस्मत जब देती है तो छप्पर फाड़कर देती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। रविवार यानी 31 मई को जहां एक तरफ RCB ने आईपीएल इतिहास की अपनी लगातार दूसरी ट्रॉफी जीती। वहीं आज यानी 1 जून को कप्तान रजत पाटीदार अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रजत पाटीदार के लिए इससे बड़ा बर्थडे गिफ्ट और क्या ही हो सकता है।

ई साला कप नाम्दे से नाम्दू तक का सफर

एक समय था जब आरसीबी के फैंस ट्रॉफी के लिए तरसते थे। वहीं जब से कप्तानी का जिम्मा मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार ने संभाला है। आरसीबी की किस्मत ही बदल गई है।

पिछले साल IPl 2025 में रजत पाटीदार ने आरसीबी को अपने आईपीएल इतिहास में पहली बार चैंपियन बनाया था। आईपीएल 2026में रजत ने आरसीबी को बैक-टू-बैक आईपीएल का बादशाह बना दिया। दबाव के क्षणों में भी शांत रहकर फैसले लेने की कला ने रजत को आरसीबी का सबसे सफल कप्तान बना दिया है।

03f0db1b-4c9
03f0db1b-4c9

RCB ने रजत को 11 करोड़ में खरीदा

बता दें कि एमपी के रजत पाटीदार को IPL 2025 के लिए आरसीबी ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा था। रजत 2021 से आरसीबी के साथ हैं। वे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के 2024-25 सीजन में मध्यप्रदेश के कप्तान रहे हैं।

bcbd5ac4-3a5
bcbd5ac4-3a5

गेंदबाज के तौर पर करियर की शुरुआत

रजत पाटीदार ने गेंदबाज के रूप में करियर की शुरुआत की थी। अंडर-15 के बाद उन्होंने बल्लेबाजी पर फोकस किया। 2014 में फुटबॉल खेलते समय घुटने में चोट लगने के बाद उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी थी। रजत लगभग 8 महीने मैदान से दूर रहे थे। बल्लेबाजी की टेक्नीक को और बेहतर करने के लिए पाटीदार ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज अमय खुरासिया से ट्रेनिंग ली थी।

34b7ca93-c78
34b7ca93-c78

8 साल की उम्र से खेलने लगे थे क्रिकेट

रजत पाटीदार बचपन से ही क्रिकेट के दीवाने रहे। रजत के पिता मनोहर पाटीदार बताते हैं कि रजत 8 साल की उम्र में इंदौर के एक क्रिकेट क्लब से जुड़ गए थे। वहीं 10 साल के होते-होते अपनी उम्र से बड़े लड़कों के साथ मैच खेलने लगे थे। इसके बाद इंदौर के होलकर स्टेडियम में रजत ने अपने खेल को निखारा।

ये खबरें भी पढ़िए...

IPL 2026 में भी चैंपियन बनी RCB, गुजरात को 5 विकेट से हराया

IPL 2026 फाइनल : RCB लगातार दूसरी बार चैम्पियन, कोहली ने बनाए शानदार 75 रन

एमपी के लाल का कमाल: ग्वालियर के कबीर सिंह बने भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान

IPL 2026 क्वालीफायर वन में धर्मशाला का लेजर शो विवादों में, दिखाया भारत का गलत नक्शा

Tags:
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • रजत पाटीदार
  • आईपीएल 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज