एमपी की महिला पुलिसकर्मियों ने भोजपुरी गानों पर मचा दिया धमाल, फिर रील पहुंच गई SP के पास

Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 16, 2025, 17:11 IST
Share
Bhojpuri song reels
Bhojpuri song reels

मध्यप्रदेश की कुछ महिला पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के दौरान भोजपुरी गानों पर डांस करते हुए रील बना दी। रील वायरल हो गई और यह एसपी तक पहुंच गई।

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा की कुछ महिला पुलिसकर्मियों का ड्यूटी के दौरान भोजपुरी गानों पर रील बनाने का मामला सामने आया है। रील वायरल हुई तो विवाद खड़ा हो गया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट 'संध्या वर्मा 790' से पोस्ट किया गया था, और जैसे ही यह वायरल हुआ, इस पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया होने लगी। बाद में महिला पुलिसकर्मी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया। मामला रीवा जिले का बताया जा रहा है।

एसपी ने लिया एक्शन, जांच जारी

रीवा एसपी विवेक सिंह ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने कहा कि जांच के बाद यदि कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है, तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में महिला प्रधान आरक्षक और सगरा थाना प्रभारी का नाम सामने आया है, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

ये भी पढ़ें:

पत्नी कहती है- मेरठ कांड जैसे ड्रम में काटकर भर दूंगी, मदद के लिए रीवा SP तक पहुंचा युवक

सोशल मीडिया पर आ रही मिली- जुली प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कई लोगों ने पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। रीवा की अधिवक्ता बीके माला ने इसे अनुशासनहीनता बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में जहां अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है, वहां इस प्रकार की गतिविधियां चिंताजनक हैं। वहीं कुछ लोग इसके पक्ष में भी कमेंट कर रहे हैं।

पुलिसकर्मियों की ऐसी गतिविधियां चिंताजनक

बीके माला ने यह भी कहा कि रीवा में अपराध और नशे का कारोबार बढ़ रहा है, और पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी के समय में सोशल मीडिया पर रील बनाने में व्यस्त हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सोशल मीडिया पर सेंसेशन बनने की होड़ में लोग नियमों और कानून की अवहेलना कर रहे हैं। खासकर पुलिस जैसे विभाग में, जो कानून व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा निभाता है, इस प्रकार की गतिविधियां बेहद चिंताजनक हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Rewa
  • रील
  • रीवा
  • रीवा एसपी विवेक सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं