रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव, सीएम के सामने करोड़ों के एमओयू साइन करेंगे होटल और टूरिज्म इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि
Amresh Kushwaha | Aug 18, 2025, 15:31 IST
regional-tourism-conclave-gwalior
मध्यप्रदेश में हो रहे रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में पर्यटन के विकास पर चर्चाएं और एमओयू साइन होंगे। सीएम मोहन यादव की उपस्थिति में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
प्रदेश सरकार का ध्यान अब पर्यटन क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। इसके तहत ग्वालियर में दो दिवसीय रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। वहीं इसकी शुरुआत आज (29 अगस्त) से हो रही है। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल जैसे ग्वालियर, रीवा और भोपाल में पर्यटन को बढ़ावा देना है।
29 और 30 अगस्त 2025 को ग्वालियर में होने वाले काॅन्क्लेव का आयोजन राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में होगी।इस कॉन्क्लेव में पर्यटन के प्रमुख उद्योगपति, होटल मालिक और सरकार के अधिकारी एक साथ जुटेंगे। इस आयोजन में प्रदेश के सीएम मोहन यादव की उपस्थिति में होटल और टूरिज्म इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि करोड़ों रुपए के एमओयू साइन करेंगे।
ये भी पढ़ें... दतिया में छिपा है इतिहास का खजाना, यहीं विराजी हैं मां पीताम्बरा...आपने दर्शन किए या नहीं
कॉन्क्लेव में प्रमुख उद्योगपतियों और पर्यटन विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इनमें टूरिज्म एंड कल्चर के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला, एएसआई के सेवानिवृत्त डायरेक्टर केके मुहम्मद और आगा खां कंजर्वेशन के रतीश नंदा जैसे नाम शामिल होंगे। ये विशेषज्ञ पर्यटन के विभिन्न पहलुओं जैसे ब्रांडिंग, लग्जरी पर्यटन, और होटल उद्योग की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।
इस कार्यक्रम में कई एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) और एलओए (लेटर्स ऑफ एग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इनमें से कुछ टूरिज्म इंडस्ट्री से संबंधित कंपनियों के बीच होंगे। इसके अलावा, सोशल मीडिया प्रमोशन और पर्यटन विभाग की योजनाओं पर भी चर्चा होगी। इन एमओयू के अंतर्गत नई योजनाओं को लागू करने के लिए समझौते किए जाएंगे। इनसे ग्वालियर और आसपास के क्षेत्र में पर्यटन का विस्तार होगा।
ये भी पढ़ें... आप भीमबेटका गए क्या? इतिहास की गुफाओं में सदियों से छिपी है हमारे पूर्वजों की दास्तां
ग्वालियर और चित्रकूट को केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना-2 में शामिल किया गया है। इस योजना के तहत ग्वालियर में 17 करोड़ रुपए का विकास कार्य किया जाएगा। इसमें पर्यटन स्थलों की संवारने और सुविधाओं को बेहतर बनाने की योजनाएं शामिल हैं। पर्यटन विभाग इसके लिए टेंडर जारी कर चुका है और एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें... मुगलों के वैभव और अंग्रेजों की क्रूरता से भारत की शान तक का सफर, जानें कैसे बना लाल किला आजादी का गौरव?
ग्वालियर और चंबल क्षेत्र में पर्यटन उद्योग के लिए निवेश के अवसर बढ़ रहे हैं। कई बड़ी होटल इंडस्ट्रीज के बीच निवेश पर चर्चा हो सकती है, जिससे इस क्षेत्र के होटल उद्योग का विकास होगा। यह कॉन्क्लेव होटल और टूरिज्म इंडस्ट्रीज के बीच सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा देगा।
रीजनल टूरिज्म कॉनक्लेव, ग्वालियर में कई नामी-गिरामी हस्तियां शिरकत करेंगी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र लोधी सहित अन्य मंत्री भी भाग लेंगे।
![bbf1437d-d20]()
फिल्म जगत से मशहूर डायरेक्टर प्रकाश झा और अभिनेता-लेखक पीयूष मिश्रा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इसके अलावा कॉर्पोरेट जगत से एस्सार ग्रुप के असद लालजी और इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के अध्यक्ष रवि गोसाई भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ग्वालियर न्यूज | MP Tourism Industry | MP News
29 और 30 अगस्त 2025 को ग्वालियर में होने वाले काॅन्क्लेव का आयोजन राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में होगी।इस कॉन्क्लेव में पर्यटन के प्रमुख उद्योगपति, होटल मालिक और सरकार के अधिकारी एक साथ जुटेंगे। इस आयोजन में प्रदेश के सीएम मोहन यादव की उपस्थिति में होटल और टूरिज्म इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि करोड़ों रुपए के एमओयू साइन करेंगे।
ग्वालियर में पर्यटन के अवसर
ग्वालियर शहर पर्यटन के लिहाज से बेहद अहम है, जो दिल्ली-आगरा-जयपुर के गोल्डन ट्राइंगल सर्किट से निकटता रखता है। इस सर्किट के अंतर्गत ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को भी जोड़ा गया है। यहां पर्यटकों को अंचल की धरोहर, वाइल्डलाइफ और धार्मिक स्थलों का अनुभव कराया जाएगा। इस कॉन्क्लेव के दौरान ग्वालियर और चंबल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा होगी।
उद्योगपतियों और पर्यटन विशेषज्ञों की भागीदारी
एमओयू और एलओए लेटर की संभावना
ये भी पढ़ें... आप भीमबेटका गए क्या? इतिहास की गुफाओं में सदियों से छिपी है हमारे पूर्वजों की दास्तां
ग्वालियर में होगा 17 करोड़ रुपए का विकास कार्य
ग्वालियर और चंबल के प्रमुख पर्यटन स्थलग्वालियर और चंबल क्षेत्र में कई ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल हैं। इनमें प्रमुख हैं-
|
पर्यटन उद्योग के लिए निवेश और अवसर
कौन सी बड़ी हस्तियां होंगी शामिल?
bbf1437d-d20
फिल्म जगत से मशहूर डायरेक्टर प्रकाश झा और अभिनेता-लेखक पीयूष मिश्रा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इसके अलावा कॉर्पोरेट जगत से एस्सार ग्रुप के असद लालजी और इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के अध्यक्ष रवि गोसाई भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ग्वालियर न्यूज | MP Tourism Industry | MP News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari