रिलायंस इंडस्ट्रीज के डीलर के साथ नर्मदा एक्सट्रूशंस के मित्तल बंधुओं की 10 करोड़ की ठगी

Sanjay Gupta | Mar 13, 2025, 11:34 IST
Share
thesootr
thesootr

इंदौर में रिलायंस इंडस्ट्रीज के डीलर के साथ 10.94 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। जेबीबी मार्केटिंग प्रालि के ऋषभ सचदेवा ने नर्मदा एक्सट्रूशंस कंपनी के प्रवीण, प्रणव और वरुण मित्तल के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का केस दर्ज कराया है।

इंदौर में रिलायंस इंडस्ट्रीज के डीलर के साथ बड़ी धोखाधड़ी सामने आई है। इस मामले में इंदौर की एमजी रोड स्थित नर्मदा एक्सट्रूशंस कंपनी के मित्तल बंधुओं पर पुलिस ने विविध धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। यह धोखाधड़ी 10.94 करोड़ रुपए की है।

यह हैं फरियादी और आरोपी

इस मामले में फरियादी इंदौर के जेबीबी मार्केटिंग प्रालि के ऋषभ सचदेवा हैं, जिन्होंने नर्मदा एक्सट्रूशंस कंपनी के प्रवीण मित्तल, प्रणव मित्तल और वरुण मित्तल निवासी 7/2 खजराना कोठी, बैकुंठ धाम, तिलक नगर, छोटी खजरानी पर केस दर्ज कराया है। क्राइम ब्रांच थाने में आईपीसी की धारा 409, 420 और 34 के तहत यह केस दर्ज हुआ है। मित्तल बंधुओं का ऑफिस राजानी भवन, 569/2 महात्मा गांधी रोड पर है और कारखाना पीथमपुर में स्थित है।

खबर यह भी...हनी सिंह पर इंदौर हाईकोर्ट का ऑर्डर, पहले टैक्स जमा करें

9bda749a-42d
9bda749a-42d

यहां से डाउनलोड करें पूरा PDF

खबर यह भी...एड एजेंसी ने इंदौर नगर निगम को लगाया 10 करोड़ का फटका, नेता प्रतिपक्ष ने खोली पाेल

यह है केस

फरियादी ऋषभ सचदेवा पिता त्रिभुवन सचदेवा, निवासी जय पलासिया, साकेत नगर के पास, पत्रकार चौराहा, इंदौर ने पुलिस को बताया कि वह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की पेट्रोकेमिकल्स डिवीजन के लिए डेल क्रेडर एजेंट हैं, जो पीवीसी (पॉली विनाइल क्लोराइड), पीपी (पॉली प्रोपेलीन) और पीई (पॉलीएथिलीन) की आपूर्ति कंपनी की ओर से ग्राहकों को करते हैं। उनकी कंपनी जेबीबी मार्केटिंग द्वारा मित्तल की कंपनी नर्मदा एक्सट्रूशंस लिमिटेड को कच्चे माल की आपूर्ति की गई। लेकिन इसके बदले में उन्हें फर्जी लेटर ऑफ क्रेडिट (LOC) दिया गया। यह क्रेडिट कई बैंकों की ओर से व्हाट्सएप पर भेजी गई, लेकिन असल में भुगतान किया ही नहीं गया। दो साल से राशि की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया। फर्जी क्रेडिट के कारण उनकी कंपनी पर ब्याज लग गया और अब बकाया राशि 10.94 करोड़ रुपए हो चुकी है।
खबर यह भी...MP के बजट में इंदौर में जल्द मेट्रो, केबल कार की बात, मां अहिल्या के नाम पर कौशल केंद्र

झूठ बोला, धमकाया भी

फरियादी ने बताया कि जब कई बार संपर्क किया गया, तो आरोपियों ने झूठे दस्तावेज और लेटर भेजकर धोखा दिया। कई बार कहा गया कि कंपनी ने रिलायंस को सीधे भुगतान कर दिया, जबकि असल में कोई भुगतान नहीं किया गया। जब जेबीबी मार्केटिंग के कर्मचारी भुगतान मांगने गए, तो सिक्योरिटी गार्ड के जरिए धमकाया गया।

उधर, पुलिस ने भी जांच के दौरान कई बार मित्तल बंधुओं को बुलाया, लेकिन हर बार यही जवाब मिला कि अभी हिसाब का मिलान किया जा रहा है और जल्द जानकारी दी जाएगी। लेकिन वे सामने नहीं आए। इसके बाद पुलिस ने यह केस दर्ज किया।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज
  • रिलायंस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई