MP में धर्मांतरण का खेल!, आदिवासियों को लालच देकर करा रहे थे धर्म परिवर्तन, 3 गिरफ्तार

Vikram Jain | Feb 09, 2025, 24:21 IST
Share
religious conversion
सांकेतिक फोटो

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में ईसाई मिशनरी से जुड़े लोग आदिवासी क्षेत्र में जाकर लोगों को लालच दे रहे थे और धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहे थे। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार में लिया है। जानें पूरा मामला

पवन सिलावट@raisen: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक बार फिर धर्मांतरण (Religious Conversion) का मामला सामने आया है। जिले में ईसाई मिशनरी द्वारा भील आदिवासी समाज के लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। आरोप है कि आदिवासी महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को शिक्षा, स्वास्थ्य और पैसों का लालच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। हिंदू धर्म के लोगों के धर्मांतरण की खबर लगते ही हिंदू संगठनों ने विरोध जताया और पुलिस को पूरे मामले में सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

लालच देकर आदिवासियों का धर्मांतरण

दरअसल, पूरा मामला देवनगर थाना क्षेत्र के बड़कोई गांव से सामने आया है। यहां भोपाल से आए हुए ईसाई मिशनरी से जुड़े लोगों द्वारा धर्मांतरण के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और पैसों का प्रलोभन दिया जा रहा था। गांव में पहुंचे ईसाई मिशनरी लोग भोले भाले आदिवासियों को हिंदू धर्म छोड़ने के लिए लालच दे रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में कांग्रेस विधायक के घर में घुसा JCB ड्राइवर, SDM ने की मारपीट, जमकर मचा बवाल

शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई

धर्मांतरण के लिए लालच देने को लेकर एक फरियादी और हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद पुलिस ने एक्शन लिया और मौके से मिशनरी के दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ईसाई धर्म से जुड़ी कई धार्मिक पुस्तक और धर्मांतरण से जुड़े हुए दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

हिंदू संगठनों ने की कड़ी कार्रवाई करने की मांग

आदिवासी बहुल क्षेत्र में धर्मांतरण के बढ़ते मामलों को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। साथ ही पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री बद्री पाराशर ने कहा कि भोपाल से आकर ये लोग वनभूमि पर कब्जा करते हैं और फिर धर्मांतरण करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में इन शहरों के बीच बनेगा नया हाई-स्पीड फोरलेन, रायपुर एक्सप्रेसवे से जुड़ाव पर भी काम

धर्मांतरण मामले में पुलिस का बयान

एसडीओपी गैरतगंज आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि हमें धर्मांतरण को लेकर शिकायत मिली थी, पुलिस प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर एक महिला और दो पुरुषों को हिरासत में लिया है। जिनके पास से धर्मांतरण से जुड़े हुए दस्तावेज और धार्मिक पुस्तकें मिली है। मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है।

धर्मांतरण से जुड़ा पहला मामला नहीं

बता दें कि जिले में धर्मांतरण से जुड़ा हुआ यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी में धर्मांतरण से जुड़ी हुई एफआईआर बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंका कानूनगो द्वारा दर्ज कराई गई थी। इसके साथ ही गोहरगंज और मंडीदीप क्षेत्र में भी धर्मांतरण से जुड़ी हुई शिकायतें सामने आई थी जिस पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की थी।

ये खबर भी पढ़ें...

जबलपुर-रायपुर के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें रूट और स्टॉपेज

नीमच CEO किडनैपिंग केस में खुलासा, तहसीलदार ने कहा था- बहन से शादी करो या 1 करोड़ दो



    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

    By Atul Dwivedi

    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

    By Ramanand Tiwari

    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

    By Ramanand Tiwari

    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

    By Jitendra Shrivastava

    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

    By Sanjay Dhiman

    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

    By Sanjay Gupta

    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा