प्रमोशन में आरक्षण पर एमपी हाईकोर्ट में 6 जनवरी को सुनवाई

Sandeep Kumar | Jan 05, 2026, 23:37 IST
Share
reservation promotion
reservation promotion

एमपी हाईकोर्ट में प्रमोशन में आरक्षण पर 6 जनवरी को अहम सुनवाई होगी। कर्मचारियों का कहना है कि कोर्ट का फैसला पक्ष में आने से भर्ती प्रक्रिया को गति मिलेगी।

BHOPAL. प्रमोशन में आरक्षण को लेकर एमपी हाईकोर्ट में कल मंगलवार को अहम सुनवाई होगी। यह सुनवाई दोपहर 12 बजे से चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच के सामने होगी। प्रदेशभर के हजारों सरकारी कर्मचारियों में इस सुनवाई को लेकर उत्साह हैं। इन मामलों के दाखिल होने के बाद से विवादित नियमों के तहत पदोन्नतियों पर रोक लगी हुई है।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई

प्रमोशन में आरक्षण को लेकर मध्यप्रदेश सरकार के नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। 7 जुलाई को पहली सुनवाई के बाद से 13 पेशियों से सुनवाई हो रही है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि सरकार के नियम सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं हैं। राज्य सरकार अपने नियमों का समर्थन कर रही है। अब मामले से जुड़े अन्य पक्षकारों की ओर से मंगलवार को पक्ष रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें...प्रमोशन में आरक्षण मामले में सरकार ने रखा पक्ष, दिए ये जवाब, अगली सुनवाई 6 जनवरी को

कल यानी 7 जनवरी मंगलवार को होने वाली सुनवाई को निर्णायक मोड़ के रूप में देखा जा रहा है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि यदि कोर्ट से सकारात्मक संकेत मिलते हैं, तो वर्षों से रुकी पदोन्नतियों का रास्ता साफ हो सकता है। आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों को इस सुनवाई से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें...प्रमोशन में आरक्षण पर याचिकाकर्ताओं की बहस जारी, जरनैल सिंह मामलों का दिया हवाला

प्रमोशन में आरक्षण का मुद्दा लंबित

प्रमोशन में आरक्षण का मुद्दा मध्य प्रदेश में लंबित है। इसके कारण हजारों पद खाली पड़े हैं। कर्मचारियों के करियर भी प्रभावित हो रहे हैं। हाईकोर्ट के हर आदेश पर कर्मचारी, शासन और प्रशासन की नजर है। अब सभी की निगाहें मंगलवार दोपहर 12 बजे की सुनवाई पर हैं। मप्र हाईकोर्ट इस मामले में क्या रुख अपनाता है, यह देखना होगा। कर्मचारियों को राहत मिलती है या नहीं, यह भी साफ होगा।

ये भी पढ़ें...मंत्री कृष्णा गौर का आरक्षण पर बड़ा बयान, SC-ST जैसा लाभ OBC को क्यों नहीं?

ये भी पढ़ें...आठ साल से प्रमोशन पर ब्रेक, भर्तियों की रफ्तार सुस्त, सरकारी दफ्तरों में आउटसोर्स ही सहारा

प्रमोशन पर रोक के कारण इतने पद खाली

राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिवक्ता के. वैद्यनाथन ने बताया कि प्रदेश में 9.50 लाख पद स्वीकृत हैं। इनमें से 6.45 लाख पदों पर कर्मचारी कार्यरत हैं। प्रमोशन पर रोक के कारण लगभग 3 लाख पद खाली हैं। वर्ग-2 और वर्ग-4 के 2.90 लाख कर्मचारियों का प्रमोशन अटका हुआ है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • एमपी हाईकोर्ट
  • प्रमोशन में आरक्षण
  • चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा
  • जस्टिस विनय सराफ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज