स्कूल, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा में आरक्षण, ITI गेस्ट इंस्ट्रक्टर से पक्षपात

Sanjay Sharma | Feb 28, 2026, 22:45 IST
Share
reservation school higher
reservation school higher

मध्य प्रदेश में आईटीआई गेस्ट इंस्ट्रक्टर ने प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती में आरक्षण की मांग की है। हालांकि, इस बार उन्हें आरक्षण और अनुभव का कोई लाभ नहीं दिया गया है, जिससे उनके सामने बेरोजगारी का संकट उत्पन्न हो गया है।

News in Short

  • मध्य प्रदेश में ईएसबी ने शुरू की है 1120 पदों पर प्रशिक्षण अधिकारियों की भर्ती।
  • गेस्ट इंस्ट्रक्टर इस भर्ती में गेस्ट फैकल्टी, अतिथि शिक्षकों की तरह आरक्षण मांग रहे हैं।
  • आईटीआई में कार्यरत 900 से ज्यादा गेस्ट इंस्ट्रक्टरों के सामने भर्ती से बेरोजगारी का संकट।
  • रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग की संविदा नीति लागू न होने से गेस्ट इंस्ट्रक्टर से पक्षपात
  • औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में इंस्ट्रक्टर 10 साल से भी ज्यादा समय से संभाल रहे काम।

News in Detail

BHOPAL. मध्य प्रदेश में आईटीआई के गेस्ट इंस्ट्रक्टर सीधी भर्ती में अपने लिए पद सुरक्षित करने की मांग कर रहे हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में 15 साल सेवा देने वाले ये प्रशिक्षक हाल ही में शुरू हुई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती से तनाव में हैं। उन्हें इस भर्ती के बाद नौकरी से बाहर कर दिए जाने की चिंता सता रही है। ये सभी स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग की तरह भर्ती में पद सुरक्षित करने की मांग कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के लिए 1120 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती में प्रशिक्षण अधिकारियों के 314 पद अनारक्षित, 98 पद ईडब्ल्यूएस, एससी के लिए 180, एसटी के लिए 225 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 303 पद रखे गए हैं। प्रशिक्षण अधिकारियों के इन पदों पर लंबे समय से भर्ती नहीं हुई थी। इन पदों पर कई सालों से प्रशिक्षण की जिम्मेदारी गेस्ट इंस्ट्रक्टर ही संभाल रहे हैं। प्रदेश में करीब एक हजार गेस्ट इंस्ट्रक्टर हैं जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में कार्यरत हैं।

ईरान-इजरायल अटैक से दुबई में अटक सकते हैं इंदौर के पूर्व विधायक शुक्ला, पटेल के साथ पिंटू, शाहरा, अग्रवाल

पूर्व मंत्री यशोधरा सिंधिया ने तैयार कराई थी नीति

गेस्ट इंस्ट्रक्टरों के लिए मध्य प्रदेश में संविदा नीति तैयार की गई थी। तत्कालीन तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की इस संविदा नीति में गेस्ट इंस्ट्रक्टर को अनुभव के आधार पर नियमित भर्ती में अंक और उम्र की सीमा में छूट का प्रावधान किया गया था। सीधी भर्ती के 25 फीसदी पद गेस्ट इंस्ट्रक्टर के लिए सुरक्षित करने का भी प्रस्तावित था। हांलाकि यशोधरा के इस संविदा ड्राफ्ट को अब फाइलों में दबा दिया गया है।

जिस जमीन को गिरवी रख लिया करोड़ों का कर्ज, उसी को चुपके से बेच डाला, EOW ने कसा शिकंजा

स्कूल, उच्च और तकनीकी शिक्षा दे रहे हैं लाभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग की भर्तियों में गेस्ट फैकल्टी के लिए 25 फीसदी पद सुरक्षित हैं। वहीं, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अतिथि शिक्षकों के लिए भर्तियों में 50 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है। तकनीकी शिक्षा विभाग भी अनुभव के आधार पर अंक और उम्र की सीमा में छूट का लाभ दे रहा है। स्कूल, कॉलेज और तकनीकी संस्थानों में शिक्षण व्यवस्था संभालने वालों के लिए सरकार ने प्रावधान किए हैं। जबकि आईटीआई के गेस्ट इंस्ट्रक्टर को अनदेखा किया जा रहा है।

दत्तोपंत ठेंगड़ी संस्थान करेगा भारतीय ज्ञान परंपरा पर शोध, केंद्र से मिली मान्यता

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

मंत्री और विभाग ने मांग को किया अनसुना

आईटीआई गेस्ट इंस्ट्रक्टर संघ ने प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती में पद सुरक्षित करने की मांग की है। इसके लिए संगठन द्वारा हाल ही में विभागीय मंत्री गौतम टेटवाल और अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। इसके बावजूद कर्मचारी चयन मंडल की भर्ती में उनके लिए न तो पद सुरक्षित किए गए हैं, न ही उम्र और अनुभव का कोई लाभ मिला है। इससे एक हजार से ज्यादा गेस्ट इंस्ट्रक्टर निराश हैं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
  • आईटीआई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच