रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर संजय उपाध्याय पर महिला बैंक मैनेजर ने लगाए धमकी व उत्पीड़न के आरोप

Amresh Kushwaha | Published:
Share
retired deputy collector harasses woman bank manager bhopal fir
retired deputy collector harasses woman bank manager bhopal fir

भोपाल में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर संजय उपाध्याय और उनके बेटे सजल पर महिला बैंक मैनेजर को धमकाने और पीछा करने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर शाहपुरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर केस एमपी-नगर थाने को भेजा है।

News In Short

  • रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर पर महिला बैंक मैनेजर को परेशान करने का आरोप है।
  • पीड़िता ने शाहपुरा पुलिस में मार्च 2026 में शिकायत दर्ज कराई।
  • आरोपी संजय उपाध्याय और उनके बेटे सजल का नाम एफआईआर में है।
  • विवाद की जड़ उपाध्याय की बेटी से जुड़े पुराने पारिवारिक झगड़े से मानी जा रही है।
  • पुलिस ने केस जीरो पर दर्ज कर एमपी-नगर थाने को डायरी भेज दी है।

News In Detail

बैंक मैनेजर ने लगाया गंभीर आरोप

भोपाल में एक सरकारी बैंक की महिला मैनेजर ने रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर संजय उपाध्याय और उनके बेटे सजल उपाध्याय के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उपाध्याय और उनका बेटा उसका पीछा करते हैं, धमकाते हैं और उसकी जान को खतरा है। शाहपुरा पुलिस ने मार्च 2026 में यह शिकायत दर्ज की और केस एमपी-नगर थाने को भेज दिया है।

पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपियों ने उसके रिश्तेदारों और सहकर्मियों को फोन कर उसके बारे में गलत बातें फैलाई हैं। इससे उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है। आरोपी अलग-अलग तरीकों से उन्हें परेशान करते हैं और उनके निजी व पेशेवर जीवन की जानकारी जुटाकर गलत इस्तेमाल करते हैं।

द सूत्र से रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर संजय उपाध्याय ने का कहना है उनके और उनके पुत्र पर जो आरोप लगाए गए हैं वे पूरी तरह निराधार हैं। आपसी विवाद की वजह से इस तरह के आरोप लगाए गए हैं।

पुराने विवाद से जुड़ी है पूरी कहानी

एमपी पुलिस के मुताबिक इस मामले की जड़ उपाध्याय परिवार की बेटी से जुड़े पुराने घरेलू कलह से जुड़ी हुई है। पीड़िता ने बताया कि विवाद की शुरुआत 2020 में कोविड काल के दौरान हुई थी। तब पारिवारिक विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। तभी से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों के इस व्यवहार से उनका वैवाहिक जीवन भी प्रभावित हुआ है। इस मामले में तलाक तक की नौबत भी आई। उनके खिलाफ पहले कुछ मामले भी दर्ज कराए गए थे, लेकिन उनमें से कुछ को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

लगातार हो रहा उत्पीड़न

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। धमकी भरे व्यवहार के साथ-साथ उनके ऑफिस तक पहुंचकर माहौल खराब करने की कोशिश भी की गई। एक सरकारी बैंक में काम करने वाली यह महिला अधिकारी पिछले करीब पांच साल से इस परेशानी से जूझ रही है।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उपाध्याय परिवार के सदस्य उनके कार्यस्थल और निजी जीवन की जानकारी इकट्ठा कर उन्हें दबाने की कोशिश करते हैं। उनके मुताबिक यह उत्पीड़न एक योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

पुलिस ने भेजा एमपी-नगर थाने को केस

शाहपुरा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर जीरो पर दर्ज की है। इसका मतलब है कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच के लिए केस एमपी-नगर थाने को डायरी के साथ भेजा गया है। अब एमपी-नगर थाना इस मामले की जांच आगे बढ़ाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...

दाऊद अहमद कनाडा से धर्मांतरण के लिए करता था फंडिंग; पुलिस का एक्शन, अब भोपाल का घर होगा कुर्क

MP News: भोपाल में स्कूलों की लापरवाही से अटकी हजारों बच्चों की छात्रवृत्ति, मान्यता रद्द होने का खतरा

एमपी में एक साथ 14 कलेक्टर बदले: प्रियंक मिश्रा को भोपाल की कमान, 2015 बैच के 4 IAS को भी मिली कलेक्टरी

मध्यप्रदेश | हाईकोर्ट ने रोकी महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल की मनमानी



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • एमपी पुलिस
  • सरकारी बैंक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर