ब्राह्मण बेटियों के खिलाफ की गंदी बात, यूट्यूबर मनीष पटेल पर FIR

Anjali Dwivedi | Feb 05, 2026, 17:33 IST
Share
rewa-social-media-post-fir-manish-patel
rewa-social-media-post-fir-manish-patel

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मनीष पटेल के आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट से ब्राह्मण समाज में आक्रोश फैल गया है। रीवा पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ब्राह्मण समाज आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा है।

Rewa. सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाले मनीष पटेल इन दिनों विवाद में हैं। बीते दिनों मनीष पटेल ने अपने सोशल हैंडल पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाला था। इसके बाद से क्षेत्र में माहौल गरमा गया है। पोस्ट को ब्राह्मण समाज की बेटियों के अपमान से जोड़ा गया है। इससे ब्राह्मण समाज में नाराजगी इतनी बढ़ गई है और मामला थाने तक पहुंच गया। ब्राह्मणों की शिकायतों के बाद सिविल लाइन पुलिस ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मनीष पटेल के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

MP News: रीवा में यूट्यूबर मनीष पटेल पर FIR दर्ज, ब्राह्मणों पर की थी  आपत्तिजनक टिप्पणी
MP News: रीवा में यूट्यूबर मनीष पटेल पर FIR दर्ज, ब्राह्मणों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

क्या है पूरा मामला?

वैलेंटाइन डे को लेकर यूट्यूबर मनीष पटेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक स्क्रिप्टेड वीडियो पोस्ट किया था। समाज के प्रतिनिधियों का आरोप है कि वीडियो के टाइटल में 'ब्राह्मण लड़कियों को पटाने के बाद...' जैसे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, रीवा समेत आस-पास के जिलों केब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि यह उनकी अस्मिता और धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।

वहीं मनीष पटेल ने विवाद के बाद पोस्ट में कुछ शब्द बदलने का दावा किया है। हालांकि, उसने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, जिससे नाराजगी बरकरार रही। समाज का आरोप है कि जानबूझकर ब्राह्मण समाज की बेटियों को अपमानित किया गया। इसके कारण पूरे जिले में आक्रोश और विरोध बढ़ गया।

2107a851-e90
2107a851-e90

FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू

सिविल लाइन पुलिस ने ब्राह्मणों की शिकायत पर मनीष पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 196(1)(ए) और 353(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। आगे की कार्रवाई सबूतों के आधार पर की जाएगी।

YouTuber Manish Patel
YouTuber Manish Patel

पहले भी विवादों में रहे हैं मनीष पटेल

यह पहला मौका नहीं है, जब मनीष पटेल विवादों में फंसा हो। इससे पहले उसने सेना के जवानों के बारे में भी आपत्तिजनक पोस्ट साझा किया था। उसकी पोस्ट के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं।

समाज के संगठनों का प्रदर्शन

ब्राह्मण समाज के संगठनों ने मनीष पटेल (social media influencer) के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। अगर आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

b1cb14d7-90b
b1cb14d7-90b

धाराओं का प्रावधान

भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(ए) के तहत धर्म, जाति या समुदाय के आधार पर वैमनस्य फैलाना अपराध है। धारा 353(2) महिला की गरिमा भंग करने की कोशिश से जुड़ी है। इसमें दोषी को 1 से 5 साल तक की सजा और जुर्माना हो सकता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी में अब गंभीर मरीजों को मिलेगा तुरंत इलाज, जानें सरकार का क्या है एक्शन प्लान

इंदौर में वकील को हनी ट्रैप में फंसाने वाली महिला गिरफ्तार, 10 लाख मांगने का है आरोप

MP सरकारी नौकरी अलर्ट, MPESB ने हेड कांस्टेबल के पदों पर निकाली भर्ती

तीन साल तक लाइनमैन को दिए पैसे, फिर भी कटा गांव का बिजली कनेक्शन, जानें पूरा मामला

Tags:
  • भारतीय न्याय संहिता 2023
  • यूट्यूबर
  • Rewa
  • रीवा
  • सोशल मीडिया
  • ब्राह्मण समाज
  • social media influencer
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज