पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को 50 हजार के ईनाम की घोषणा, 16000 कांग्रेसी के बीजेपी ज्वाइन करने का दावा साबित करें

Pratibha ranaa | Mar 22, 2024, 09:23 IST
Share
्म्म
्म्म

नरोत्तम मिश्रा ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा- मध्य प्रदेश में अब तक 14 हजार 700 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। आज सदस्यता का आंकड़ा मिलाकर 16000 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में सम्मिलित हो चुके हैं।

संजय गुप्ता, INDORE. पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ( Narottam Mishra ) को 50 हजार रुपए ईनाम देने की घोषणा कांग्रेस के नेता राकेश सिंह यादव ने की ( Narottam Mishra challenged ) है। दरअसल उन्होंने मिश्रा को चुनौती दी है कि जो उन्होंने दावा किया है कि 16000 कांग्रेसी बीजेपी ज्वाइन कर चुके हैं, वह इसे साबित करके बताएं। ऐसा करने पर 50 हजार उन्हें नकद देंगे।

ये खबर भी पढ़िए...Arvind Kejriwal Arrested: CM केजरीवाल की आज कोर्ट में पेशी, AAP करेगी प्रदर्शन

पहले देखते हैं मिश्रा ने क्या दावा किया

मिश्रा ने अपने X अकाउंट पर गुरुवार को कहा कि मध्य प्रदेश में अब तक 14 हजार 700 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं, आज सदस्यता का आंकड़ा मिलाकर 16000 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में सम्मिलित हो चुके हैं। इसमें केंद्रीय मंत्री,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल है। मध्यप्रदेश कांग्रेस मुक्त होने की दिशा में बढ़ रहा है। गिनीज बुक रिकार्ड बन जाए तो बड़ी बात नहीं।

कांग्रेस नेता ने यह की घोषणा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव राकेश सिंह यादव ने विधानसभा पराजित पूर्व गृहमंत्री को लेकर कहा कि मिश्रा लोकसभा चुनाव का टिकट कटने के बाद फर्जी दावे करके राजनैतिक ज़मीन बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इंटरनेट का जमाना हैं 50 कांग्रेस नेताओं की लिस्ट नाम पद और मोबाइल नम्बर सहित बताए और 50 हजार का ईनाम नरोत्तम मिश्रा ले जाएं।

ये खबर भी पढ़िए...ASI survey in Dhar Bhojshala : भोजशाला में ASI का सर्वे शुरू, नमाज के लिए रुकेगा काम

यह भी कसा तंज- सीएम पास में भी नहीं फटकने दे रहे

यादव ने यह भी कहा कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में नरोत्तम मिश्रा की विधानसभा चुनाव में करारी हार जरूर दर्ज होनी चाहिए। प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव,मिश्रा को पास फटकने नहीं दे रहें हैं। ऐसे में मजदूर चौक से लाए गए किराए के व्यक्तियों को कांग्रेसी बताकर बीजेपी में करारी हार के बाद तार तार हुई इज्जत बचाने का नाकाम प्रयास कर रहें हैं।

Tags:
  • Narottam Mishra
  • नरोत्तम मिश्रा
  • Narottam Mishra challenged
  • राकेश सिंह यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा