साब पर बट्टा लगाने वालों पर पर्दा डाल रहा आरजीपीवी
Sanjay Sharma | Dec 31, 2025, 10:06 IST
rgpv fake ssr scandal issues
आरजीपीवी यूनिवर्सिटी पर फर्जी एसएसआर मामले में लापरवाही का आरोप लगा है। वहीं, उच्च शिक्षा विभाग और यूनिवर्सिटी प्रबंधन मामले की जांच करने में लापरवाह नजर आ रही हैं।
पूरी खबर को पांच पॉइंट में समझें-
- आरजीपीवी में फर्जी एसएसआर मामले में जिम्मेदारी तय नहीं हुई।
- नैक ग्रेडिंग के लिए फर्जी एसएसआर तैयार की गई।
- उच्च शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय प्रबंधन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- छात्रों के आंदोलन और विरोध के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ।
- विश्वविद्यालय में शैक्षणिक स्तर गिरा, कंपनियां कैंपस सिलेक्शन के लिए नहीं आ रही।
फेक एसएसआर (सेल्फ स्टडी रिपोर्ट) के जरिए नैक ग्रेडिंग हासिल करने का मामला सामने आया है। इसके बाद भी सरकार जिम्मेदारी तय नहीं कर पाई है। छात्रों ने इसका विरोध किया, लेकिन उच्च शिक्षा विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
आरजीपीवी रजिस्ट्रार डॉ. मोहन सेन भी एसएसआर मामले पर जिम्मेदारी तय करने के सवाल पर साफ जानकारी नहीं दे सके। छात्र महीने भर से आंदोलन कर रहे थे, लेकिन प्रबंधन ने इस मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस घटना से विश्वविद्यालय की साख पर सवाल उठे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...ऑडिट रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: आरजीपीवी का 385 करोड़ रुपए का फंड गायब!
उच्च शिक्षा विभाग भी कर रहा नजरअंदाज
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और तकनीकी पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्रों ने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को भी विश्वविद्यालय पहुंचना पड़ा था। वहीं कुलगुरु प्रो. राजीव त्रिपाठी को त्यागपत्र देना पड़ा है। छात्र अब भी एसएसआर में फर्जीवाड़े को नजरअंदाज करने पर विश्वविद्यालय प्रबंधन और उच्च शिक्षा विभाग से नाराज हैं।
ये खबर भी पढ़िए...आरजीपीवी में एक और बड़ा फर्जीवाड़ा, 116 करोड़ का घोटाला, 8.58 करोड़ की एफडी गायब!
नैक ग्रेडिंग हथियाने की साजिश पर चुप्पी
उच्च शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय प्रबंधन भी इस पर अपना रुख साफ नहीं कर पाया है। विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री केतन चतुर्वेदी और दूसरे छात्र लगातार इस पर सवाल उठा रहे हैं।
एसएसआर में जो दावे विश्वविद्यालय की ओर से किए गए उन पर आइक्यूएसी प्रभारी अर्चना तिवारी ने भी कोई जवाब नहीं दिया है। नैक ग्रेड के लिए एसएसआर तैयार करने की जिम्मेदारी आईक्यूएसी प्रभारी की होने के बावजूद उन पर कोई कार्रवाई भी नहीं हुई है।
ये खबर भी पढ़िए...आरजीपीवी की एसएसआर में बड़ा फर्जीवाड़ा, अधिकारियों को बना दिया फुलटाइम टीचर
फर्जी एसएसआर के लिए जिम्मेदारी तय नहीं:
आरजीपीवी के छात्रों का कहना है कि फर्जी एसएसआर मामले में कुलगुरु ने त्यागपत्र दे दिया है। वहीं, ऐसा करने की जरूरत क्यों पड़ी इसका जवाब नहीं मिला है।
बीते दो तीन साल में विश्वविद्यालय में तकनीकी शिक्षा का स्तर काफी खराब हुआ है। इस वजह से कैंपस सिलेक्शन के लिए कंपनियां ही नहीं आ रही हैं। शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए कोई प्रयास ही नहीं हो रहे लेकिन नैक से ग्रेड हथियाने के लिए प्रबंधन साजिश किए जा रहा है।
करोड़ों की एफडी गायब हो गईं हैं। वहीं, बीते पांच सालों में 800 करोड़ गायब होने पर भी विश्वविद्यालय के पास जवाब नहीं है। उच्च शिक्षा विभाग भी केवल जांच कराने का आश्वासन देकर पल्ला झाड़ रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...NAAC की मूल्यांकन प्रक्रिया में आरजीपीवी की लापरवाही पर सवाल, दो साल बाद जमा की SSR रिपोर्ट
घोटालों ने बदली तकनीकी यूनिवर्सिटी की पहचान
पिछले कुछ सालों में कई घोटाले सामने आए हैं। एफडी घोटाला, निर्माण घोटाला और छात्रों को सुविधाएं देने में घोटाला हुआ। इसके अलावा, शिक्षकों की भर्ती में भी घोटाला हुआ। अब नैक की ग्रेडिंग हथियाने का भी घोटाला सामने आया है।
एक के बाद एक हुए इन घोटालों ने विश्वविद्यालय की पहचान ही बदल दी है। विश्वविद्यालय में तकनीकी शिक्षा के लिए जरूरी माहौल ही नहीं बचा है।
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava