आरजीपीवी के छात्रों का आरोप- कैंटीन में स्टूडेंट को परोस दी छिपकली, कर्मचारी बोला- शिमला मिर्च

Sandeep Kumar | Mar 23, 2026, 20:00 IST
Share
rgpv students
rgpv students

भोपाल के आरजीपीवी विश्वविद्यालय की कैंटीन में छात्रों को डिनर के दौरान सब्जी में छिपकली मिलने का आरोप है। कैंटीन कर्मचारी ने इसे शिमला मिर्च का टुकड़ा बताया। छात्रों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया।

News in Short

  • RGPV कैंटीन में छात्रों को डिनर में मरी हुई छिपकली मिली।
  • कर्मचारियों ने इसे शिमला मिर्च का टुकड़ा बताया।
  • छात्रों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया और प्रशासन से जांच की मांग की।
  • कैंटीन की साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं।
  • छात्रों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की और ज्ञापन सौंपा।

News in Detail

भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की कैंटीन में एक छात्र को डिनर के दौरान सब्जी में छिपकली मिली। यह घटना रविवार शाम की है, जब छात्रों को दाल, शिमला मिर्च की सब्जी, रोटी और चावल परोसा गया। एक छात्र ने शिमला मिर्च की सब्जी का स्वाद लिया तो उसे अजीब सा लगा। संदेह होने पर जब उसने सब्जी को ध्यान से देखा तो उसमें एक मरी हुई छिपकली दिखाई दी, जो पूरी तरह से तली हुई थी।

new-project-70_1774258905-297921
new-project-70_1774258905-297921

एमपी में कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 4 शहरों में लगेंगी लीनियर एक्सीलेरेटर मशीनें

छात्रों ने किया विरोध

छात्रों ने तुरंत कैंटीन कर्मचारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन कर्मचारियों ने इसे छिपकली मानने से इनकार कर दिया। कर्मचारी ने दावा किया कि यह शिमला मिर्च का टुकड़ा था। इस पर छात्रों ने मामले का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो सामने आने के बाद कैंटीन के बारे में कई सवाल उठने लगे। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले की जांच की मांग की।

एमपी कैबिनेट: कर्मचारियों के लिए DA में 3% बढ़ोतरी, ओबीसी युवाओं के लिए शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना को मंजूरी

पहले भी उठते रहे हैं सवाल

यह पहली बार नहीं है, जब कैंटीन के भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठे हों। छात्रों ने आरोप लगाया कि कैंटीन की साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता में लापरवाही बरती जा रही है। लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। छात्रों का कहना है कि कैंटीन में रोजाना 500 से ज्यादा छात्र खाना खाते हैं। इस तरह की लापरवाही से छात्रों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है।

एमपी में बड़ी पहल: अब आंगनवाड़ी के नन्हे बच्चों को मिलेगा ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र’

छात्रों ने दर्ज कराया विरोध

इस घटना के बाद छात्रों ने सोमवार को वाइस चांसलर कार्यालय जाकर विरोध दर्ज किया और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। एबीवीपी के सदस्य लोकेश तिवारी ने बताया कि यह कैंटीन विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी और मुख्य कैंटीन है। यह एग्जाम सेंटर के सामने स्थित है।

एमपी में कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 4 शहरों में लगेंगी लीनियर एक्सीलेरेटर मशीनें

कैंटीन कर्मचारी ने दी सफाई

कैंटीन के संचालन से जुड़े सुनील अग्रवाल ने इस घटना पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि छिपकली नहीं, बल्कि शिमला मिर्च का टुकड़ा था। उन्होंने यह भी दावा किया कि कैंटीन के कर्मी ने शिमला मिर्च का टुकड़ा खाकर यह प्रमाणित किया कि वह कोई छिपकली नहीं थी।

Tags:
  • एमपी
  • भोपाल
  • राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
  • सोशल मीडिया
  • विश्वविद्यालय प्रशासन
  • rgpv
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती