एमपी में बड़ी पहल: अब आंगनवाड़ी के नन्हे बच्चों को मिलेगा ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र’

Sanjay Dhiman | Mar 23, 2026, 18:54 IST
Share
vidyarambh-praman-patra-anganwadi-kids-mp-education
Photograph: (the sootr)

मध्यप्रदेश में 6 साल तक के बच्चों को ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र’ दिया जाएगा। यह पहल आंगनवाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा को मान्यता देती है और बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश सरकार ने बच्चों के लिए एक बड़ी पहल की है। अब राज्य के 6 साल तक के बच्चों को ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र’ दिया जाएगा। यह प्रमाण पत्र आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की शाला पूर्व शिक्षा को मान्यता देगा। 24 मार्च को पूरे प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘विद्यारंभ समारोह’ आयोजित होगा, जहां बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे।

समारोह में बच्चों का सम्मान

इस विशेष राज्यस्तरीय कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान करेंगी। भोपाल जिले के बाणगंगा परियोजना में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1061 और 859 में यह आयोजन किया जाएगा। यहां पर 35 बच्चों को ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र’ दिए जाएंगे।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी कांग्रेस में राज्यसभा सीट पर घमासान: एक सीट, कई दावेदार, क्रॉस वोटिंग का खतरा बढ़ा

एमपी रोजगार मेला: ग्वालियर, मुरैना सहित 5 जिलों में 1890 पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स

सरकारी पहल का उद्देश्य

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशों के तहत यह पहल की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य शाला पूर्व शिक्षा के महत्व को पहचानना और उसे औपचारिक शैक्षिक प्रणाली से जोड़ना है। यह बच्चों के लिए एक सशक्त शुरुआत होगी, जिससे वे स्कूल में आसानी से प्रवेश कर सकेंगे।

क्यों पड़ी इस नए सर्टिफिकेट की जरूरत?

अक्सर देखा गया है कि आंगनवाड़ी से निकलकर जब बच्चा स्कूल जाता है, तो उसे माहौल एकदम नया लगता है। वह घबरा जाता है। केंद्र सरकार के निर्देशों पर शुरू हुई यह पहल इसी डर को खत्म करेगी।

  • आसान होगा सफर: बच्चा अनौपचारिक खेल-कूद से औपचारिक स्कूल की दुनिया में आसानी से कदम रख पाएगा।
  • समाज में सम्मान: जब बच्चे को प्रमाण-पत्र मिलेगा, तो समाज और परिवार में आंगनवाड़ी की पढ़ाई की वैल्यू बढ़ेगी।
  • ड्रॉपआउट पर लगाम: अगर नींव मजबूत होगी, तो बच्चा आगे चलकर स्कूल नहीं छोड़ेगा। इससे ड्रॉपआउट रेट में भारी कमी आएगी।

समाज और परिवार की भूमिका

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के लिए शाला पूर्व शिक्षा को एक संस्थागत मान्यता देना है। इसके साथ ही यह परिवार और समुदाय को भी इस बात के लिए जागरूक करेगा कि शाला पूर्व शिक्षा के महत्व को नकारा नहीं किया जा सकता। यह कार्यक्रम शाला पूर्व शिक्षा को बच्चों के शैक्षिक जीवन में एक स्थायी और सशक्त नींव के रूप में स्थापित करेगा।

रॉकेट लर्निंग का सहयोग

इस कार्यक्रम में प्रारंभिक शिक्षा में काम कर रही संस्था रॉकेट लर्निंग का सहयोग भी प्राप्त है। मध्यप्रदेश के 39 जिलों में इस संस्था के साथ मिलकर गुणवत्तापूर्ण शाला पूर्व शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां चल रही हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

बेहद खास है एमपी का ये चमत्कारी शक्तिपीठ, यहां बलूचिस्तान से आई थीं दो अखंड ज्योतियां

कर्ज चुकाने को एमपी सरकार बेच रही अपनी जमीनें, 101 सरकारी संपत्तियां नीलाम

भविष्य में ड्रॉपआउट दर कम होने की उम्मीद

‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र’ पहल से न केवल बच्चों का स्कूल से जुड़ाव मजबूत होगा, बल्कि यह ड्रॉपआउट दर को कम करने में भी मदद करेगा। यह पहल बच्चों के शैक्षिक जीवन में निरंतरता सुनिश्चित करेगी, जिससे वे अपनी पढ़ाई में कोई बाधा महसूस नहीं करेंगे।

Tags:
  • केंद्र सरकार
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • आंगनवाड़ी
  • महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया
  • ड्रॉपआउट
  • विद्यारंभ प्रमाण-पत्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा