रतलाम में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा पिकअप, 3 की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल
Amresh Kushwaha | Sept 07, 2024, 12:38 IST
रतलाम सड़क हादसा
रतलाम जिले के धोलावाड़ रोड पर लोडिंग पिकअप वाहन पलटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
आमीन हुसैन @ रतलाम
रतलाम जिले के धोलावाड़ रोड ( उमरघाट ) पर लोडिंग पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची रावटी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दअरसल, आदिवासी अंचल से मजदूरी पर जाने वाले लोग आज ( 7 सितम्बर ) सुबह लोडिंग पिकअप वाहन से मजदूरी करने जा रहे थे। बीच रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर धोलावाड़ रोड ( उमरघाट ) पर पलटी खा गया। वाहन के खाई में गिरते ही लोगों में हाहाकार मच गया। ऐसे में घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और भागते-दौड़ते मदद कर घायलों को वाहन से निकाल कर अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार पिकअप में 40 से अधिक मजदूर सवार थे और यह हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ है।
हादसे में तीन की मौत हो गई। जिनमें दो महिला और एक पुरुष शामिल है। मृतकों में हल्दुपाड़ा निवासी अजय पिता सुखराम खराडी, नानी बाई पति विजय, जुलवानिया और लीलाबाई पति गौतम शामिल है।
घटना के बाद लोग मदद को पहुंचे और खाई में गिरे वाहन से घायलों को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बता दें कि आदिवासी अंचल में लोडिंग वाहनों में मजदूरों को रोजाना ढोया जाता है। हाल ही में कलेक्टर ने आरटीओ को ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
रतलाम जिले के धोलावाड़ रोड ( उमरघाट ) पर लोडिंग पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची रावटी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
40 से ज्यादा मजदूरों से भरी थी पिकअप
सभी मृतक हल्दुपाड़ा के थे...
कलेक्टर ने आरटीओ को दिए थे आदेश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari