कार की टक्कर से बाइक सवार 4 लोगों की मौत

Dolly patil | May 12, 2024, 17:18 IST
Share
road
road

झाबुआ में स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल ने दाहोद के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

झाबुआ सड़क हादसा में चार लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झाबुआ में स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल ने दाहोद ( गुजरात ) के अस्पताल में रविवार सुबह दम तोड़ा। हादसा राणापुर में कुंदनपुर पुलिस चौकी के पास कालिया कोटड़ी में शनिवार देर रात हुआ।

बोल हरि बोल : ससुर, साहब और साले की अनोखी कहानी,

मृतकों के परिजनों ने लगाया आरोप

मृतकों के परिजन का आरोप है कि कुशलपुरा सरपंच के पति राकेश डामोर ने जानबूझकर बाइक को टक्कर मारी है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले गांव में दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। राकेश डामोर का परिवार भाजपा से जुड़ा है। कांग्रेस कार्यकर्ता राकेश डामोर के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। गांव बुचा डूंगरी में तनाव देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

बॉर्डर-2 कि रीलीज डेट आई सामने , इस दिन थिएटर्स में धमाल मचाएगी फिल्म

पीएम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

राणापुर थाना प्रभारी शंकर सिंह रघुवंशी ने बताया, कालू मेडा (30), वसना डामोर (65) और उसके बेटे अरविन्द (25) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल कमल मेडा (37) को दाहोद के अस्पताल ले जाया गया। उसने रविवार सुबह अपना दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमॉर्टम राणापुर शासकीय अस्पताल में कराया गया है। मामले की जांच की रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Indian Air Force में म्यूजिशियन पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में भर्ती के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी

Tags:
  • झाबुआ
  • झाबुआ सड़क हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच