इंदौर में लुटेरों ने पहले दिनदहाड़े चुराई बाइक, फिर विजयनगर में की लूट

Sanjay Gupta | Nov 12, 2024, 12:12 IST
Share
वारदात
वारदात

इंदौर में तुकोगंज थाना क्षेत्र के पॉश एरिया में गन प्वाइंट पर बिल्डर से लूट करने वाले दो बदमाशों की यह पहली वारदात नहीं थी। उन्होंने पहले वारदात करने के लिए बाइक चुराई और बाद में शहर के विजयनगर में भी लूट की। पूरी खबर जानने के लिए पढ़ें लेख...

इंदौर में तुकोगंज थाना क्षेत्र के पॉश एरिया में गन प्वाइंट पर बिल्डर से लूट करने वाले दो बदमाशों की यह पहली वारदात नहीं थी। उन्होंने पहले वारदात करने के लिए बाइक चुराई और इसके बाद शहर के ही एक अन्य पॉश एरिया विजयनगर में भी लूट की। इसके बाद वह सुबह तुकोगंज क्षेत्र पहुंचे।

इस तरह एक के बाद एक की घटनाएं-

  • छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में रहने वाले आकाश यादव की पल्सर बाइक (एमपी 09 VU 0843) 10 नवंबर की रात साढ़े दस बजे उनके घर के नीचे से लॉक तोड़कर चुराकर ले गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। इस मामले में उसने छोटी ग्वालटोली थाने में 11 नवंबर की दोपहर में केस दर्ज कराया है।
  • बाइक चुराने के बाद 10 नवंबर की रात को ही बदमाश लूट की वारदात के लिए निकल गए।
  • विजयनगर थाना क्षेत्र में फरियादी पंकज चौरसिया ने दो बदमाशों के खिलाफ केस कराया। इसमें लिखा है कि वह अपनी महिला मित्र के साथ खड़े थे तभी दो लोग मुंह पर कपड़ा बांधे आए, एक ने कमर में रखी पिस्टल दिखाई और इसकी मैगजीन दिखा बोला यह असली है, दूसरे बदमाश ने मेरी महिला मित्र के गले पर चाकू रख दिया। पिस्टल वाले ने कहा जो सामान है निकाल दो। सोने का कड़ा, अंगूठी उतार के दे दी। महिला मित्र की भी अंगूठी ले ली और दोनों मोटर साइकल से भाग गए। यह घटना 11 नवंबर की रात को 1 बजे करीब हुई। माना जा रहा है कि यह घटना भी इन्हीं दोनों बदमाशों द्वारा की गई है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
  • इसके बाद बदमाश यहीं नहीं रुके वह सुबह तुकोगंज क्षेत्र पहुंचे। बिल्डर कमलेश अग्रवाल के यहां लूट से पहले वह पास में रहने वाले गुप्ता परिवार के यहां गए। लेकिन वहां उन्हें सही नहीं लगा तो वह फिर अग्रवाल परिवार के पास गए।
  • यहां बिल्डर अग्रवाल, उनके बेटे दिशांश, भतीजे निलेश व पड़ोसी पिंकेश को पिस्टल व चाकू दिखाकर डराया और सोने की तीन चेन, 55 ग्राम के सोने के ब्रेसलेट, 45 ग्राम की सोने की अंगूठीव एक अन्य आठ ग्राम की अंगूठी, लूटकर ले गए।

भागने में बाइक गिरी, जूता निकला

सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि जब बिल्डर अग्रवाल के यहां से बदमाश भाग रहे थे तभी उनकी बाइक गिर गई, वहीं एक बदमाश का जूता निकल गया। लेकिन तत्काल उठाकर वह बाइक से भाग गए। बिल्डर ने बताया कि एक बदमाश बाउंसर जैसा लग रहा था। दोनों ने पांच मिनट में वारदात को अंजाम दे दिया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर में लूट
  • मध्य प्रदेश
  • indore news hindi
  • व्यापारी से लूट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा