ब्राह्मण बेटियों वाले विवाद में रोहिणी घावरी की एंट्री, बोलीं- चंद्रशेखर समाज को कर रहे गुमराह

Sandeep Kumar | Dec 08, 2025, 20:18 IST
Share
rohini-ghawari
rohini-ghawari

डॉ. रोहिणी घावरी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद पर हमला किया। उन्होंने कहा, चंद्रशेखर समाज को गुमराह कर रहे हैं। वह ब्राह्मण और दलित बेटियों का सम्मान खराब कर रहे हैं।

BHOPAL. इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी ने अपने पूर्व प्रेमी और यूपी से सांसद चंद्रशेखर आजाद पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर समाज को गुमराह कर रहे हैं। वह दलित और ब्राह्मण बेटियों का सम्मान खराब कर रहे हैं।

रोहिणी ने कहा कि उनके साथ सार्वजनिक अपमान हुआ। सांसद अब भी अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। यह प्रतिक्रिया 5 दिसंबर को सांसद के बयान के बाद आई है। इससे पहले ब्राह्मण बेटियों को लेकर आईएएस संतोष वर्मा ने विवादित टिप्पणी की थी। इसका समर्थन सांसद चंद्रशेखर आजाद ने किया था।

रोहिणी घावरी का बड़ा खुलासा- मैं और चंद्रशेखर बनाते थे भीम आर्मी का सीक्रेट प्लान

मैं वाल्मीकियों की बेटी हूं

डॉ. रोहिणी ने अपनी पोस्ट में लिखा, मैं वाल्मीकियों की बेटी हूं। मेरे सम्मान से खेलने वाला जाटवों का नेता है। जब तुम दलित बेटियों का सम्मान नहीं कर सकते, तो ब्राह्मणों की बेटियों से शादी करके उनका क्या सम्मान करोगे? मेरा सार्वजनिक अपमान हुआ, चीरहरण कराया गया। यह करने वाले कौन हैं, आप सब जानते हो।

रोहिणी ने लिखा, पहले जाटव-वाल्मीकि समाज में शादी करो। फिर ब्राह्मण बेटियों से शादी की बातें करो। घर में सुधार नहीं कर सकते। मंच से भड़काऊ भाषण देते हैं। फर्जी अंबेडकरवादी हैं।

सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी ने दी सुसाइड की धमकी, जानें पूरा मामला

23ad1e25-8f8
23ad1e25-8f8

सांसद ने दतिया में की थी टिप्पणी

यह विवाद 5 दिसंबर को दतिया के इंदरगढ़ में हुई सभा के बाद बढ़ा। सांसद चंद्रशेखर ने अपने भाषण में कहा, कितने संतोष वर्मा को दबाओगे? हर घर से संतोष वर्मा निकलेगा। IAS संतोष वर्मा ने रोटी-बेटी का संबंध बनाने की बात कही, जो जातिवाद को तोड़ने का एक उपाय है।

चंद्रशेखर के इस बयान पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया आई। डॉ. रोहिणी ने भी इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जताई।

UN में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी पर नया विवाद, दिल्ली पुलिस में पहुंचा मामला

घावरी ने चंद्रशेखर आजाद पर आरोप लगाए

डॉ. रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आजाद पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर ने मायावती और कांशीराम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। डॉ. रोहिणी ने एक ऑडियो वायरल किया। फेसबुक लाइव में उन्होंने कहा, "चंद्रशेखर ने दलित आंदोलन का मजाक बनाया। उनके समर्थक उन्हें बदनाम कर रहे हैं।

डॉ. रोहिणी घावरी की सांसद चंद्रशेखर आजाद को खुली चुनौती, मंच पर तेरे साथ बैठूंगी, स्पीच भी दूंगी

पहले सांसद को धमकी दे चुकी हैं रोहिणी

करीब तीन महीने पहले डॉ. रोहिणी ने X पर सुसाइड की धमकी दी। उन्होंने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद, उनकी पत्नी और बच्चे की तस्वीर साझा की। पोस्ट में लिखा, मेरा जीवन बर्बाद कर के खुशियां मना रहा है। आज तेरे नाम पर जहर खाऊंगी। तूने मुझे खत्म कर दिया।

डॉ. रोहिणी ने पीएम नरेंद्र मोदी और पीएमओ को टैग किया। उन्होंने लिखा, मेरी लाश भारत वापस मत लाना। किसी ने मेरी नहीं सुनी। सब अपराधी का साथ देते रहे।

Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • मायावती
  • कांशीराम
  • रोहिणी घावरी
  • नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
  • आईएएस संतोष वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती