UN में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी पर नया विवाद, दिल्ली पुलिस में पहुंचा मामला

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
rohini gawari
Photograph: (THESOOTR)

UN में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी अब एक विवाद में फंस गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनके ऑडियो को लेकर दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें आरोप है कि ऑडियो AI से बनाया गया।

राहुल दवे@INDORE.

इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी जो इन दिनों यूनाइटेड नेशंस में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनके एक ऑडियो को लेकर अब दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

यह शिकायत ऑनलाइन की गई है, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि डॉ. रोहिणी का साझा किया ऑडियो असली नहीं है। बल्कि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से इस मामले की जांच की मांग की है।

dr-rohini-gawari (2)
dr-rohini-gawari (2)


इस पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. रोहिणी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “यही तो मैं चाहती थी कि जांच हो और सच्चाई सामने आए। अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे।

किसी भी जांच के लिए तैयार हूं: डॉ. रोहिणी

dr-rohini-gawari (3)
dr-rohini-gawari (3)


गौरतलब है कि गुरुवार को डॉ. रोहिणी ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर एक ऑडियो क्लिप पोस्ट की थी, इसमें कथित तौर पर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजादको बसपा सुप्रीमो मायावती और स्वर्गीय कांशीराम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते सुना जा सकता है।

इसके बाद शुक्रवार शाम डॉ. रोहिणी ने फेसबुक लाइव में कहा कि उन्होंने जो ऑडियो साझा किया है, वह पूरी तरह असली है और किसी भी तरह से एडिट नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सच्चाई जानने के लिए वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

फेसबुक लाइव में डॉ. रोहिणी का बड़ा दावा- ऑडियो असली है, फेक साबित करो तो दूंगी एक करोड़

रोहिणी घावरी का बड़ा खुलासा- मैं और चंद्रशेखर बनाते थे भीम आर्मी का सीक्रेट प्लान

डॉ. रोहिणी ने दिल्ली पुलिस को टैग कर लिखा-

छह महीने से आपने मेरी FIR दर्ज नहीं की। अब जब शिकायत आई है, तो निष्पक्ष जांच करें। पूरा देश सच जानना चाहता है। मेरे पास एक घंटे की पूरी बातचीत का रिकॉर्ड है, जिसमें हम दोनों गंभीर विषयों पर बात कर रहे हैं। कुछ भी AI से नहीं बनाया गया है। जांच से सब साफ हो जाएगा- चाहे खरबूजा छुरी पर गिरे या छुरी खरबूजे पर।

अपने लाइव में डॉ. रोहिणी ने यह भी कहा कि वह संघर्ष से पीछे हटने वाली नहीं हैं। उनका उद्देश्य केवल सच्चाई को सामने लाना है, किसी पद या लाभ की इच्छा नहीं।

ये खबरें भी पढ़ें...

सांसद चंद्रशेखर रावण पर शोषण के आरोप लगाने वाली डॉ. रोहिणी की मां ने दी संसद भवन के सामने आत्महत्या की चेतावनी

सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी ने दी सुसाइड की धमकी, जानें पूरा मामला

बसपा कार्यकर्ता ने थाने में की शिकायत

dr-rohini-gawari
dr-rohini-gawari


इस मामले को लेकर अब बसपा कार्यकर्ताओं ने भी आपत्ति जताई है। वरिष्ठ बसपा कार्यकर्ता हबीब कुरैशी ने थाना अनूपशहर, जिला बुलंदशहर में एक लिखित शिकायत दी है।

शिकायत में कहा गया है कि 24 अक्टूबर 2025 की शाम 7 बजे रोहिणी घावरी ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक ऑडियो जारी किया, जिसमें बसपा नेता कुमारी मायावती और स्वर्गीय कांशीराम के खिलाफ असम्मानजनक टिप्पणी की गई है।

शिकायत में लिखा गया है कि इस ऑडियो से पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में गलत संदेश गया है। हबीब कुरैशी ने मांग की है कि लाइव वीडियो और ऑडियो की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।



Tags:
  • बसपा सुप्रीमो मायावती
  • सोशल मीडिया
  • कांशीराम
  • रोहिणी घावरी
  • नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
  • वरिष्ठ बसपा कार्यकर्ता हबीब कुरैशी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर