डॉ. रोहिणी घावरी की सांसद चंद्रशेखर आजाद को खुली चुनौती, मंच पर तेरे साथ बैठूंगी, स्पीच भी दूंगी

Sandeep Kumar | Nov 24, 2025, 18:26 IST
Share
dr-rohini-ghawari-chandrashekhar-azad
Photograph: (thesootr)

मुजफ्फरनगर में चंद्रशेखर आजाद की संविधान रैली से पहले विवाद शुरू हो गया है। डॉ. रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर को चुनौती दी। उन्होंने कहा, मंच पर जाने से पुलिस नहीं रोक सकती। रोहिणी ने चंद्रशेखर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने संविधान दिवस पर मिलने की बात की।

BHOPAL. यूपी के मुजफ्फरनगर में सांसद चंद्रशेखर आजाद की संविधान रैली से पहले नया विवाद खड़ा हुआ है। यह विवाद चंद्रशेखर की कथित पूर्व प्रेमिका डॉ. रोहिणी घावरी ने खड़ा किया है। रोहिणी की तीखी टिप्पणियों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इसके बाद पुलिस और प्रशासन भी सतर्क हो गए हैं। इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर को चुनौती दी। उन्होंने लिखा, चंद्रशेखर के मंच से अगर किसी ने मुझे हाथ भी लगाया तो पूरा देश देखेगा इसका महिला सम्मान।

तेरा सपना मैं पूरा करूंगी...

रोहिणी ने एक पोस्ट में लिखा, मंच चंद्रशेखर का, लोग चंद्रशेखर के, लेकिन शपथ मेरी है। उन्होंने कहा, मैं मंच पर आकर तेरे साथ बैठूंगी। स्पीच भी दूंगी। यही सपना था ना तेरा? अब मैं उसे पूरा करूंगी। रोहिणी ने आगे लिखा, देखते जा अब तमाशा। हिम्मत है तो रोक के दिखा देना।

ये भी पढ़ें...UN में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी पर नया विवाद, दिल्ली पुलिस में पहुंचा मामला

e194ea3c-673
e194ea3c-673

पुलिस मुझे नहीं रोकेगी: रोहिणी

रोहिणी ने लिखा, चंद्रशेखर के मंच पर जाने से पुलिस मुझे नहीं रोकेगी। पुलिस मेरे साथ जाएगी और पूरी सुरक्षा देगी। बस देखते जाओ और 26 नवंबर का इंतजार करो। मिलते हैं संविधान दिवस पर। बेटी मैं बाबा साहब की।

ये भी पढ़ें...रोहिणी घावरी का बड़ा खुलासा- मैं और चंद्रशेखर बनाते थे भीम आर्मी का सीक्रेट प्लान

8e9e4fe7-e62
8e9e4fe7-e62

मेरे मम्मी-पापा मेरे भगवान

तीन दिन पहले रोहिणी ने चंद्रशेखर को चुनौती दी। उन्होंने लिखा, मेरे मम्मी-पापा मेरे भगवान हैं। उनको तकलीफ पहुंचाने की कोशिश मत करना। वरना इंडिया आकर अपनी ताकत दिखाऊंगी। अमित शाह भी बचा नहीं पाएंगे। तेरी लड़ाई मुझसे है, मुझसे लड़। मेरे खिलाफ FIR कर, हत्या करा दे, जो करना है कर। मेरे परिवार को बीच में मत ला।

ये भी पढ़ें...सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी ने दी सुसाइड की धमकी, जानें पूरा मामला

83379d34-906
83379d34-906

आ रही हूं इंडिया वापस: रोहिणी

रोहिणी ने लिखा है, जिन मां-बाप ने प्यार और सम्मान दिया, उन्हें तू अब जेल भेजने की धमकी दे रहा है। तेरी दुश्मन नहीं थी, अब जानी दुश्मन बन गई हूं। अब तुझे पूरी तरह से खत्म करूंगी। जब बात मां-बाप की आती है, तो बच्चे हर मर्यादा लांघ देते हैं। मैं इंडिया वापस आ रही हूं, तू इंतजार कर।

ये भी पढ़ें...इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद की महिला आयोग से की शिकायत

81571089-b91
81571089-b91

3 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

👉 यूपी के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की संविधान रैली से पहले डॉ. रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा किया। रोहिणी ने चंद्रशेखर को चुनौती दी और तीखी टिप्पणियां कीं।

👉 रोहिणी ने लिखा कि यदि चंद्रशेखर के मंच पर किसी ने उन्हें हाथ लगाया, तो वह विरोध करेंगी। इसके परिणाम पूरे देश के सामने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह चंद्रशेखर के साथ मंच पर आकर भाषण देंगी। यह उनका सपना था।

👉 डॉ. रोहिणी घावरी 2019 में उच्च शिक्षा के लिए स्विट्जरलैंड गईं थीं। जहां उनकी मुलाकात चंद्रशेखर से हुई। तीन साल तक दोनों का संबंध रहा, लेकिन बाद में रोहिणी ने चंद्रशेखर पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए है।

कौन हैं डॉ. रोहिणी घावरी

डॉ. रोहिणी घावरी इंदौर के सामान्य परिवार से हैं। उनके पिता सफाईकर्मी हैं। 2019 में उच्च शिक्षा के लिए स्विट्जरलैंड गईं थीं। वहां उनकी मुलाकात चंद्रशेखर से हुई। दोनों तीन साल तक रिश्ते में रहे। बाद में रोहिणी ने चंद्रशेखर पर गंभीर आरोप लगाए। वह वर्तमान में स्विट्जरलैंड में नौकरी करती हैं। वह अपना एनजीओ भी चलाती हैं। अब 26 नवंबर की रैली पर सबकी नजरें हैं।

Tags:
  • चंद्रशेखर आजाद
  • यौन शोषण
  • संविधान दिवस
  • रोहिणी घावरी
  • नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि