इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद की महिला आयोग से की शिकायत

Sandeep Kumar | Jun 24, 2025, 22:29 IST
Share
rohini-ghawri-chandrashekhar
rohini-ghawri-chandrashekhar

इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों में धोखाधड़ी, शारीरिक और मानसिक शोषण शामिल हैं। शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग में की गई है।

इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके साथ ही उन्होंने सांसद आजाद पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉ. रोहिणी ने महिला आयोग को दी गई शिकायत में कहा है कि चंद्रशेखर ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया।

डॉ. घावरी का दावा है कि चंद्रशेखर ने उन्हें धोखा दिया और आत्महत्या की धमकी देकर मानसिक उत्पीड़न किया। यह मामला अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। वहीं इस मामले में सांसद का कहना है कि वह इसका जवाब अदालत में देंगे।

महिला आयोग से न्याय की मांग

डॉ. रोहिणी घावरी ने राष्ट्रीय महिला आयोग से आग्रह किया है कि उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से तोड़ दिया गया है। उन्होंने आयोग से निवेदन किया है कि तथ्यों को ध्यान में रखते हुए चंद्रशेखर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उनका उद्देश्य न्याय प्राप्त करना और अन्य महिलाओं को धोखाधड़ी और उत्पीड़न से बचाना है।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर की पीएचडी स्कॉलर रोहिणी घावरी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद पर लगाए गंभीर आरोप

कैसे हुई थी रोहिणी और चंद्रशेखर की मुलाकात?

डॉ. रोहिणी घावरी ने शिकायत में बताया कि उनकी मुलाकात चंद्रशेखर से 2020 में हुई थी। उस समय वह मध्य प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति पर स्विट्जरलैंड में पीएचडी कर रही थीं। 2021 में दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। चंद्रशेखर ने उन्हें बताया कि वह अविवाहित हैं और जीवनसाथी की तलाश में हैं। इस विश्वास पर डॉ. घावरी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से अपनाया और चंद्रशेखर के राजनैतिक अभियानों में सहयोग किया।

ये खबर भी पढ़िए... सफाईकर्मी मां की बेटी रोहिणी घावरी को मिली जेनेवा में डॉक्टर ऑफ बिजनेस की उपाधि

शारीरिक और मानसिक शोषण के आरोप

डॉ. घावरी ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। यह संबंध विशेषकर दिल्ली में उनके होटल और द्वारका स्थित निवास पर हुए। 2022 के उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान, डॉ. घावरी को चंद्रशेखर की शादी के बारे में पता चला। उन्होंने इस बारे में चंद्रशेखर से पूछा, तो उन्होंने इसे नकारा किया। चंद्रशेखर ने कहा कि उनकी शादी नहीं हुई है और वह केवल डॉ. घावरी से विवाह करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए... वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर होगा जू और रेस्क्यू सेंटर, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा

ये खबर भी पढ़िए... पति को सड़क पर सबके सामने पीटा, फिर छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी

आत्महत्या की धमकी और सामाजिक बदनामी

डॉ. रोहिणी घावरी ने शिकायत में बताया कि चंद्रशेखर ने उनके प्रेम और विश्वास का दुरुपयोग किया। उन्होंने विदेश में रहते हुए भी चंद्रशेखर के सामाजिक अभियानों में भाग लिया। लेकिन चंद्रशेखर ने उनके भावनात्मक विश्वास को तोड़ा और उन्हें समाज में बदनाम किया। डॉ. घावरी का कहना है कि अब वह मानसिक अवसाद का शिकार हो गई हैं। लोग उन्हें "रखैल" जैसे अपमानजनक शब्दों से संबोधित करते हैं। इससे वह गहरे अवसाद में चली गईं और दो बार आत्महत्या करने का प्रयास किया।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद | MP





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • चंद्रशेखर आजाद
  • रोहिणी घावरी
  • नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा