सौरभ शर्मा की पत्नी भी बनी आरोपी, नियुक्ति देने वाले अधिकारियों पर भी हो सकती है कार्रवाई

Rohit Sahu | Mar 05, 2025, 08:26 IST
Share
saurabh sharma case bhopal
saurabh sharma case bhopal

लोकायुक्त ने करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा की पत्नी दिव्या शर्मा को भी आरोपी बनाया है। दिव्या तीन कंपनियों में डायरेक्टर हैं, जिनमें अविरल एंटरप्राइजेस सबसे अहम है। लोकायुक्त की पूछताछ में वह फंडिंग का स्रोत नहीं बता सकीं।

भोपाल में लोकायुक्त पुलिस ने करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा की पत्नी दिव्या शर्मा को भी भ्रष्टाचार के मामले मेंआरोपी बनाया है। अब तक इस केस में सौरभ शर्मा, शरद जायसवाल और चेतन सिंह गौर आरोपी थे, लेकिन अब दिव्या शर्मा चौथी नामजद आरोपी बन गई हैं। हालांकि, लोकायुक्त ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है, बल्कि केवल पूछताछ की है। वे पूछताछ में कई सवालों का जवाब नहीं दे पाईं।

कई कंपनियों में डायरेक्टर हैं दिव्या शर्मा

दिव्या शर्मा भोपाल के शाहपुरा में निर्माणाधीन जयपुरिया स्कूल और सौरभ की अलग-अलग कंपनियों में डायरेक्टर हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण कंपनी अविरल एंटरप्राइजेस (Aviral Enterprises) है, जिसमें दिव्या डायरेक्टर के रूप में जुड़ी हुई हैं।
लोकायुक्त ने दिव्या से कंपनी में हुए लेन-देन को लेकर सवाल किए। उनसे पूछा गया कि पैसा कहां से आया, लेकिन वह इसका कोई ठोस जवाब नहीं दे पाईं। दिव्या अविरल इंटरप्राइजेस समेत तीन कंपनियों की डायरेक्टर हैं।

2016 से 2023 तक खरीदी 40 करोड़ की संपत्ति

लोकायुक्त जांच के मुताबिक, सौरभ शर्मा ने 2016 से 2023 के बीच 40 करोड़ की संपत्ति खरीदी। इसमें से 20 करोड़ की संपत्ति दिव्या शर्मा के नाम पर है। इसके अलावा, लोकायुक्त ने 19 दिसंबर को छापा मारा, जिसमें चांदी की सिल्लियों सहित 9 करोड़ रुपये बरामद हुए। लोकायुक्त ने अविरल एंटरप्राइजेस के फंडिंग सोर्स के बारे में सवाल किए, लेकिन दिव्या इसका जवाब नहीं दे सकीं।

अनुकंपा नियुक्ति देने वाले परिवहन अफसर घेरे में

लोकायुक्त सौरभ शर्मा की परिवहन विभाग में अनुकंपा नियुक्ति की भी जांच कर रही है। यदि जांच में किसी अफसर के पद का दुरुपयोग करने का मामला सामने आता है तो वे भी आरोपी बन सकते हैं।सौरभ के पिता सरकारी डॉक्टर थे, लेकिन उसे परिवहन विभाग में अनुकंपा नियुक्ति दी गई, जो नियमों के खिलाफ थी।

परिवार में पहले से सरकारी नौकरी होने पर अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिल सकती, लेकिन सौरभ और उसकी मां उमा शर्मा ने झूठा एफिडेविट दिया। जिसके चलते सौरभ सरकारी नौकरी तक पहुंचा और वहां भ्रष्टाचार की कहानी रच दी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bhopal News
  • मध्य प्रदेश
  • Lokayukta
  • एमपी परिवहन विभाग
  • चेतन सिंह गौर
  • सौरभ शर्मा दुबई
  • सौरभ शर्मा भ्रष्टाचार मामला
  • constable saurabh sharma case
  • शरद जायसवाल
  • सौरभ शर्मा केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा