बाप में है दम और कांग्रेस पार्टी जाए भाड़ में पर रुबीना का खेद, महापौर बोले-पार्षदी खत्म करने करेंगे बैठक

Sanjay Gupta | Apr 12, 2026, 14:38 IST
Share
rubina khan apology vandemataram row indore
rubina khan apology vandemataram row indore

इंदौर के वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने अपने बयान पर खेद जताया है। वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इसे गंभीर मामला बताते हुए पार्षदी खत्म करने के लिए बैठक बुलाने की बात कही है।

News In Short

  • वंदे मातरम् विवाद से इंदौर की सियासत गरमा गई है।
  • रुबीना इकबाल खान ने वंदे मातरम् पर विवादित बयान दिया था
  • अब रुबीना खान ने अपने ही बयान पर खेद जताया है।
  • महापौर ने रुबीना की पार्षदी खत्म करने की बात कही है।
  • कांग्रेस और बीजेपी में बयानबाजी तेज हो गई है।

News In Detail

इंदौर नगर निगम के बजट सत्र में 08 अप्रैल को वंदे मातरम् गाने को लेकर उठा विवाद बीजेपी और कांग्रेस की राष्ट्रभक्ति तक पहुंच चुका है। कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम ने कह दिया था कि मैं वंदे मातरम् नहीं गाऊंगी।

उधर, पार्षद रुबीना ने तीखा बयान दिया और कहा कि किसी के बाप में दम नहीं कि वह जबरदस्ती वंदे मातरम् बुलवा सके। कांग्रेस पार्टी जाए भाड़ में। हमारे इस्लाम धर्म में एक ही अल्लाह की इबादत है, हम वंदे मातरम् नहीं गा सकते। अब इसमें रुबीना ने संदेश जारी कर खेद जताया है।

रुबीना ने यह जताया खेद

रुबीना इकबाल खान ने कहा कि बाप में है दम और पार्टी जाए भाड़ में ये शब्द उत्तेजना में मेरे मुंह से निकल गए, जिसका मुझे जिंदगी भर खेद रहेगा। मैं उकसाने वाले बयान में उलझ गई और टारगेट बन गई।

रुबीना ने ये भी कहा कि मैंने परिषद की 50 से ज्यादा मीटिंग ली और कभी भी राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का अपमान नहीं किया। मेरी बात का पूरा सच मीडिया ने नहीं दिखाया गया। बजट सत्र में भी मैं पूरे अदब से खड़ी थी। नारों और चिंटू चौकसे के बयान ने आग में घी का काम किया।

महापौर बोले- यह धार्मिक उन्माद की साजिश

वहीं इस मामले में रविवार 12 अप्रैल को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि बात राष्ट्रगीत गाने या नहीं गाने की नहीं है। इसे लेकर पहले ही एडवाइजरी है। यह राष्ट्रगीत के अपमान का मामला है। धार्मिक उन्माद फैलाने का षड़यंत्र किया गया है। यह कहना कि हमारे पंथ, मत में यह मंजूर नहीं है, खुद ही कहा कि इस्लाम बड़ा है।

यह कहकर राष्ट्रगीत का अपमान किया है। इतने साल से बैठक में आ रहे हैं, तब नहीं कहा कि मैं नहीं गाऊंगी। हम पार्षद दल की बैठक कर इनकी पार्षदी खत्म करने के लिए निगम की बैठक बुलाएंगे। इस पर विचार किया जा रहा है। संभागायुक्त और पुलिस को शिकायत भी कर चुके हैं।

मिली-जुली कुश्ती के आरोप पर क्या बोले

कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया द्वारा इसे फौजिया के पति शेख अलीम और महापौर के बीच की डील बताए जाने के आरोपों पर भी महापौर नाराज हुए।

उन्होंने कहा कि आरोप क्या है और किसने लगाए, क्या स्तर है, यह तो देखा जाए। पार्षद उनके, देरी से वह आए, वंदे मातरम् को लेकर वह बोले, इसमें बीजेपी का कोई लेना-देना ही नहीं।

नगराध्यक्ष बोले- मैं अपने बाप का नाम बदल दूंगा

उधर,बीजेपी नगराध्यक्ष जीतू पटवारीके इस आरोप पर भड़क गए कि कभी बीजेपी और उनकी मातृ संस्था ने तिरंगे का मान नहीं रखा। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी यह साबित कर दें तो मैं अपने बाप का नाम बदल दूंगा नहीं तो जीतू पटवारी जी आप बदल लेना।

वंदे मातरम् किसी भाषा, धर्म का गीत नहीं, राष्ट्रीय स्वाभिमान का गीत है। पटवारी ने अभी तक दोनों पार्षदों पर कार्रवाई नहीं की, क्योंकि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ऐसा करने से मना किया है। कांग्रेस वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है।

ये खबरें भी पढ़िए...

कांग्रेस पार्षद रूबीना बोली- चिंटू ने पूरी मुस्लिम कौम को टारगेट किया

इंदौर वंदे मातरम विवाद में ज्ञापन देने गिनती के बीजेपी पार्षद पहुंचे, फौजिया

वंदे मातरम् विवाद पर बोले सीएम मोहन यादव: पार्षदों पर कार्रवाई नहीं कर सकते तो इस्तीफा दें पटवारी

वंदे मातरम् पर विधायक आरिफ मसूद के बयान से मचा घमासान, सीएम बोले- गाना करेंगे जरूरी



Tags:
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • कांग्रेस पार्टी
  • जीतू पटवारी
  • चिंटू चौकसे
  • कांग्रेस पार्षद
  • राजू भदौरिया
  • बजट सत्र
  • इस्लाम धर्म
  • रुबीना
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • वंदे मातरम
  • फौजिया शेख
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई