जबलपुर में दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद बवाल, पथराव में 10 घायल

Madhav Singh | Nov 02, 2024, 16:22 IST
Share
jabalpur koni village
jabalpur koni village

जबलपुर से करीब 40 किमी दूर स्थित कोनी गांव में शनिवार सुबह मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच विवाद में 100 से ज्यादा लोगों ने एक दूसरे पर पत्थर और ईंट फेंके। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है, सभी से घरों में रहने को कहा गया।

जबलपुर के कोनी गांव में शनिवार सुबह मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। इस बीच दोनों तरफ से पथराव भी हुआ। देखते ही देखते सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर पत्थर चलाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो लोगों के सिर पर पत्थर लगने से उनकी हालत गंभीर है।

दो थानों की पहुंची फोर्स

शनिवार सुबह हुई इस घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची डायल 100 की टीम ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पुलिस को ही घेर लिया। इसके बाद पाटन और कंटगी थाने से फोर्स बुलाई गई। फार्स ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा और माहौल को शांत कराया। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह राज नाम के व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इसके बाद मामला बड़ गया।

मामूली विवाद ने लिया बड़ा रूप

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11 बजे राज गांव की एक किराना दुकान पर कुछ सामान खरीदने गया था। यहां उसका कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया गया कि राज के साथ तीन से चार लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। राज जब घर पहुंचा और परिवार को मारपीट की घटना के बारे में बताया तो उसके परिवार के 25 से अधिक लोग घर से निकले और दूसरे पक्ष के लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। जवाब में दूसरे पक्ष ने भी ईंट और पत्थर चलाए। देखते ही देखते 100 से ज्यादा लोग सड़क पर उतर आए और जमकर पथराव किया। इस मामले में 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

बच्चों के पटाखा फोड़ने के विवाद में दो पक्षों में पथराव, गाड़ियां फोड़ीं

पुलिस की टीम को घेरा

घटना की जानकारी मिलने पर डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिसकर्मी लोगों को शांत करा रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस को ही घेर लिया। टीम ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद मौके पर पाटन और कटंगी थाने से फोर्स भेजी गई। दोनों थानों की पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा।

इंदौर में पटाखा फोड़ने की बात पर छत्रीपुरा समेत 12 थानों में हुआ विवाद

गांव में पुलिस बल तैनात

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों का विवाद काफी समय से चला आ रहा है। कुछ दिन पहले भी मामूली बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे, जिन्हें बाद में समझाइश दी गई थी। वहीं इस मामले में एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि कोनी गांव में आज सुबह गाली-गलौज के बाद हुई मारपीट के कारण ये हालात बने थे। फिलहाल गांव में शांति है। पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। गांव के सभी लोगों को घर के अंदर रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस विवाद में जितने भी लोग घायल हुए हैं, उनका स्वास्थ्य केन्द्र पाटन में इलाज करवाया जा रहा है। गांव में पुलिस बल भी तैनात है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • jabalpur police
  • डायल 100
  • जबलपुर कोनी गांव
  • दो पक्षों में पथराव
  • कोनी गांव में बवाल
  • जबलपुर पुलिस प्रशासन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा