एमपी में बढ़ेगी दूध किसानों की कमाई, 26 हजार गांवों तक पहुंचेगा सांची का नेटवर्क

Aman Vaishnav | Sept 04, 2026, 16:00 IST
Share
एमपी में बढ़ेगी दूध किसानों की कमाई
एमपी में बढ़ेगी दूध किसानों की कमाई

मध्य प्रदेश सरकार ने सांची डेयरी के लिए 2 हजार 973 करोड़ रुपए की योजना बनाई है। इसके तहत दूध की खरीद 4 गुना बढ़ेगी। साथ ही 5 नए प्लांट लगेंगे और 19 हजार गांवों को इससे जोड़ा जाएगा।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • मध्य प्रदेश सरकार ने सांची के लिए 2973 करोड़ रुपए की डेयरी विकास योजना मंजूर की है।
  • इसके तहत अगले 5 साल में दूध की दैनिक खरीद 4 गुना से ज्यादा बढ़ाई जाएगी।
  • पैकेट वाले दूध की बिक्री भी 5 गुना बढ़ाने का लक्ष्य है।
  • इसके लिए 5 नए डेयरी प्लांट लगाए जाएंगे।
  • सहकारी नेटवर्क को करीब 19 हजार नए गांवों तक फैलाया जाएगा।
सांची मध्य प्रदेश का जाना-पहचाना डेयरी ब्रांड है, लेकिन इसका दायरा अब तक सीमित रहा है। सरकार अब इसे बड़े स्तर पर ले जाना चाहती है।

पिछले साल एमपी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के बीच एक समझौता हुआ था। तभी से इसका प्रबंधन एनडीडीबी संभाल रहा है।

दूध खरीद का लक्ष्य

अभी सहकारी नेटवर्क के जरिए रोजाना करीब 12 लाख किलोग्राम दूध खरीदा जाता है। अगले 5 साल में इसे बढ़ाकर 52 लाख किलोग्राम प्रतिदिन करने का लक्ष्य है। यह मौजूदा स्तर से चार गुना से भी ज्यादा है।

पैकेट वाले दूध की बिक्री अभी करीब 7 लाख लीटर प्रतिदिन है। इसे बढ़ाकर 35 लाख लीटर प्रतिदिन करने की योजना है। इसके लिए सांची पड़ोसी राज्यों में भी बाजार तलाश सकती है।

sanchi-dairy-development-plan-madhya-pradesh
sanchi-dairy-development-plan-madhya-pradesh

5 नए डेयरी प्लांट कहां लगेंगे

योजना के तहत भोपाल, उज्जैन, सागर, जबलपुर और ग्वालियर में नए डेयरी प्लांट स्थापित होंगे। मौजूदा ज्यादातर प्लांट पुराने हैं। तकनीक भी काफी बदल चुकी है। इसलिए नए और आधुनिक संयंत्रों की जरूरत महसूस की गई।

प्रोसेसिंग क्षमता को भी बड़े स्तर पर बढ़ाया जाएगा। अभी यह क्षमता 17.8 लाख लीटर प्रतिदिन है। इसे 5 साल में 63.3 लाख लीटर प्रतिदिन तक ले जाने का लक्ष्य है।

शुरुआती चरण में इसे करीब 32.5 लाख लीटर तक बढ़ाया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त दूध को प्रोसेस करने के लिए थर्ड पार्टी प्लांट की मदद भी ली जा सकती है।

sanchi-dairy-development-plan-madhya-pradesh
sanchi-dairy-development-plan-madhya-pradesh

पैसा कहां से आएगा

कुल 2973 करोड़ रुपए में से 1547 करोड़ रुपए डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे। इसमें नए संयंत्र और मशीनरी शामिल हैं। इसके लिए डेयरी संघ और फेडरेशन वित्तीय संस्थानों से 1246 करोड़ रुपए का कर्ज लेंगे।

राज्य सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 500 करोड़ रुपए देगी। केंद्रीय योजनाओं (केंद्रीय योजनाएं) के तहत 241 करोड़ रुपए का अंशदान भी मिलेगा। इस तरह सरकार का कुल योगदान 5 साल में 741 करोड़ रुपए होगा।

करीब 796 करोड़ रुपए गांव स्तर पर डेयरी संचालन मजबूत करने में लगेंगे। इससे नई सहकारी समितियां बनेंगी। ज्यादा किसान, खासकर महिलाएं, इससे जुड़ेंगी।

मार्केटिंग और दुग्ध उत्पादों के लिए 332 करोड़ रुपए तय किए गए हैं। इससे नए आउटलेट खुलेंगे और वितरण नेटवर्क मजबूत होगा।

sanchi-dairy-development-plan-madhya-pradesh
sanchi-dairy-development-plan-madhya-pradesh

किसानों को क्या मिलेगा फायदा

बता दें कि राज्य सरकार पशु खरीद पर सब्सिडी दे रही है। सहकारी डेयरी किसानों को करीब 5 रुपए प्रति लीटर का सीधा बोनस देने पर भी काम चल रहा है। इससे ग्रामीण पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा।

sanchi-dairy-development-plan-madhya-pradesh
sanchi-dairy-development-plan-madhya-pradesh

ये खबरें भी पढ़िए...

उज्जैन की वैश्य टेकरी में दबा सांची से भी बड़ा स्तूप! अब खुलेगा 2200 साल पुराना राज

मध्यप्रदेश न्यूज: महाकाल नगरी में सज रहा हजार साल पुराना शिव मंदिर, खुदाई में मिले थे सुराग

एमपी न्यूज: 5 रूट पर चलेंगी 26 ग्रीन ई-बसें, धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान

ईंधन संकट की टेंशन खत्म: बीना और बीकानेर में बनेंगे देश के सबसे बड़े तेल भंडार

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • किसान
  • केंद्रीय योजनाएं
  • राज्य सरकार
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज

By Atul Dwivedi

राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे