े्
संजय जैसवानी की अवैध फैक्ट्री पर IAS सिद्धार्थ जैन समेत 20 पर केस
Sanjay Gupta | Published:
thesootr
मध्य प्रदेश में इंदौर के कारोबारी संजय जसवानी की कंपनी काम्को च्यू फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की अवैध फैक्ट्री को लेकर आईएएस सिद्धार्थ जैन मुश्किल में फंस गए हैं।
INDORE : मप्र के बीजेपी सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट के करीबी कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी की केम्को च्यू फूड्स प्रालि कंपनी की अवैध फैक्ट्री को लेकर आईएएस सिद्दार्थ जैन उलझ गए हैं। इस मामले में अक्टूबर माह में हुई शिकायत और फिर बयान के बाद लोकायुक्त ने करीब 20 लोगों पर जांच के लिए केस दर्ज कर लिया है। अगर जांच में कुछ गड़बड़ होती है तो एफआईआर की जाएगी।
लोकायुक्त ने प्रकरण क्रमांक 354/ई/24 के तहत आईएएस व तत्कालीन अपर आयुक्त निगम (वर्तमान में भोपाल में पदस्थ) सिद्दार्थ जैन, भवन अधिकारी गजल खन्ना, सहायक यंत्री पीसी जैन व अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूर्व पार्षद द्वारा लोकायुक्त में 3 अक्टूबर को दी गई शिकायत में इनके साथ ही श्रृद्धा गोयल, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश चौहान, वैभव देवालासे, अवधेश जैन, उदयसिंह भदौरिया, विशाल राठौर, रवि सनोतिया, गजेंद्रस, अनुराग शर्मा, राजू रावेरकर के साथ ही विजय जैसवानी, बद्रीलाल पंवार, शिवराज यादव व अन्य की शिकायत थी।
![े्]()
![्]()
पूर्व पार्षद दिलीप कौशल की शिकायत में है कि विजय पिता अर्जुन जैसवानी एसके वन कंपाउंड ग्राम लसूडिया मोरी ने सर्वे नंबर 67/2/3 पर बिना मंजूरी एसके कंपाउड निर्मित कर इसमें बिना मंजूरी मेसर्स केमको च्यू फूड्स प्रालि संचालित किया है। निगम अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर यह अवैध निर्माण किया गया है। शिकायत में है कि इस भवन को औद्योगिक उपयोग के अधिभोग यानि आक्यूपेशन सर्टिफिकेट जारी नहीं हुए हैं। ना ही इनके पास किसी तरह के कार्यपूर्णता प्रमाणपत्र है।
इनके खिलाफ दर्ज किया केस
्
यह थी शिकायत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari