रतलाम में विजन इंग्लिश कोचिंग का संचालक संजय गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर कई महिलाओं को किया ब्लैकमेल
Rahul Garhwal | Updated:
Sanjay the director of Vision English Coaching who was blaming women by making obscene videos in Ratlam arrested
रतलाम में कोचिंग सेंटर की आड़ में महिलाओं का शोषण करने वाले आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महिलाओं को शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था।
Vision English Coaching Operator Sanjay Arrested In Ratlam
आमीन हुसैन, RATLAM. रतलाम में विजन इंग्लिश कोचिंग के संचालक संजय पोरवाल को गिरफ्तार किया गया है। संजय पोरवाल कोचिंग सेंटर की आड़ में महिलाओं का शोषण करता था। उसने कई महिलाओं के साथ शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया। संजय ने 10 से ज्यादा महिलाओं के साथ ऐसा किया था।
शादी का झांसा देकर जाल में फंसाता था संजय
संजय पोरवार महिलाओं को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। वो अवैध संबंध बनाते हुए स्पाई कैमरे से वीडियो बनाता था। इसके बाद महिलाओं को फोटो-वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर पैसे की डिमांड करता था। महिलाएं बदनामी के डर से उसे पैसे दे देती थीं और पुलिस से शिकायत भी नहीं करती थीं।
आरोपी के पास मिले कई महिलाओं के वीडियो
ब्लैकमेलिंग से परेशान एक महिला ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद एसपी राहुल कुमार लोढ़ा की अगुवाई में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर संजय पोरवाल को गिरफ्तार कर लिया। कोचिंग संचालक के पास 10 मेमोरी कार्ड, एक पेन ड्राइव, 4 USB डाटा स्टोर, महिलाओं के 20 जोड़ी अंडर गारमेंट्स, शराब की बोतल समेत कई चीजें मिली हैं।
ये खबर भी पढ़िए..
बीजेपी में आए महू के नेता रामकिशोर शुक्ला ने किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या किया दावा
एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने क्या कहा ?
रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि मंगलवार को शिकायत मिली थी, जिस पर हमारी पुलिस ने कोचिंग सेंटर पहुंचकर कार्रवाई की। आरोपी के पास से अलग-अलग महिलाओं के वीडियो, फोटो, मोबाइल, पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड में मिले हैं। कई ऐसी चीजें भी मिली हैं जो शिकायत में बताई गई थीं। आरोपी महिलाओं के वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उनसे पैसे लेता था। वो पिछले 10 साल से 10 से 11 महिलाओं को ब्लैकमेल कर चुका है। आरोपी के खिलाफ 376 सहित ब्लैकमेल कर पैसे मांगने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
Blackmailing case in Ratlam | Vision English coaching operator arrested | Sanjay who made obscene videos of women arrested | रतलाम में ब्लैकमेलिंग केस | विजन इंग्लिश कोचिंग संचालक गिरफ्तार | कोचिंग संचालक संजय गिरफ्तार | महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने वाला संजय गिरफ्तार
छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण
By Jyoti Mahender Bhardwaj
SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां
By Jyoti Mahender Bhardwaj
1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...
By Aman Vaishnav
किसानों का फसल बीमा क्लेम नहीं अटकेगा? MP सरकार ने बदले नियम, अब बैंकों की लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
By Arohi Raj
सिंहासन छत्तीसी : एक मैडम को बचाने में जुटे तीन अफसर, दीपक की लौ जलाएगी किस किस का घर
By Arun Tiwari
मातम में बदली मेले की खुशियां, बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार
By Aman Vaishnav