मोनालिसा की शादी : फरमान पर फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा के गंभीर आरोप, बताया पीएफआई का एजेंट

Sandeep Kumar | Mar 19, 2026, 18:21 IST
Share
Mona Lisa and Farman
Mona Lisa and Farman

BHOPA: एमपी के महेश्वर की वायरल गर्ल मोनालिसा सुर्खियों में हैं। फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के निर्देशक सनोज मिश्रा फरहान पर पीएफआई का एजेंट होने का आरोप लगाया।

News in Short

  • सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी को साजिश बताया।
  • सनोज ने फरमान खान को पीएफआई एजेंट कहा।
  • मिश्रा ने मोनालिसा की उम्र पर सवाल उठाए और मेडिकल जांच की मांग की।
  • मिश्रा ने कहा कि मोनालिसा को विदेशी एजेंट्स के हाथों में फंसा दिया गया।
  • सनोज ने निष्पक्ष जांच की मांग की ताकि सच्चाई सामने आ सके।

News in Detail

मध्यप्रदेश के महेश्वर की वायरल गर्ल मोनालिसा फिर सुर्खियों बटोरी में हैं। मोनालिसा ने फरमान खान से शादी की। शादी के बाद उनका परिवार नाराज हो गया। फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के निर्देशक सनोज मिश्रा ने बड़ा दावा किया। उन्होंने इस शादी को साजिश बताया। उन्होंने फरमान को पीएफआई का एजेंट कहा।

मोनालिसा की शादी पर विवाद; सुप्रीम कोर्ट की वकील ने बताया एप्रोप्रिएट लव जिहाद

केरल सरकार भी मिली हुई है; सनोज मिश्रा

सनोज मिश्रा ने दावा किया कि इस पूरे मामले में केरल सरकार भी शामिल है। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे की पीएफआई के एंगल से जांच करवाना चाहते हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके। मिश्रा का कहना था कि इस मामले में बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है। मोनालिसा को विदेशी एजेंट्स के हाथों में फंसा दिया गया है।

वायरल गर्ल मोनालिसा के घर पहुंचे डायरेक्टर मिश्रा, छलके आंसू, फरमान को बताया PFI का एजेंट

मोनालिसा की उम्र को लेकर उठाए सवाल

सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की उम्र पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मीडिया में दिखाए गए दस्तावेज सही नहीं हैं। मिश्रा ने कहा कि एक मेडिकल जांच से यह स्पष्ट होगा कि मोनालिसा बालिग हैं या नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोनालिसा के आसपास कुछ लोग सक्रिय हैं। इन लोगों ने उन्हें उनके परिवार से दूर किया और उनका ब्रेनवॉश किया। मिश्रा के अनुसार यह सब लव जिहाद के मामले में हुआ।

मोनालिसा भोसले की शादी पर पारदी समाज नाराज, बोला- मुसलमानों से शादी की परंपरा नहीं

मोनालिसा को विदेश ले जाने की आशंका

सनोज मिश्रा ने यह भी आशंका जताई कि मोनालिसा को विदेश भेजने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने मोनालिसा से विदेश जाने के बारे में पूछा तो उन्हें मना कर दिया गया था। लेकिन अब अचानक उसका पासपोर्ट बनवाया गया है। मिश्रा ने यह दावा किया कि यह पूरी साजिश को अंजाम देने के लिए एक बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने फरमान खान से की शादी, पीसी कर घरवालों पर लगाए ये आरोप

निष्पक्ष जांच की मांग

सभी आरोपों के बाद, सनोज मिश्रा ने निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच से सच्चाई सामने आएगी और मोनालिसा को कोई परेशानी नहीं होगी।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • पीएफआई
  • केरल
  • फरमान
  • वायरल गर्ल मोनालिसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज