SAS ट्रांसफर सूची में इंदौर रह चुके अधिकारियों के CS ने काटे नाम, रोशन राय का ऐनवक्त पर जुड़ा

Sanjay Gupta | Jun 16, 2026, 12:10 IST
Share
SAS ट्रांसफर सूची में इंदौर रह चुके अधिकारियों के सीएस ने काटे नाम
SAS ट्रांसफर सूची में इंदौर रह चुके अधिकारियों के सीएस ने काटे नाम

राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित ट्रांसफर सूची देर रात दो बजे जारी हुई। हालांकि इसके लिए करीब रात नौ बजे से ही मंथन चल रहा था। इंदौर को लेकर देर रात तक उठापटक चली और रोशन राय का नाम ऐनवक्त पर जोड़ा गया।

राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की तबादला सूची में इंदौर में भारी बदलाव हुए हैं। इंदौर से नौ डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर के ट्रांसफर हो गए हैं। इसमें दो अपर कलेक्टर पद पर पदोन्नत हुए हैं।

इससे चार तहसीलों के एसडीएम खाली हो गए हैं। इसमें राउ, सांवेर, खुड़ैल, देपालपुर हैं। वहीं चौंकाने वाला नाम एडीएम इंदौर अपर कलेक्टर रोशन राय का जुड़ा है। सूत्रों के अनुसार ऐनवक्त पर इनका नाम देर रात जुड़ा और सीधे मैहर ट्रांसफर किया गया है।

इंदौर रह चुके अधिकारियों को सीएस ने रोका

इस सूची में इंदौर को लेकर भारी उठापटक चली। इंदौर आने के लिए तपीश पांडे, बजरंग बहादुर, प्रतुल सिन्हा, अनिल जैन और राजेश सिंह यह सभी सक्रिय थे। वहीं, इसमें से केवल राजेश सिंह को सफलता मिली। वह इंदौर में पहले नायब तहसीलदार रह चुके हैं। वर्तमान में सीएस ऑफिस में ही ओएसडी थे।

इसके चलते वह इंदौर आने में सफल रहे। बाकी को सीएस ने रोक दिया। सीएस ने साफ कहा कि जो इंदौर रह चुका है उसे फिर इंदौर में क्यों रहना, अन्य जगह भेजा जाएगा। इसके चलते कई लोग इंदौर नहीं आ सके।

अपर कलेक्टर में यह बदलाव

पहले अपर कलेक्टर सूची की बात करें तो इंदौर में रिंकेश वैश्य लंबे समय से क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति विभाग के साथ प्रभारी अपर कलेक्टर भी थे। अब उन्हें पूरी तरह से अपर कलेक्टर कर दिया गया है। हालांकि क्षेत्रीय प्रबंधक पद अभी रिक्त रखा गया है।

वहीं रोशन राय को एडीएम इंदौर से अपर कलेक्टर मैहर पद पर ट्रांसफर किया गया है। इतनी दूर उन्हें भेजा जाना और तीन साल के पहले ही ट्रांसफर होना किसी को पच नहीं रहा है। माना जा रहा है कि किसी के जरिए एप्रोच लगाकर उन्हें हटवाया गया है। क्योंकि ना उनकी शिकायतें थीं ना ही वह किसी तरह के विवाद में थे।

निगम से मुक्त हुए पांडे

उधर लंबे समय से नगर निगम इंदौर में दरकिनार हुए नरेंद्र नाथ पांडे को निगम से मुक्ति मिल गई है। वह मुख्य महाप्रबंधक एमपीआईडीसी इंदौर में पदस्थ हुए हैं। लंबे समय से उनकी वहां पटरी नहीं बैठ रही थी। साथ ही, वर्तमान में इंदौर कलेक्टोरेट में भी समीकरण नहीं बैठ रहे थे।

इंदौर से एसडीएम, दो अपर कलेक्टर बनकर गए

वहीं सांवेर एसडीएम राकेश त्रिपाठी और राउ एसडीएम गोपाल वर्मा अपर कलेक्टर पद पर पदोन्नत होकर ट्रांसफर हुए हैं। हालांकि कोशिश थी कि इन्हें इंदौर में ही रखा जाए लेकिन सीएस अनुराग जैन ने इंदौर से इंदौर में ही पदोन्नत करने से इंकार कर दिया था। गोपाल वर्मा को उप सचिव मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग और राकेश त्रिपाठी को अपर कलेक्टर दमोह किया गया।

यह डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर इंदौर से हुए विदा

वहीं इंदौर से सात डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर स्तर के अधिकारी ट्रांसफर हो गए हैं।

  • नीरज खरे संयुक्त कलेक्टर टीकमगढ़ ट्रांसफर
  • प्रदीप सोनी संयुक्त कलेक्टर अलीराजपुर गए
  • ओम नारायण बड़कुल संयुक्त कलेक्टर विदिशा गए
  • कल्याणी पाण्डेय संयुक्त कलेक्टर अवर सचिव कार्मिक भोपाल ट्रांसफर
  • प्रिया आशीष पटेल संयुक्त कलेक्टर खंडवा ट्रांसफर
  • सीमा कनेश प्रभारी डिप्टी कलेक्टर शाजापुर ट्रांसफर
  • प्रियंका चौरसिया प्रभारी डिप्टी कलेक्टर रतलाम ट्रांसफर

इंदौर में यह अधिकारी आए

वहीं इंदौर में छह अधिकारी आए हैं। इसमें दो अधिकारी खासकर प्रभावी माने जा रहे हैं जिसमें हरिशंकर विश्वकर्मा और राजेश सिंह हैं। दोनों ही प्रभारी डिप्टी कलेक्टर हैं। विश्वकर्मा राजनीतिक रूप से मजबूत हैं और वहीं सिंह सीएस ऑफिस से आने से मजबूत हैं। साथ ही राहुल गुप्ता की भी उच्च स्तर पर नजदीकी बताई जाती है।

  • राहुल गुप्ता संयुक्त कलेक्टर धार से इंदौर
  • श्रुति अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर दतिया से इंदौर
  • लोकेंद्र सिंह सरल संयुक्त कलेक्टर दतिया से इंदौर
  • अलका सिंह वामनकर प्रभारी डिप्टी कलेक्टर भोपाल से इंदौर
  • हरिशंकर विश्वकर्मा प्रभारी डिप्टी कलेक्टर विदिशा से इंदौर
  • राजेश सिंह प्रभारी डिप्टी कलेक्टर सीएस ओएसडी से इंदौर

तहसीलदार, नायब तहसीलदार भी बदले

वहीं तहसीलदारों में इंदौर में ममता मिमरोट माफी अधिकारी इंदौर बनाई गई हैं। साथ ही इंदौर आने वालों में तहसीलदार ओमप्रकाश चौरमा, विराट अवस्थी, सहदेव मोरे, सपना शर्मा, राकेश यादव शामिल हैं। वहीं बलवीर राजपूत का इंदौर से बुरहानपुर और याचना दीक्षित का खंडवा ट्रांसफर हो गया है।

वहीं नायब तहसीलदार हर्षा वर्मा, नीरज प्रजापति, विजेंद्र सिंह कटारे, प्रियंका जैन, सुधीर शर्मा, आनंद जायसवाल इंदौर आए हैं। वहीं इंदौर में पदस्थ दयाराम निगम का शाजापुर ट्रांसफर हो गया है।

इंदौर में अपर कलेक्टर की फिर तंगी

इंदौर में अपर कलेक्टर की तंगी इस बार भी दूर नहीं हुई है। रिंकेश वैश्य तो पहले से ही प्रभार में थे, ऐसे में बस उनकी औपचारिक पदस्थापना कलेक्टोरेट में हुई है। उलटे रोशन राय का ट्रांसफर हो गया, उनकी जगह किसी को नहीं दिया गया है। निशा डामोर स्वास्थ्य समस्या से छुट्टी पर रहती हैं।

ऐसे में अब आईएएस पवार नवजीवन विजय और रिंकेश ही बचे हैं। जबकि इंदौर में पांच अपर कलेक्टर के पद हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही एक आईएएस की छोटी सूची आ सकती है जिसमें इंदौर को आईएएस अपर कलेक्टर मिल सकता है।

ये खबरें भी पढ़िए...

MP में 962 राजस्व अफसरों के तबादले, इसमें पटवारी, नायब तहसीलदार और तसीलदार शामिल

मध्यप्रदेश में देर रात 155 SAS अफसरों के तबादले, अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर भी शामिल

MP News: MP में 10 RTO अधिकारियों के एक साथ तबादले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश वित्त विभाग का बड़ा फेरबदल, 68 अफसर इधर-उधर, देखें पूरी लिस्ट

Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • राज्य प्रशासनिक सेवा
  • नगर निगम इंदौर
  • आईएएस पवार नवजीवन विजय
  • सीएस अनुराग जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज