शराब के नशे में धुत ASI गणेश रावत ने की गाली गलौज, ट्रक ड्राइवर ने लगाया वसूली का आरोप
Rohit Sahu | Jun 22, 2025, 10:50 IST
satna police
सतना के कोलगवां थाने में पदस्थ एएसआई गणेश रावत का शराब के नशे में ड्यूटी करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। उन पर ट्रक चालकों से वसूली और गाली-गलौज के आरोप लगे हैं। जांच की मांग तेज हो गई है।
कोलगवां थाने में पदस्थ एक एएसआई का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एएसआई गणेश रावत वर्दी में नशे की हालत में झूमते दिखाई दे रहे हैं। घटना शनिवार रात माधवगढ़ प्वाइंट की है, जहां एएसआई रावत ट्रक चालकों को रोककर कथित तौर पर अवैध वसूली कर रहे थे। एक ट्रक ड्राइवर से गाली-गलौज करने और टीआई को अपशब्द कहने का आरोप भी सामने आया है।
शराब के नशे में वर्दी की गरिमा भूले
ट्रक ड्राइवर ने अपनी मोबाइल कैमरे में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड कर लिया। जब उसने वाहन रोकने का कारण पूछा, तो एएसआई भड़क उठे और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। साथ ही टीआई के लिए भी अपमानजनक शब्द कहे। इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें...54 लाख के डिजिटल फ्रॉड केस में पुलिस को मिली सफलता, मुंबई से दबोचे दो आरोपी
स्थानीय लोगों और ट्रक चालकों का कहना है कि गणेश रावत पर पहले भी इसी तरह के आरोप लग चुके हैं। वह नियमित रूप से वाहनों को रोककर कैश वसूली करते हैं। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वीडियो के बाद अब उच्च अधिकारियों की ओर से संज्ञान लिया जा सकता है।
घटना सामने आने के बाद अभी तक किसी अधिकारी का आधिकारिक बयान नहीं आया है। वीडियो में दिख रही पुलिस की छवि से नागरिकों में आक्रोश है।
यह भी पढ़ें...उज्जैन महाकाल: रूम बुकिंग के बहाने लाखों की ठगी, पुलिस ने 9 फर्जी वेबसाइटों को कराया बंद
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
शराब के नशे में वर्दी की गरिमा भूले ASI
वीडियो में साफ दिख रहा है कि एएसआई गणेश रावत ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में झूमते नजर आ रहे हैं। उनकी आवाज लड़खड़ा रही है और व्यवहार आपत्तिजनक है। आरोप है कि वे ट्रक चालकों को बेवजह रोकते हैं और हर रात अवैध वसूली करते हैं।
ट्रक ड्राइवर ने बनाया वीडियो
यह भी पढ़ें...54 लाख के डिजिटल फ्रॉड केस में पुलिस को मिली सफलता, मुंबई से दबोचे दो आरोपी
पहले भी लगे हैं वसूली के आरोप
घटना सामने आने के बाद अभी तक किसी अधिकारी का आधिकारिक बयान नहीं आया है। वीडियो में दिख रही पुलिस की छवि से नागरिकों में आक्रोश है।
यह भी पढ़ें...उज्जैन महाकाल: रूम बुकिंग के बहाने लाखों की ठगी, पुलिस ने 9 फर्जी वेबसाइटों को कराया बंद
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari