सतना में टोल कर्मियों की पिटाई, 24 नकाबपोश बदमाशों ने बेरहमी से पीटा, टोल न देने पर हुई बहस

Rohit Sahu | Jun 26, 2025, 14:23 IST
Share
toll plaza attacks
toll plaza attacks

सतना टोल प्लाजा पर नकाबपोशों ने अचानक हमला किया और कर्मचारियों से मारपीट की साथ ही तोड़फोड़ भी की गई। CCTV में बदमाश मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक टोल प्लाजा पर बुधवार शाम को हिंसक हमला हुआ। यह हमला रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में ओढ़की टोल प्लाजा पर करीब साढ़े 7 बजे हुआ। घटना की शुरुआत तब हुई जब कुछ लोग एक कार से टोल प्लाजा पर पहुंचे। उन्होंने टोल टैक्स न देने की जिद की। जब कर्मचारियों ने नियमों का हवाला देते हुए मना किया तो कहासुनी हो गई। बाद में वे टोल शुल्क देकर चले गए लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ।

कुछ देर बाद हथियार लेकर लौटे बदमाश

करीब एक घंटे बाद वही लोग वापस लौटे। इस बार वे अकेले नहीं थे। उनके साथ 15 से ज्यादा बिना नंबर की मोटरसाइकिलें थीं। हर बाइक पर नकाबपोश लोग सवार थे। कुल 24 से ज्यादा हमलावर हथियार लेकर आए थे। इन नकाबपोशों ने आते ही टोल प्लाजा पर हमला कर दिया। उन्होंने सबसे पहले कर्मचारियों को पीटना शुरू किया। ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की। कंप्यूटर, कीबोर्ड, कांच और अन्य उपकरणों को लात-घूंसे मारे गए।

12 से ज्यादा टोलकर्मी घायल

कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। बताया जा रहा है कि करीब एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों को चोटें आई हैं। कुछ राहगीरों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन हमलावर भाग निकले। पूरा घटनाक्रम टोल प्लाजा में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। इसका वीडियो भी गुरुवार को सामने आया। घटना के बाद टोल प्लाजा मैनेजर जितेंद्र सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

संदिग्धों की पहचान की गई, जल्द होगी गिरफ्तारी

टीआई संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। प्रारंभिक जानकारी में ये बदमाश त्योंधरी और अहिरगांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। यह घटना टोल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। टोल पर मौजूद स्टाफ की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की हकीकत भी इस हमले से उजागर हो गई है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

टोल प्लाजा पर बदमाशों का हमला | Attack miscreants toll plaza | satna | MP News

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • satna
  • सतना
  • टोलकर्मी
  • टोल प्लाजा पर बदमाशों का हमला
  • Attack miscreants toll plaza
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच