सौरभ शर्मा केस में उमंग सिंघार का बड़ा आरोप, मंत्री राजपूत ने संभाला RTO की वसूली का रैकेट

Vikram Jain | Feb 15, 2025, 16:44 IST
Share
saurabh sharma corruption politics umang singhar allegations govind singh rajput
saurabh sharma corruption politics umang singhar allegations govind singh rajput

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के भ्रष्टाचार मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिंघार ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को इस घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता बताया है।

BHOPAL. परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के भ्रष्टाचार मामले में सियासी हलचल बढ़ गई है। मामले में विपक्ष लगातार सरकार के मंत्रियों और लोकायुक्त की जांच को लेकर सवाल उठा रहा है। अब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भ्रष्टाचार के इस मामले में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए सौरभ शर्मा के मामले में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि सौरभ शर्मा के जरिए परिवहन विभाग से एक केंद्रीय मंत्री को हर महीने दो करोड़ रुपए भेजे जाते थे। इसके अलावा, सिंघार ने कहा कि सौरभ शर्मा के खिलाफ गंभीर दस्तावेज़ों और कॉल डिटेल्स की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य और केंद्र सरकार सौरभ शर्मा और उनके रिश्तेदारों से जुड़ी संपत्तियों को बचाने की कोशिश कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

17 फरवरी तक ED की रिमांड पर सौरभ शर्मा, शरद और चेतन सिंह, अब खुलेंगे राज!

सत्ता में बैठे नेताओं की मिलीभगत

उमंग सिंघार ने पीएम मोदी जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, लेकिन प्रदेश की बीजेपी सरकार सौरभ शर्मा का बचाव कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि सौरभ शर्मा 40 दिन कहां रहा और उसकी मदद कौन कर रहा था, इस बारे में कोई जानकारी क्यों नहीं दी गई। सौरभ शर्मा की कॉल डिटेल अब तक सामने नहीं आई है। कॉल डिटेल्स के सामने आने के बाद कई नेता और अधिकारी बेनकाब होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला केवल भ्रष्टाचार का नहीं, बल्कि सत्ता में बैठे नेताओं की मिलीभगत से जुड़ा हुआ है।

मंत्री राजपूत ने संभाला पूरा रैकेट

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इस पूरे रैकेट राजपूत ने संभाला। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सौरभ शर्मा के साथ मिलकर भ्रष्टाचार का रैकेट को चलाया। दशरथ पटेल और अलीम खान रिटायर्ड होने के बाद भी भ्रष्टाचार करते रहे। गोविंद सिंह के साथ संजय ढांडे ने मिलकर घोटाला किया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि 1 साल में करीब डेढ़ हजार करोड़ रुपए कमाए गए। हर महीने की कमाई डेढ़ सौ करोड़ थी।

ये खबर भी पढ़ें...

सौरभ शर्मा केस में उमा भारती ने कहा - अगर सिपाही के पास इतना पैसा, तो बाकी के पास कितना होगा

पत्नी और बच्चों के नाम से खरीदी जमीनें

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि गोविंद सिंह राजपूत ने पत्नी और बच्चों के नाम से 400 करोड़ की जमीनें खरीदी है। राजपूत ने 2019 से 2024 के बीच में पत्नी और बच्चों के नाम जमीन की खरीदी है। साथ ही सास और रिश्तदारों के नाम 200 करोड़ की अपने जमीनें खरीदी गई। राजपूत ने 2023 में शपथ पत्र में 134 करोड़ संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है।

समिति के नाम दान कराई जमीन

सिंघार ने आगे बताया कि गोविंद सिंह ने दिल्ली में डिफेंस कॉलोनी में भी जमीन खरीदी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन संपत्तियों की खरीद में कई व्यापारिक पार्टनर भी शामिल थे। इस दौरान उमंग सिंघार ने खरीदी गई संपत्ति की रजिस्ट्री भी दिखाई। दावा करते हुए कहा कि एक समिति है जिसमें राजपूत ने पत्नी और बेटे को रखा है। समिति को जमीन दान की गई है।

ये खबर भी पढ़ें...

सौरभ शर्मा का करप्शन केस समेत MP के कई मुद्दे संसद में गूंजे, कांग्रेस ने उठाया मामला

मुख्य किरदारों को बचा रही बीजेपी सरकार

उमंग सिंघार ने आगे कहा कि सौरभ शर्मा के ठिकानों पर 19 दिसंबर 2024 को लोकायुक्त की कार्रवाई हुई, इस कार्रवाई के 41 दिनों के बाद 28 जनवरी को उसकी गिरफ्तारी हुई। इस बीच के 41 दिन सौरभ कहां रहा? इस दौरान किसने उसकी मदद की, इसका कोई भी ठोस जवाब जांच एजेंसियों के पास नहीं है। जानकारी है कि भोपाल के श्यामला हिल्स क्षेत्र की होटल में प्रदेश के एक मंत्री ने उसके ठहरने की व्यवस्था कराई गई थी! उन्होंने कहा कि इस दौरान सौरभ शर्मा के द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे मोबाईल के कॉल डिटेल्स ट्रेस क्यों नहीं किए हुए? क्योंकि इससे उससे जड़े मुख्य लोगों के संपर्क सामने आ जाते।

उमंग सिंघार ने किए सवाल

  • परिवहन विभाग में ठेका की प्रथा कब से शुरू हुई?
  • 2019 से 2023 तक इस विभाग के मंत्री कौन थे?
  • सौरभ शर्मा के खिलाफ 70 से ज्यादा शिकायतें होने के बावजूद उनका वीआरएस किस दबाव में स्वीकृत किया गया?
  • सौरभ शर्मा की पोस्टिंग किन चेकपोस्टों पर रही और इन चेकपोस्टों को ठेके पर देने का रैकेट कब और कैसे चला?

सौरभ शर्मा को किसका संरक्षण

सिंघार ने आगे कहा कि इसे संयोग ही कहे सौरभ शर्मा ने 2019 से 2024 के बीच खुद के, पत्नी, मां, रिश्तेदारों अन्य के नाम से बेनामी संपत्ति की खरीद-फरोख्त की। उस बीच 2019 से 2024 के बीच मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने खुद के, पत्नी, बेटों, परिजनों एवं अन्य लोगों के नाम से संपत्तियां क्रय की हैं। उन्होंने मांग की है कि उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से इस बड़े घोटाले की जांच कराई जानी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें...

RTO के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के करीबी चेतन, शरद के पास इंदौर में 200 करोड़ की जमीनें

पत्नी-बेटे और रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी जमीनें

  • नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने खुद के, पत्नी सविता सिंह, पुत्र आकाश सिंह, पुत्र आदित्य सिंह के नाम पर सागर में तिलीमाफी, बशियाभान्सा, कनेरादेव, भापेल, किर्रावदा, मारा इमलिया, पथरिया जाट और मेनपनी के साथ ही सागर से लगे हुए जैसीनगर, झिला, नरयावली, खुरई, भिलैया एवं जेरई में 150 एकड़ से भी ज्यादा भूमि स्वयं, पत्नी और बेटों के नाम पर क्रय की गई, जो कि रिकार्ड में दर्ज है। इन जमीनों का वास्तविक बाजार मूल्य 400 करोड़ से अधिक है।
  • इसके साथ ही मंत्री राजपूत ने अपनी सास, अपने साले एवं साले की पत्नी, अपने भाईयों और उनके परिवार, रिश्तेदारों के नाम से भापेल, लुहारी, दमोह में देवरानवांसा, पथरिया में सैकड़ों एकड़ जमीने खरीदी हैं। इनका मार्केट रेट 200 करोड़ है।
  • खरीदी गईं कई जमीनों को सिंचित भूमि से असिंचित कराया गया है। जिससे जमीनों का मूल्यांकन कम दिखाया गया, जिस कारण शासन के लाखों रूपए का नुकसान हुआ, यहां
    स्टांप ड्यूटी की राशि चोरी की गई।
  • मंत्री राजपूत द्वारा साल 2023 के घोषणा पत्र में 53.86 हेक्टेयर (134.65 एकड़) संपत्तियां नहीं बताई गई।
  • मंत्री राजपूत ने भ्रष्टाचार की काली कमाई को खपाने के लिए फर्जी समिति बनाई थी जिसका नाम ज्ञानवीर सेवा समिति है। इस समिति में पत्नी सविता सिंह को अध्यक्ष और बेटे पुत्र आकाश सिंह को सचिव हैं। इस समिति के माध्यम से बेशकीमती जमीनें खरीदी गई। सिंघार ने दावा किया कि इन जमीनों की रजिस्ट्री, खसरे उनके पास हैं। कई जमीनों को रिश्तेदारों के नाम से खरीदकर समिति को दान कराई गई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • भ्रष्टाचार
  • मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
  • उमंग सिंघार
  • सौरभ शर्मा केस
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट

By Mukesh Sharma

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन

By Neel Tiwari

इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार

By Mukesh Sharma

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?

By Ramanand Tiwari

एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग

By Manya Jain

भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...