इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने गर्मी को देखते हुए स्कूल की टाइमिंग को लेकर दिया आदेश

Sanjay Gupta | Apr 19, 2025, 14:12 IST
Share
The sootr
The sootr

इंदौर के बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है! लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने स्कूलों की समय-सारणी में बदलाव का अहम फैसला लिया है। अब स्कूल दोपहर की तेज धूप में नहीं चलेंगे, जिससे बच्चों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

MP News : इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर में लगातार हो रही गर्मी को देखते हुए अहम आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब स्कूल देर दोपहर तक नहीं लग सकेंगे। बीते सात दिन से इसे लेकर लंबी बहस चल रही थी और पालकों द्वारा मांग की जा रही थी। इसके बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी कलेक्टर को पत्र लिखा था।

ये खबर भी पढ़ें : MP School Punishment Rule : स्कूलों में शारीरिक सजा पर रोक, सख्त कार्रवाई का आदेश

ये खबर भी पढ़ें : CBSE SCHOOL : सिलेबस बदलने के नाम पर नई किताबें खरीदने के लिए पालकों को कर रहे मजबूर

यह जारी किया आदेश

The sootr
The sootr


इस आदेश के तहत इंदौर जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक की क्लास दोपहर 12 बजे के बाद नहीं लग सकेंगी। इनका स्कूल दोपहर 12 बजे समाप्त होगा। अभी कई स्कूल में यह दोपहर दो से तीन बजे तक लग रहे थे। इससे भरी दोपहरी में बच्चों को भारी परेशानी हो रही थी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हुआ है। यानी अब सोमवार से यही टाइमिंग लागू होगी। लेकिन यह राहत केवल आठवीं तक की कक्षा के लिए है। इसके बाद की कक्षाओं का समय यथावत रखा जा सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें : MP School Summer Vacation 2025: छात्रों को 46 दिन की छुट्टी, शिक्षकों में नाराजगी

ये खबर भी पढ़ें : School Education | स्कूलों में प्रिंसिपल से चपरासी तक डेढ़ लाख पद खाली, प्रमोशन भी नहीं हो रहे !

दो दिन पहले मौसम बदलने के कारण रोक दिया था

इसके पहले भी यह मांग उठी थी लेकिन बीच में मौसम में बदलाव हुआ और तापमान गिर गया। इसके चलते कलेक्टर ने इस पर बाद में विचार की बात कही। उधर स्कूल में 30 अप्रैल तक की कक्षाएं और एक मई से गर्मी की छुट्टियां लग जाएंगी।



Tags:
  • MP News
  • MP School
  • निजी स्कूल
  • कलेक्टर
  • Summer vacation
  • Vacation
  • इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह
  • CBSE School
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा