इंदौर कलेक्टर सिंह के लिए कमजोर कड़ी साबित हो रहे एसडीएम, करना पड़ा नो वर्क नो पे जैसा कठोर आर्डर

Pratibha Rana | Feb 19, 2024, 12:19 IST
Share
वमन
इंदौर कलेक्टर सिंह

रविवार ( 18 फरवरी) को कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली, जो अधिकारियों के मूल काम है। इसमें नामांतरण, बटांकन, सीमांकन जैसे विविध काम आते हैं।

संजय गुप्ता, INDORE. कलेक्टोरेट में आम व्यक्ति का राजस्व व अन्य काम सीधे बिना दलालों के और बिना इंतजार किए हो जाए, ऐसी मंशा सीएम की भी और इंदौर कलेक्टर (डीएम) की भी। लेकिन इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह (Indore Collector Ashish Singh) के लिए इस मंशा में सबसे बड़ा रोड़ा और कोई नहीं उन्हीं के हाथ-पैर यानि अधिकारी बन रहे हैं। इसमें भी एसडीएम सबसे कमजोर कड़ी साबित हो रहे हैं। हालत यह हो गई है कि कलेक्टर को सभी एसडीएम के सात दिन की वेतन कटौती करने के आदेश जारी करने पड़े और आदेश में लिखना पड़ा कि- कार्य नहीं तो वेतन नहीं (नो वर्क नो पे)।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर के 79 गांवों में 26 महीने से अटका विकास काम, नगरीय मंत्री विजयवर्गीय ने किया आश्वस्त धारा 16 नियमों से जारी होंगी मंजूरी

क्यों किया कलेक्टर ने यह आदेश


रविवार को कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली, जो अधिकारियों के मूल काम है। इसमें नामांतरण, बटांकन, सीमांकन जैसे विविध काम आते हैं। जब कलेक्टर ने समीक्षा की तो पाया कि जो हालत बीती बैठक में थी उससे और अधिक गिरावट आ गई है और लंबित केस घटने की जगह बढ़ गए हैं। किसी के काम में कोई प्रगति नहीं दिख रही है। इसके बाद कलेक्टर ने नाराज होते हुए यह आदेश जारी कर दिए, जब काम ही नहीं किया तो फिर वेतन किस बात का दिया जाए।

वव
वव


ये खबर भी पढ़िए...UP के संभल में बनेगा कल्कि धाम मंदिर, PM करेंगे आज करेंगे शिलान्यास

अधिकारी अनुभवनहीन के साथ मैदानी पकड़ से भी दूर


  • एसडीएम पर जो अधिकारी है वह मुख्य तौर पर 2017 व 2018 बैच के हैं। वहीं कुछ एसडीएम प्रमोटी है तो तहसीलदार से प्रमोट होकर कार्यवाहक एसडीएम बने हैं।
    - इंदौर में यह बमुश्किल एक साल से पदस्थ है। लेकिन इतने समय में भी इन अधिकारियों ने मैदान पकड़ नहीं बनाई है। फील्ड वर्क खत्म है और सब कुछ पटवारी और आरआई के हवाले हैं और उन्हीं के भरोसे तहसीलें चला रहे हैं।
    - कलेक्टोरेट में एक बार फिर दलाल सिस्टम शुरू हो गया है, दलाल और एवजी के सहारे तहसीलें चल रही है। यानि जिनके दलाल सक्रिय, उनका काम तेजी से, बाकी आम जन भटकती रहती है।
    - राजस्व कोर्ट में तारीख लगाने का काम, पोर्टल पर आवेदन नहीं चढ़ाने, किसी ना किसी वजह से आवेदन में खामी बताने का काम जोरों पर है।
    - यही हाल एसडीएम स्तर से लेकर तहसील स्तर पर भी है। वहां भी अनुभवहीन अधिकारी बैठे हुए हैं, जो पटवारी और आरआई के भरोसे तहसील चला रहे हैं, खुद मौके पर जाने में कोताही बरतते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...नाथ के 'कमल' होने पर असमंजस, जानिए कैसे बदला मन

यह है अभी कलेक्टोरेट में एसडीएम


मल्हारगंज एसीडएम ओमनारायण सिंह बड़कुल, राउ राकेश परमार, जूनी इंदौर धनराज धनगर, कनाडिया राकेश मोहन त्रिपाठी, देपालपुर रवि वर्मा, सांवेर गोपाल वर्मा, खुडैल अजीत श्रीवास्तव, भिचौली हप्सी कल्याणी पांडे, हातोद अजय शुक्ला, महू विनोद राठौर। इसके साथ ही विविध शाखाओं का प्रभार प्रिया पटेल वर्मा, रोशनी वर्धमान, निधि वर्मा, चंद्रसिंह धर्वे, विजय मंडलोई, सीमा कनेश मौर्य देख रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी का लक्ष्य 400+ लोकसभा सीटें जीतना, छिंदवाड़ा सीट जीतने के लिए क्या है रणनीति, जानिए पूरा गुणा-गणित

राजस्व बैठक में कलेक्टर ने दो टूक कही बात


कलेक्टर ने दो टूक कहा- आमजन की बातों और आंकड़ों में राजस्व अफसरों का काम नजर आना चाहिए। 31 दिसंबर तक के प्रकरणों का निराकरण नहीं हुआ है। बार-बार कहने के बाद भी 6 माह से लंबित प्रकरणों में कमी नहीं आई। नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा के प्रकरणों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले की रैंकिंग नीचे जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व कार्यालों में एवजी व दलाल नहीं दिखें। लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

Tags:
  • Indore Collector Ashish Singh
  • इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह
  • नो वर्क नो पे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा