उज्जैन के आश्रम में 19 बच्चों से कुकर्म का दूसरा आरोपी आष्टा से अरेस्ट

Pratibha ranaa | May 02, 2024, 09:39 IST
Share
त.त.
त.त.

उज्जैन के आश्रम में बच्चों से कुकर्म करने के दूसरे आरोपी अजय ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सेवादार ठाकुर को बुधवार देर रात सीहोर जिले के आष्टा से पकड़ा गया।

BHOPAL. उज्जैन के आश्रम ( Ashram )में बच्चों से कुकर्म करने के दूसरे आरोपी अजय ठाकुर को पुलिस ने सीहोर जिले के आष्टा से अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने आचार्य राहुल शर्मा और सेवादार अजय ठाकुर पर अलग-अलग 3 केस दर्ज किए हैं। बता दें, आचार्य राहुल शर्मा को पुलिस ने 1 मई को ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन सेवादार अजय फरार था। अब पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया है।

आश्रम प्रबंधन की लापरवाही भी आई सामने


उज्जैन के आश्रम से यौन शोषण का मामला उजागर होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में आश्रम में यौन शोषण मामले में आश्रम प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है। माना जा रहा है कि आश्रम संचालक गजानंद सरस्वती को 15 दिन पहले ही आचार्य और सेवादार की करतूत का पता चल गया था। उसने उनके खिलाफ रिपोर्ट करने के बजाय सेवादार अजय ठाकुर को निकाल दिया था।

कमरा नंबर 12 में बुलाता था आचार्य


वहीं पुलिस पूछताछ में एक पीड़ित ने कमरा नंबर 12 का जिक्र किया। उसने बताया था कि आचार्य राहुल शर्मा इसी कमरे में ले जाकर गंदा काम करता था। कई बार बच्चों को कमरे में बुलाया था।

ये खबर भी पढ़िए...CM Mohan: जो अपना प्रत्याशी को बचा नहीं पाए, वो अब दूसरों पर कीचड़ उछाल रहे

बचपन से ही आश्रम में रहता था आरोपी राहुल


जानकारी के मुताबिक आरोपी राहुल शर्मा ने आश्रम से ही पढ़ाई की है। वह बहुत छोटा था, तब से ही आश्रम में रह रहा था। पढ़ाई पूरी होने के बाद उसने यहां आचार्य का पद संभाला, फिर बच्चों को पढ़ाने लगा।

क्या है पूरा मामला ?


उज्जैन के बड़नगर रोड स्थित आश्रम ( Misdeeds in Ashram ) में पंडिताई की शिक्षा लेने आई तीन नाबालिग किशोरों के साथ यौन शोषण और अनैतिक कृत्य का सनसनीखेज मामला सामने आया था। आश्रम का आचार्य और सेवादार इन किशोरों के साथ यौन शोषण और अनैतिक कृत्य करता था। आश्रम में पढ़ने वाले 19 बच्चों ने शिकायत की थी। महाकाल थाने में मंगलवार देर रात 12.30 बजे एफआईआर हुई। आश्रम के संचालक ने पुलिस बुलाकर आचार्य राहुल को गिरफ्तार कराया था। जबकि सेवादार फरार था। लेकिन पुलिस ने अब उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़िए...BJP ने अपने कुनबे में 7 लाख नेता जोड़े, इनमें डॉक्टर और वकील भी, पढ़ें पूरा एनालिसिस

आचार्य- सेवादार गिरफ्तार


जानकारी के मुताबिक आश्रम में देवास, मंदसौर और राजगढ़ जिले के तीन किशोर पंडिताई की शिक्षा लेने आए हैं‌। इन तीन किशोरों ने आश्रम के आचार्य अजय और राहुल ने किशोरों के साथ अनैतिक कृत्य किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 7, 8, 9पी और 10 के तहत केस दर्ज किया है। वहीं देवास जिले के किशोर की शिकायत पर आरोपित अजय के खिलाफ लैंगिक अधिनियम की धारा 11 एवं 12 के तहत केस दर्ज किया है। जबकि आश्रम में रहने वाले मंदसौर जिले के किशोर की शिकायत पर राहुल के खिलाफ धारा 377, 506 और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत fIR दर्ज की गई है।

कमरे में बुलाकर करते थे यौन शोषण


राजगढ़, मंदसौर और देवास जिले के किशोरों ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिन से अजय ठाकुर और राहुल शर्मा उनका यौन शोषण कर रहे थे। दोनों उन्हें अपने कमरे में बुलाते थे।



Tags:
  • ashram
  • आश्रम
  • उज्जैन आश्रम में कुकर्म
  • Misdeeds in Ujjain Ashram
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई