अफसरों की खींचतान में फंसा करोड़ों का निवेश, सिया अध्यक्ष ने मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी

Aman Vaishnav | Jun 12, 2026, 12:31 IST
Share
सिया अध्यक्ष ने मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी
सिया अध्यक्ष ने मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी

मध्यप्रदेश में सिया (SEIAA) और पर्यावरण विभाग के बीच तनातनी बढ़ गई है। अध्यक्ष शिवनारायण चौहान ने मुख्य सचिव अनुराग जैन को पत्र लिखकर अधिकारियों पर गड़बड़ी और 300 करोड़ का निवेश अटकाने के आरोप लगाए हैं।

सिया (SEIAA) और पर्यावरण विभाग के बीच चल रही तनातनी अब खुलकर सामने आ गई है। सिया के अध्यक्षशिवनारायण चौहानने मुख्य सचिव को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें आरोप लगाया है कि राज्य सरकार के कुछ अधिकारी सिया के काम में रुकावट डाल रहे हैं। उनका कहना है कि सिया सचिवालय, जो संस्था की मदद के लिए बना है वही कामकाज को प्रभावित कर रहा है।

अध्यक्ष ने मुख्य सचिव से मांग की है कि सिया की बैठकों की कार्यवाही परिवेश पोर्टल पर समय पर अपलोड कराई जाए। साथ ही नियमित रूप से बैठकें आयोजित कराई जाएं।

चौहान ने यह भी कहा कि जो अधिकारी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि सिया का काम बिना किसी बाधा के चल सके।

21 एकड़ के सरकारी जंगल के पेड़ों की कटाई

सिया अध्यक्ष चौहान ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि भोपाल के बैरसिया इलाके में लगभग 21 एकड़ सरकारी जंगल के सैकड़ों पेड़ काट दिए गए। इसकी पर्यावरणीय अनुमति की मंजूरी पर्यावरण विभाग के तत्कालीन प्रमुख सचिव नवनीत मोहन कोठारी द्वारा दी गई थी।

अध्यक्ष चौहान का कहना है कि जिन मामलों में पर्यावरणीय अनुमति जारी करने का अधिकार नहीं था, उनमें भी प्रमुख सचिव ने 39 प्रकरणों में डीम्ड मंजूरी दे दी।

चौहान ने यह भी आरोप लगाया कि इन अनुमतियों को रद्द किया जाना चाहिए था। वहीं पर्यावरण विभाग के वर्तमान एसीएस अशोक बर्णवाल ने आदेश जारी कर इन्हें वैध मान लिया।

300 करोड़ का अटका निवेश

सिया अध्यक्ष चौहान ने पत्र में कहा कि एक मामले में जारी पर्यावरणीय अनुमति को एसीएस ने रद्द नहीं किया। इस कारण प्रदेश में लगभग 300 करोड़ रुपए का निवेश अटका हुआ है। इससे सरकार को मिलने वाले जीएसटी राजस्व और लोगों के लिए रोजगार के अवसरों पर भी असर पड़ रहा है।

एसएनएस चौहान ने यह भी आरोप लगाया कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने गड़बड़ियों में अपने वरिष्ठ अधिकारियों का साथ दिया, उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें फायदा पहुंचाया गया।

उन्होंने आगे कहा कि कुछ अधिकारियों को रिटायरमेंट के बाद भी Environmental Planning & Coordination Organisation में संविदा पर नियुक्ति दे दी गई। चौहान ने मुख्य सचिव से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

जून में सिया की दो बैठकों का अनुरोध

सिया अध्यक्ष चौहान ने पत्र में कहा है कि सिया की 948वीं बैठक 4 मई 2026 को हुई थी, लेकिन उसका कार्यवाही विवरण अब तक परिवेश पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। जबकि नियमों के मुताबिक बैठक के पांच दिन के भीतर यह जानकारी पोर्टल पर डालना जरूरी होता है।

चौहान ने बताया कि इस मामले में पर्यावरण विभाग के एसीएस को भी पत्र लिखा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चौहान ने यह भी कहा कि उन्होंने जून में सिया की दो बैठकें कराने का अनुरोध किया था। सदस्य सचिव ने इसकी सूचना जारी नहीं की। जबकि नियमों के अनुसार सिया की बैठकें नियमित रूप से होना जरूरी हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: पर्यावरण मंजूरी पर नया विवाद : केंद्र बना रहा SAEIA, MP की SEIAA ने उठाए बड़े सवाल

मध्य प्रदेश SEIAA विवाद की जांच के लिए केंद्र ने बनाई कमेटी, ये IAS अफसर दिल्ली तलब

SEIAA विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, दो IAS अधिकारियों की भूमिका पर उठाए सवाल

मध्यप्रदेश न्यूज: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा SEIAA विवाद : कोठारी और उमा महेश्वरी की एप्को से छुट्टी

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • राज्य सरकार
  • पर्यावरण विभाग
  • seiaa
  • सिया
  • पेड़ों की कटाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज