गाय को टक्कर मारकर बाइक सवारों पर पलटा ट्रक, पिता-पुत्र समेत 4 की मौत
Madhav Singh | Oct 26, 2024, 12:54 IST
sendhwa hadsa four died
तेज गति से भाग रहा ट्रक गाय से टकराकर पलट गया। इस घटना में ट्रक के नीचे दबकर चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। घटना के बाद से ट्रक चालक व उसका साथी फरार हैं।
ट्रक ने पहले गाय को टक्कर मारी, फिर पास में खड़े बाइक सवार और राहगीरों पर पलट गया। इस हादसे में 4 लोगों की ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र, भतीजा और पड़ोसी शामिल हैं। घटना के बाद से ट्रक चालक और उसका साथी फरार हैं। यह हादसा सेंधवा के पुराने एबी रोड पर हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने शुक्रवार रात करीब 1 बजे का बताया जा रहा है। वहीं ट्रक को क्रेन की मदद से सीधा किया गया।
घटना के समय मौजूद एक शख्स ने बताया कि हम लोग सेंधवा नए बस स्टैंड से अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार से आ रहा ट्रकओवरटेक करते हुए आगे निकल गया। जैसे ही वह सरकारी स्कूल के सामने पहुंचा तो पहले गाय से टकराया फिर पास में खड़े लोगों पर पलट गया। इस घटना में कुछ लोग ट्रक के नीचे दब गए। करीब आधे घंटे बाद क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया गया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।
उज्जैन में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की हुई मौत, कार के उड़े परखच्चे
बताया गया कि मरने वाले चारों लोग नागलवाड़ी के सालीकला के रहने वाले थे। इनमें रिंगनिया मेहता और उसका बेटा बाइक पर बैठे थे। उनके साथ रोड किनारे रिंगनिया का भतीजा बबलू और पड़ोसी श्यामलाल खड़े थे। तभी यह हादसा हो गया। चारों लोग सेंधवा में मजदूरी करते थे। देर रात काम खत्म करने के बाद वे शहर से 10 किमी दूर अपने गांव सालीकला लौट रहे थे।
SDM की सरकारी गाड़ी ने युवक को रौंदा , पैर कटा, हालत नाजुक
बताया गया है कि ट्रक के नीचे दबकर जिन चारों की मौत हुई है उनके नाम रिंगनिया पिता जाड़ियां मेहता, जितेंद्र पिता रिंगनिया मेहता, बबलू पिता पूनिया मेहता और श्यामलाल पिता नंगा बडवा मेहता बताए गए हैं।
बच्चों से भरी स्कूल बस सोन नदी में गिरी, 15 मासूम थे सवार
जानकारी के अनुसार, ट्रक महाराष्ट्र के शाहदा से मिर्ची भरकर पंजाब के लुधियाना जा रहा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ट्रक चालक और उसके साथी की तलाश में जुट गई है।
thesootr links
गाय से टकराकर पास खड़े लोगों पर पलटा ट्रक
उज्जैन में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की हुई मौत, कार के उड़े परखच्चे
चारों मृतक मजदूरी कर घर जा रहे थे
SDM की सरकारी गाड़ी ने युवक को रौंदा , पैर कटा, हालत नाजुक
हादसे में इनकी हुई मौत
बच्चों से भरी स्कूल बस सोन नदी में गिरी, 15 मासूम थे सवार
मिर्ची भरकर लुधियाना जा रहा था ट्रक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari