रविवार 7 सितंबर को चंद्रग्रहणः देशभर में मंदिर के पट रहेंगे बंद, दुनिया के कई देशों में दिखेगा ग्रहण

Sandeep Kumar | Sept 06, 2025, 20:05 IST
Share
september-7-lunar-eclipse
september-7-lunar-eclipse

इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण 7 सितंबर को होगा, जो भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि पर पड़ेगा। दोपहर 12.57 बजे से चंद्रग्रहण सूतक प्रारंभ होगा। इसके कारण कई प्रमुख मंदिरों में दर्शन बंद रहेंगे।

चंद्रग्रहण एक प्राकृतिक खगोलीय घटना है, जिसे धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस साल अंतिम चंद्रग्रहण 7 सितंबर को होगा। इस दिन भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि भी होगी।

ग्रहण की शुरुआत रविवार 7 सितंबर को दोपहर 12.57 बजे से होगी। इसके साथ ही सूतक प्रारंभ हो जाएगा। कई प्रमुख मंदिरों में दर्शन बंद रहेंगे। 8 सितंबर को सुबह मंदिरों में दर्शन फिर से शुरू होंगे। इंदौर के खजाना गणेश मंदिर ने भी इस संबंध में सूचना जारी की है।

7f59818c-c5a
7f59818c-c5a


खजराना गणपति मंदिर ने जारी किया पत्र

इंदौर के खजराना गणपति मंदिर के प्रबंधक ने भक्तों से अपील की है। प्रबंधक ने पत्र जारी कर सूचित किया कि 07.09.2025 को दोपहर 12:57 बजे से चंद्रग्रहण का सूतक प्रारंभ होगा, जिसके कारण मंदिर में भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर परिसर स्थित सभी लड्डू दुकाने भी इस अवधि में बंद रहेंगी। 08.09.2025 को प्रातः 5:00 बजे से दर्शन के लिए प्रवेश फिर से प्रारंभ किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...चंद्रग्रहण के कारण महाकाल की आरती का समय बदला, उज्जैन के इन मंदिरों के नियम भी बदले

चंद्रग्रहण का विज्ञान

विज्ञान के मुताबिक चंद्रग्रहण तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। इस स्थिति में सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती। इसके परिणामस्वरूप, पृथ्वी की वायुमंडलीय परतों से गुजरकर लाल रंग की तरंगें चंद्रमा तक पहुंचती हैं। इस कारण चंद्रमा का रंग लाल या तामिया (copper red) दिखता है। इसे ब्लड मून कहा जाता है। आइए जानते हैं नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के अनुसार क्या है चंद्रग्रहण...

ये भी पढ़ें...7 सितंबर को चंद्रग्रहण : खाटूश्यामजी-सालासर बालाजी मंदिर के पट बंद, भक्तों से न आने की अपील

ब्लड मून: एक अद्वितीय अनुभव

ब्लड मून का यह दृश्य बहुत ही आकर्षक होता है। जब चंद्रमा लाल रंग में बदलता है, तो यह न सिर्फ एक वैज्ञानिक घटना है बल्कि एक आकर्षक दृश्य भी है, जो आकाश में देखने के लिए एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करता है। खास बात यह है कि इसे देखने के लिए किसी विशेष उपकरण जैसे टेलिस्कोप या ग्रहण चश्मे की आवश्यकता नहीं है। आप इसे अपनी नगरी आंखों से सीधे देख सकते हैं, जिससे यह और भी विशेष बन जाता है।

ग्रहण की स्थितिसमय
आंशिक ग्रहण प्रारंभरात्रि 09 बजकर 57 मिनट 09 सेकंड
पूर्ण ग्रहण प्रारंभरात्रि 11 बजकर 48 सेकंड
अधिकतम ग्रहणरात्रि 11 बजकर 41 मिनट 47 सेकंड
पूर्ण ग्रहण समाप्तरात्रि 12 बजकर 22 मिनट 51 सेकंड
आंशिक ग्रहण समाप्तरात्रि 01 बजकर 26 मिनट 31 सेकंड
पूर्ण ग्रहण की कुल अवधिलगभग 1 घंटा 22 मिनट

चंद्रग्रहण का समय और अवधि

भारत में इस चंद्रग्रहण का आंशिक ग्रहण रात 9:57: बजे शुरू होगा, और 11:48:09 बजे पूर्ण चंद्रग्रहण शुरू होगा। यह पूर्ण ग्रहण रात 12:22:51 बजे तक रहेगा। इसके बाद आंशिक ग्रहण रात 01:26:31 बजे समाप्त होगा।

इस चंद्रग्रहण की विशेष बात यह है कि इसका पूर्ण ग्रहण (totality) का समय लगभग 1 घंटा 22 मिनट रहेगा, जो 2022 के चंद्रग्रहण की पूर्णता अवधि 1 घंटा 25 मिनट से केवल कुछ मिनट कम है।

ये भी पढ़ें...चंद्रग्रहण : 18 सितंबर की शाम होगी चमकदार, जानें पृथ्‍वी से चांद की दूरी कितनी होगी कम

किन देशों में देखा जा सकेगा चंद्रग्रहण?

यह चंद्रग्रहण भारत, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अफ्रीका और यूरोप के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकेगा। इसका लाभ लगभग 85% जनसंख्या को मिलेगा। यह खगोलीय घटना न केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी खास मानी जाती है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • इंदौर
  • चंद्रग्रहण
  • सारिका घारू
  • ब्लड मून
  • खजराना गणपति मंदिर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा