35 महिलाओं को शादी का झांसा देकर करोड़ों ठगने वाला लुटेरा दूल्हा पत्नी समेत गिरफ्तार

Reena Sharma Vijayvargiya | May 30, 2025, 16:40 IST
Share
The sootr
The sootr

उज्जैन पुलिस ने सचिन जगताप को इंदौर से गिरफ्तार किया है, जिसने शादी का झांसा देकर 35 से ज्यादा महिलाओं से करोड़ों की धोखाधड़ी की। सचिन मेट्रिमोनियल साइट्स के जरिए तलाकशुदा, विधवा और सिंगल महिलाओं को झांसा देता था। पत्नी नेहा को भी धोखा दिया था।

MP News : उज्जैन पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में सचिन जगताप को इंदौर से गिरफ्तार किया। सचिन ने मेट्रिमोनियल साइट्स पर तलाकशुदा, विधवा और सिंगल महिलाओं को फंसाया। उन्होंने निवेश का झांसा देकर करोड़ों रुपए ठगे। सचिन ने करीब 35 महिलाओं को ठगा है। शादी से पहले उसने अपनी पत्नी नेहा शर्मा को भी धोखा दिया।

खबर यह भी : ड्रीम गर्ल से लिया आइडिया, पूजा बनकर करता रहा ठगी, पुलिस के सामने दिया लाइव डेमो

शादी से पहले पत्नी को ठगा, मिलकर की धोखाधड़ी

बड़नगर पुलिस ने बताया कि सचिन ने मुंबई निवासी नेहा शर्मा को शादी का झांसा देकर फंसाया था। नेहा ने सचिन के साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में उसकी असलियत समझ आई। नेहा ने इंदौर के कनाडिय़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सचिन ने 2021 में उससे शादी कर मामले को दबाने की कोशिश की। पति-पत्नी की तरह रहते हुए भी सचिन ठगी से बाज नहीं आया।

शादी के बाद सचिन ने कई और महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनसे करोड़ों की ठगी की। बाद में उसकी पत्नी नेहा भी इस ठगी में शामिल हो गई। वह महिलाओं को धोखा देने में सचिन की मदद करती थी और ठगी की शिकार महिलाओं को यह कहकर परेशान करती थी कि उन्हें भी ठगा गया है।

खबर यह भी : विधवा महिला से ठगी, फिर फर्जी FIR: वकील के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता

पुलिस ने पत्नी नेहा शर्मा को भी किया गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में सचिन ने खुलासा किया कि उसकी पत्नी नेहा शर्मा भी ठगी के इस खेल में बराबर की सहभागी थी। नेहा महिलाओं से पैसे ठगने में मदद करती थी और उन्हें सचिन की सच्चाई बताकर पीछा छुड़ाने में सहायता करती थी। गुरुवार को नेहा को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे भेरूगढ़ जेल भेजा गया।

खबर यह भी : ‘लोन दिलाऊंगी बहनों, बस साइन कर दो’, आत्मनिर्भरता के नाम पर 20 लाख की ठगी

उज्जैन पुलिस ने कैसे किया सचिन का पर्दाफाश?

एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार के मुताबिक, 5 मई को उनके कार्यालय में दो महिलाएं आईं। दोनों ने लिव-इन पार्टनर सचिन पर शादी का झांसा देकर उनसे करोड़ों की ठगी करने का आरोप लगाया। इनमें से एक उज्जैन की सरकारी अस्पताल में नर्स और दूसरी टीचर थीं।

दोनों ने बताया कि सचिन ने उनसे क्रमश : 12 लाख और 3.5 लाख रुपए नकद, साथ ही महंगे गिफ्ट भी लिए। शिकायत पर 23 मई को पुलिस ने मामला दर्ज किया और 24 मई को सचिन को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया।

खबर यह भी : ठगी का नया तरीका : तीन फ्रिज, एसी, टीवी और कूलर का दिया ऑर्डर, पैसे दिए बिना सामान लेकर भागे ठग

ऐसे करता था ठगी

सचिन का शिकार ज्यादातर तलाकशुदा, विधवा और सिंगल महिलाएं थीं। वह मेट्रिमोनियल साइट्स पर संपर्क कर विश्वास जीतता और शादी का झांसा देता था। इसके बाद प्लॉट, फ्लैट खरीदने या निवेश का लालच देकर महिलाओं से लाखों रुपए ठगता।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

गिरफ्तारी | मेट्रिमोनियल वेबसाइट

Tags:
  • पुलिस
  • धोखाधड़ी
  • ठगी
  • गिरफ्तारी
  • शादी का झांसा
  • करोड़ों
  • मेट्रिमोनियल वेबसाइट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती