मध्य प्रदेश का ये जिला अंदर से हो रहा खोखला, पुलिस ने बंद कराई कोयला खदानें

Sandeep Kumar | Apr 20, 2025, 22:04 IST
Share
shahdol-illegal-coal
shahdol-illegal-coal

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में अवैध कोयला खनन माफिया पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। 15 अवैध कोयला खदानों को बंद कर दिया गया है और 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

MP NEWS: मध्य प्रदेश के शहडोल में अवैध कोयला खनन का कारोबार तेजी से फैल रहा था, लेकिन अब पुलिस ने इस पर कड़ी कार्रवाई की है। शहडोल जिले के अमलाई पुलिस ने बटुरा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित 15 कोयला खदानों को बंद कर दिया है। इसके बाद तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कई अन्य लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मशीनों का इस्तेमाल करके इन खदानों को बंद किया और अवैध कोयला भी जब्त किया। इससे पहले भी कई बार अवैध गोफ (सुरंग) बंद किए गए थे।

कोयले का अवैध उत्खनन

अवैध कोयला खनन माफिया ने कई क्षेत्रों को खोखला कर दिया है। जिससे जान-माल का खतरा बढ़ गया है। शहडोल और अनूपपुर क्षेत्रों में कई बार अवैध खनन के दौरान विस्फोटक का उपयोग किया जाता है, जिससे भारी नुकसान होता है। माफिया ने नदी के पास क्षेत्रों में 8 से 10 लंबी सुरंगें बनाई थीं, जिनसे रात भर कोयला निकालकर दूसरे जिलों में सप्लाई किया जाता था।

ये खबर भी पढ़िए... कर्नाटक के पूर्व DGP ओमप्रकाश की हत्या: घर में मिला खून से सना शव, पत्नी पर शक

ये खबर भी पढ़िए... सिंगरौली के कई गांव में बस गए 'मुआवजा माफिया', यूक्रेन तक से आए लोग

अवैध कोयला खनन के खिलाफ एक्शन

अमलाई पुलिस के थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने कहा कि बटुरा क्षेत्र में अवैध कोयला खदानों को जेसीबी से भरवाकर बंद कर दिया गया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अवैध खनन को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस और खनिज विभाग की टीम लगातार इस पर निगरानी बनाए हुए है और इस गतिविधि को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई कर रही है।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी में लागू हुई नई व्यवस्था, योजनाओं का लाभ लेने के लिए करना होगा ये काम

इलाके की जमीन अंदर से खोखला

मजदूरों को इन सुरंगों के भीतर उतारकर खनन कराया जाता था। इन सुरंगों के कारण इलाके की जमीन अंदर से खोखली हो गई थी। कई स्थानों पर गहरी खाइयां बन गई थीं। इस तरह के खतरनाक खनन की वजह से इलाके में बड़े हादसे हो सकते थे। हालांकि, प्रशासन ने इन सुरंगों को भरने के लिए बुलडोजर और मशीनों का इस्तेमाल किया।

ये खबर भी पढ़िए... धाकड़ वकील और कांग्रेस नेता विवेक तन्खा पर बनी डॉक्यूमेंट्री होगी रिलीज

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • पुलिस
  • शहडोल
  • कोयला
  • खनन माफिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा

By

राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा