ऑनलाइन गेमिंग की लत से पूरा परिवार तहस-नहस, कारोबारी ने पत्नी-बेटी संग पिया जहर, दो की मौत
Anjali Dwivedi | Feb 26, 2026, 11:56 IST
shahdol-online-gaming-suicide-trader-death
शहडोल में ऑनलाइन गेम के कर्ज से परेशान मोबाइल कारोबारी ने पत्नी और बेटी को जहर पिलाकर खुदकुशी कर ली। इलाज के दौरान पिता-बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।
News In Short
- ऑनलाइन गेम में 4 लाख रुपए हारने के बाद कारोबारी भारी कर्ज में डूबा हुआ था।
- 24 फरवरी की रात कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पूरे परिवार को पिलाया गया।
- अस्पताल में इलाज के दौरान 25 फरवरी को कारोबारी और उसकी 16 साल की बेटी की जान चली गई।
- घटना के समय बेटा घर से बाहर दोस्त की दुकान पर था, जिससे उसकी जान बच गई।
- पुलिस ने BDG जैसे सट्टेबाजी ऐप्स को इस पूरी त्रासदी की मुख्य वजह माना है।
News In Detail
कोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती में रहने वाले शंकर लाल गुप्ता ने अपनी पत्नी और बेटी को जहर पिलाने के बाद मौत को गले लगा लिया। इस हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई है, जबकि पत्नी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।
BDG गेम ने उजाड़ा हंसता-खेलता घर
हार का बदला लेने और पैसे कमाने के लालच में उन्होंने लोगों से भारी कर्ज ले लिया था। कर्ज के बोझ और आर्थिक तंगी के कारण वह गहरे तनाव में थे। हालत इतनी बिगड़ गई थी कि उन्हें अपनी बड़ी दुकान छोड़कर सड़क किनारे छोटी सी गुमटी लगानी पड़ रही थी।
साजिश के तहत पिलाया मौत का शरबत
घर पहुंचकर उन्होंने पत्नी राजकुमारी और 16 साल की बेटी को वह कोल्ड ड्रिंक पिला दी और खुद भी पी ली। बेटा घर के बाहर होने की वजह से इस सामूहिक आत्महत्या की कोशिश से बाल-बाल बच गया।
अस्पताल में टूटी सांसें
बदकिस्मती से 25 फरवरी की सुबह इलाज के दौरान बेटी ने दम तोड़ दिया। वहीं, उसी दिन शाम करीब 6 बजे पिता शंकर लाल की भी मौत हो गई। पत्नी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वह मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप से बढ़ी थी लत
विशेष रूप से टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान उनकी सक्रियता और हार का ग्राफ काफी बढ़ गया था। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में शंकर लाल गुप्ता के खुदकुशी की वजह आर्थिक तंगी ही लग रही है।
BDG Win जैसे ऐप्स गेम के नाम पर दरअसल जुए के अड्डे हैं, जहां कलर प्रेडिक्शन और नंबर गेम के जरिए लोगों को कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच दिया जाता है।
ये खबरें भी पढ़ें...
ऑनलाइन गेम का टास्क पूरा कर 9वीं मंजिल से कूद गईं तीन सगी बहनें, सुसाइड नोट में बोली पापा....
ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग एप्स पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से मांगा जवाब
MPPSC ने जारी किया माइनिंग इंस्पेक्टर का रिजल्ट, इससे पहले बढ़ाए थे पद
टेक होम राशन घोटाला: पूर्व सीएस बैंस और बेलवाल के खिलाफ जांच में पंचायत विभाग का अड़ंगा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari