आधी रात को घर के बाहर क्या कर रहे हो, फिर पुलिस पर लगे डॉक्टर को पीटने के आरोप
Rohit Sahu | May 17, 2025, 14:58 IST
Police mp
शहडोल जिला अस्पताल के डॉक्टर कौशलेंद्र द्विवेदी को सोहागपुर थाने के पुलिसकर्मियों ने आधी रात को उनके घर के सामने बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर।
शहडोल जिला अस्पताल में पदस्थ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कौशलेंद्र द्विवेदी पर पुलिस की बर्बरता का मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे की है जब डॉक्टर अपने घर के बाहर थे। उसी दौरान सोहागपुर थाने के एएसआई शुभवंत चतुर्वेदी और प्रधान आरक्षक हरेंद्र सिंह वहां पहुंचे और डॉक्टर से पूछताछ शुरू कर दी।
डॉक्टर द्विवेदी के जवाब से नाराज पुलिसकर्मियों ने अचानक मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टर को उनके ही घर के सामने लात-घूंसों से पीटा गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने जानवरों की तरह डॉक्टर को पीटा, इस दौरान उनकी पत्नी और पिता ने बचाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं रुके।
डॉक्टर के शोर सुनकर उनकी पत्नी और पिता बाहर आए, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। आरोप है कि कुछ और पुलिसकर्मी भी मौके पर आ गए और सभी ने मिलकर डॉक्टर को जमकर पीटा। इसके बाद उन्हें जबरन थाने ले जाया गया और वहां भी उनकी पिटाई जारी रही।
बुरी तरह घायल डॉक्टर को बड़ी मुश्किल से परिजनों ने थाने से निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टर द्विवेदी ने बयान दिया कि उनकी कोई गलती नहीं थी, उन्होंने पुलिस के सवाल का जवाब भी दिया था और अपने घर जाने की बात कही थी। बावजूद इसके पुलिस ने उनके साथ क्रूरता की हदें पार कर दीं।
यह भी पढ़ें...ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने दबोचा, बैंक खाते फ्रीज
जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी ने बताया कि मारपीट अस्पताल परिसर के बाहर हुई है और कारण की जानकारी नहीं है। वहीं, पुलिस अधीक्षक राम जी श्रीवास्तव ने बताया कि डॉक्टर और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी हुई थी। दोनों पक्षों को चोटें आई हैं और एमएलसी कराई गई है।
यह भी पढ़ें...टेंट सिटी कंपनी ने कारोबारी की बोट ली और पहुंचाया नुकसान, पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट
thesootr links
shahdol | MP News
इतनी रात को बाहर क्यों हो?
रात के सन्नाटे में डॉक्टर द्विवेदी से पुलिसकर्मियों ने सवाल किया इतनी रात को बाहर क्यों बैठे हो? इस पर डॉक्टर ने जवाब देने की कोशिश की, लेकिन बात धीरे-धीरे बढ़ने लगी। मामूली सी पूछताछ विवाद में बदल गई और बहस तेज हो गई।
आधी रात घर के बाहर क्या कर रहे हो
पत्नी-पिता के सामने पीटा
डॉक्टर ने सुनाई आपबीती
यह भी पढ़ें...ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने दबोचा, बैंक खाते फ्रीज
अधिकारियों के बयान में विरोधाभास
यह भी पढ़ें...टेंट सिटी कंपनी ने कारोबारी की बोट ली और पहुंचाया नुकसान, पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
shahdol | MP News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari