शहडोल में RSS के स्कूल में तोड़फोड़, भारत माता, देवी सरस्वती की तस्वीरें फेंकी

Rohit Sahu | Mar 25, 2025, 14:55 IST
Share
rss school attacks
rss school attacks

शहडोल के ब्यौहारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ कर स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस जांच जारी है।

शहडोल के ब्यौहारी में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर (Saraswati Shishu Mandir) में सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी। हमलावरों ने स्कूल के दरवाजे तोड़ दिए, कई रजिस्टर भी जला दिए और भारत माता, अखंड भारत, सरस्वती देवी, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीरें जमीन पर फेंक दीं। इसके अलावा, पंखों और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया।

1993 से चल रहा स्कूल

सरस्वती शिशु मंदिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के आनुषांगिक संगठन विद्या भारती से संबद्ध है। ब्यौहारी स्थित में कुल 13 शिक्षक हैं और नर्सरी से लेकर 12वीं तक 280 स्टूडेंट यहां पढ़ाई करते हैं। यह स्कूल साल 1993 से संचालित हो रहा है और इसे स्थानीय संस्कृति और शिक्षा के केंद्र के रूप में देखा जाता है।

भारत माता, पूर्व राष्ट्रपति की तस्वीरें तोड़ीं

प्राचार्य शिवकुमार पटेल ने बताया कि स्कूल के चार कमरों में जबरन घुसकर तोड़फोड़ की गई। बदमाशों ने पूजा सामग्री बिखेर दी, संगीत वाद्ययंत्रों को क्षतिग्रस्त कर दिया और शौचालयों के दरवाजे भी तोड़ दिए। इसके अलावा, कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जला दिए गए। साथ ही भारत माता, अखंड भारत, सरस्वती देवी, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीरें भी तोड़ दी गई हैं।

SHaDOL-SCHOOL
SHaDOL-SCHOOL

पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल प्रशासन की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालांकि स्कूल में CCTV कैमरे नहीं लगे होने के कारण आरोपियों की पहचान करने में कठिनाई आ रही है। साथ ही यह अंदेशा भी नहीं लगाया जा सका की हमला क्यों किया गया है।

यह भी पढ़ें: जिससे संघ की तकरार वही BJP को प्यारा, क्या है साहब की ब्यूटी का राज

स्थानीय लोगों में आक्रोश

घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने इस कृत्य को न केवल विद्यालय बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत पर हमला बताया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की और स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की अपील की। ग्रामीणों का मानना है कि ऐसी घटनाओं से बच्चों की शिक्षा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चला है, खबर में अपडेट जारी है।

यह भी पढ़ें: औरंगजेब विवाद पर RSS प्रवक्ता सुनील आंबेकर बोले- हिंसा का समर्थन नहीं

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • आरएसएस
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • मध्य प्रदेश
  • सरस्वती शिशु मंदिर
  • शहडोल क्राइम
  • शिशु मंदिर
  • shahdol
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा