रील बनाने से रोकता था शराबी पति, बेटी को लात मारने पर आग बबूला हुई पत्नी, फिर कर दी हत्या
Rohit Sahu | Apr 26, 2025, 15:48 IST
shahdol husband wife
महिला ने शराबी पति के द्वारा बेटी को लात मारे जाने के बाद गुस्से में पति का गला दबाकर हत्या कर उसकी हत्या कर दी। फिर रातभर शव के पास बैठी रही।
MP News: शहडोल में एक महिला ने रील को लेकर टोकने और मारपीट करने पर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पत्नी रातभर पति के शव के पास बैठ रही और रोती रही। सुबह खुद थाने पहुंचकर पति की मौत की जानकारी दी। पुलिस जैसे ही घर पहुंची तो उसे माजरा कुछ और लगा। सख्ती से पूछने पर महिला ने हत्या की बात कूबूल की।
राधा ने बताया कि उसकी और सुरेश दोनों की यह दूसरी शादी थी। फेसबुक पर उनकी मुलाकात हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को अपना अतीत बताया था। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। परिवार के विरोध के बावजूद राधा और सुरेश ने धनपुरी में किराए के घर में लिव-इन में रहना शुरू कर दिया। लगभग छह महीने पहले दोनों ने शादी कर ली थी।
राधा ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ महीनों तक सबकुछ ठीक चला, लेकिन फिर सुरेश रोज शराब के नशे में मारपीट करने लगा। वह राधा का मोबाइल भी अपने पास रखने लगा और हर पोस्ट पर नजर रखने लगा। इतना सब सहने के बावजूद मैं रिश्ता निभाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन जब सुरेश ने बेटी को गाली दी और लात मारने की कोशिश की तो धैर्य जवाब दे गया। इसके बाद पत्नी ने पति की हत्या कर दी।
21 अप्रैल की रात सुरेश शराब के नशे में घर आया और गाली-गलौज करने लगा। गुस्से में उसने बेटी को भी लात मार दी। यह देखकर राधा ने उसका गला दबा दिया और बिस्तर पर पटक दिया। लंबे समय तक गला और नाक दबाए रखने के बाद सुरेश ने दम तोड़ दिया। राधा ने बाद में पड़ोसियों को बुलाया और कहानी गढ़ दी कि पति ज्यादा शराब पीने से मरा है।
यह भी पढ़ें...मानहानि मामले में मेधा पाटकर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 अप्रैल की सुबह राधा थाने पहुंची और पुलिस को भी यही झूठी कहानी सुनाई। हालांकि, मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने शव की हालत देखकर हत्या का शक जताया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने राधा से सख्ती से पूछताछ की। सच सामने आने पर राधा ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
यह भी पढ़ें...भाजपा जिला उपाध्याक्ष की हत्या में युवा कांग्रेस का जिला महासचिव गिरफ्तार
thesootr links
सोशल मीडिया पर रील बनाने से पति को थी दिक्कत
27 वर्षीय राधा कोल ने अपने पति सुरेश बैगा (27) की गला दबाकर हत्या कर दी। राधा कोल सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर एक्टिव थी। वह रील्स और वीडियो बनाकर पोस्ट करती थी। पुलिस को दिए बयान में राधा ने बताया कि सुरेश उसकी सोशल मीडिया पर डाली गई रील्स को लेकर शक करता था और हर बार किसी पुरुष के लाइक करने पर मारपीट करता था।
फेसबुक पर हुई थी मुलाकात
शादी के बाद बदला व्यवहार, मोबाइल तक छीन लिया
बेटी पर हमला होते ही फूट पड़ा गुस्सा
यह भी पढ़ें...मानहानि मामले में मेधा पाटकर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऐसे हुआ खुलासा
यह भी पढ़ें...भाजपा जिला उपाध्याक्ष की हत्या में युवा कांग्रेस का जिला महासचिव गिरफ्तार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari