पूर्व विधायक का आरोप- बागेश्वर धाम में पहले भी मिल चुके कई शव, निष्पक्ष जांच हो
Pawan Modiya | Jul 17, 2026, 22:32 IST
छतरपुर गोलीकांड
छतरपुर में बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिगराम गर्ग पर किसान को गोली मारने का आरोप है। फिलहाल शालिगराम जेल में है। पूर्व विधायक विक्रम सिंह नातीराजा पीड़ित परिवार से मिले और आरोप लगाया कि धाम में पहले भी कई शव मिल चुके हैं, जांच की जाए।
समझें क्या है पूरा मामला
- कोड़ा गांव में 14 जुलाई को अचानक गोली चली।
- शालिगराम गर्ग समेत चार लोगों पर केस दर्ज हुआ।
- शालिगराम बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई हैं।
- पुलिस ने शालिगराम और एक साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- पूर्व विधायक विक्रम सिंह नातीराजा पीड़ित परिवार से मिले और गंभीर आरोप लगाए।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई मुख्य आरोपी
पूर्व कांग्रेस विधायक नातीराजा के गंभीर आरोप
नातीराजा ने प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। नातीराजा ने आरोप लगाया कि बागेश्वर धाम में पहले भी शव मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन मामलों की भी जांच होनी चाहिए। यह उनका निजी आरोप है, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस या प्रशासन की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है।
दूसरे पक्ष ने भी की थाने में शिकायत
पुलिस को घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी मिले हैं। इन वीडियो की सच्चाई की जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले को खंगाल रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द तस्वीर साफ होगी। दोनों पक्षों के बयानों का मिलान किया जा रहा है।
जेल में शालिगराम को विशेष सुविधाओं पर विवाद
जानकारी के मुताबिक, जिला जेल के प्रहरी यूसी मिश्रा ने शालिगराम गर्ग के लिए इन व्यवस्थाओं की थीं। हालांकि, इस संबंध में जेल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि शालिगराम गर्ग बैरक में जमीन पर, पंखे के नीचे सोने के लिए तैयार नहीं हैं। इसी कारण उनकी ओर से विशेष सुविधाओं की मांग की जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय जेल सतना की अधीक्षक लीना कोस्टा छतरपुर जिला जेल पहुंचीं। उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं और हालात का जायजा लिया।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भाई से पल्ला झाड़ा
सियासी हलचल तेज
ये खबरें भी पढ़ें...
पं.धीरेंद्र शास्त्री ने शालिगराम के नाम खरीदी करोड़ों की जमीन, सपा प्रमुख का आरोप
शालिगराम गर्ग चढ़ा पुलिस के हत्थे, Dhirendra Shastri ने भाई को लेकर क्या कहा ? MP NEWS
भाई के गोलीकांड पर धीरेंद्र शास्त्री बोले- शालिगराम से नाता नहीं, कानून सजा दे
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel