शेयर बाजार से मप्र के शक्ति पंप, दिलीप बिल्डकॉन, राजरतन, उजास, पंतजलि को इतना झटका
Sanjay Gupta | Mar 04, 2025, 12:53 IST
SHARE MARKET
सेंसेक्स ने पांच महीने में लंबा गोता लगाया, जिससे निवेशकों को 85 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। फरवरी महीने में ही 40 लाख करोड़ का नुकसान हुआ।
शेयर बाजार में सेंसेक्स ने पांच महीने में जो लंबा गोता लगाया है। उससे निवेशकों का 85 लाख करोड़ रुपए डूब चुका है। इसमें से 40 लाख करोड़ तो केवल फरवरी माह में ही डूबा है। वहीं इस गोते से मप्र के अमीर ग्रुप और कंपनियां भी नहीं बच सकी हैं जो शेयर बाजार में लिस्टेड है। इन कंपनियों के शेयर गिरने से मार्केट कैप भी जमकर घटा है। इन बड़ी नौ कंपनियों को 20 हजार करोड़ का झटका लगा है।
मप्र के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल सुनील पाटीदार और दिनेश पाटीदार की इस कंपनी के शेयर की प्राइज 8 जनवरी को अधिकतम 1 हजार 345 रुपए प्रति शेयर थी और तब मार्केट कैप 16 हजार 166 करोड़ रुपए तक पहुंचा। वहीं 28 फरवरी को इसके शेयर 808 पर आ गिरे और मार्केट कैप 6 हजार 459 करोड़ रुपए गिरते हुए 9 हजार 713 करोड़ रुपए हो गया।
ये भी खबर पढ़ें... अडानी ग्रुप का ग्रीन हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 600 अंक उछला
पतंजलि फूड्स के अधिकतम शेयर दो सिंतंबर को 1 हजार 970 रुपए के भाव थे। तब इसकी मार्केट कैप 71 हजार 350 करोड़ रुपए थी, वहीं अब 28 फरवरी को शेयर 1 हजार 761 रुपए हो गए। मार्केट कैप 7 हजार 619 करोड़ रुपए कम होकर 63 हजार 731 करोड़ रुपए हो गया।
वहीं सुनील चौरड़िया के राजरतन ग्लोबल ग्रुप का शेयर 588 रुपए सितंबर माह में था जो अब 28 फरवरी को केवल 338 रुपए रह गया। इसकी मार्केट कैप इसके चलते 2 हजार 987 करोड़ रुपए से 1 हजार 717 करोड़ हो गई, इसमें 1 हजार 270 करोड़ की कमी हुई।
वहीं श्याम सुंदर गेंदालाल की उजास एनर्जी का शेयर जो 683 रुपए पर था वह अब गिरकर 28 फरवरी को 478 रुपए का रह गया। इससे उनकी मार्केट कैप में 2 हजार 180 करोड़ की कमी आई। यह पहले 7 हजार 282 करोड़ रुपए थी जो अब 5 हजार 102 करोड़ रुपए हो गई।
ये भी खबर पढ़ें... ऑल टाइम हाई पर सेंसेक्स-निफ्टी, शानदार तेजी के साथ की शुरुआत
प्रताप स्नैक्स का शेयर 1 हजार 79 रुपए तक पहुंचा था जो अब 838 रुपए हो गया। उनकी मार्केट कैप में 133 करोड़ रुपए की कमी आई है। वहीं ईकेआई प्रताप स्नैक्स का शेयर एनर्जी जो एक समय मप्र के टॉप अमीर की सूची में शामिल मनीष डबकरा की है उनकी शेयर प्राइज जो 359 रुपए थी वह केवल 169 रुपए रह गई। इससे उनकी मार्केट कैप 718 करोड़ रुपए से घटकर 467 करोड़ रुपए रह गई, इसमें 251 करोड़ की कमी आई। वहीं जश इंजीनियरिंग का शेयर 646 रुपए से घटकर 537 रुपए पर आ गया, इससे उनकी मार्केट केप 3 हजार 998 करोड़ से घटकर 3 हजार 364 करोड़ रुपए पर आ गई, इसमें 634 करोड़ रुपए की कमी आई। वहीं डीपी आभूषण का शेयर प्राइज 1 हजार 856 करोड़ रुपए से घटकर 1 हजार 402 रुपए रह गया।
बाजार एक्सपर्ट तेजपाल सिंह सलूजा ने कहा कि शेयर बाजार निवेशकों के लिए यह कठिन समय है। ऐसे में जरूरी है कि वह बाजार के विशेषज्ञों, जानकारों से राय लेकर ही कदम उठाएं। एकदम बाहर होने से भी उनकी निवेश पूंजी घाटे में जाएगी। किन शेयर में भविष्य में बेहतर सुरक्षा होगी और इनके गिरने का कैसे अभी लाभ ले सकते हैं यह भी काफी अहम है। इसलिए बैलेंस बनाकर चलना ही सबसे उपयुक्त होगा। उम्मीद है कि यह लंबे समय तक नहीं रहेगा और फिर लंबे समय में निवेशकों को लाभ होगा।
thesootr links
द सूत्र ने निकाले इन कंपनियों के रिकॉर्ड
द सूत्र ने मप्र की अमीर कंपनियों में शामिल शक्ति पंप, पतंजलि फूड्स, उजास, ईकाई एनर्जी, राजरतन ग्लोबल, दिलीप बिल्डकॉन, प्रताप स्नेक्स, डीपी आभूषण और जश की जानकारी निकाली। इनके शेयर हाल के समय में कब अधिकतम थे, फिर अभी क्या है और इनकी गिरावट से इनकी मार्केट कैप में कितनी गिरावट आई है।
शक्ति पंप के 6 हजार 459 करोड़ रुपए डूबे
ये भी खबर पढ़ें... अडानी ग्रुप का ग्रीन हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 600 अंक उछला
पतंजलि फूड्स को लगा 7619 करोड़ का झटक
राजरतन ग्लोबल की पूंजी 1 हजार 270 करोड़ रुपए कम हुई
दिलीप बिल्डकान को भी लगा भारी 1 हजार 76 करोड़ का झटका
वहीं दिलीप सूर्यवंशी के दिलीप बिल्डकॉन ग्रुप का शेयर जो 547 रुपए था वह अब 413 रुपए हो गया है। इसके चलते 28 फरवरी को मार्केट कैप 7 हजार 477 करोड़ रुपए से कम होकर 6 हजार 41 करोड़ रुपए हो गया। उन्हें 1 हजार 76 करोड़ रुपए का झटका लगा है।
उजास एनर्जी को 2 हजार 180 करोड़ की चोट
ये भी खबर पढ़ें... ऑल टाइम हाई पर सेंसेक्स-निफ्टी, शानदार तेजी के साथ की शुरुआत
प्रताप स्नेक्स, ईकेआई एनर्जी, जश को यह झटका
यह कठिन समय, समझकर निवेश करें शेयर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA